अब राम राजा के दर्शन और आसान, भोपाल से ओरछा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जल्द

Aman Vaishnav | Feb 03, 2026, 09:55 IST
Share
mp heli tourism chanderi orchha route update
mp heli tourism chanderi orchha route update

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड बहुत जल्द भोपाल-चंदेरी-ओरछा रूट पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी में है। जैसे ही निजी ऑपरेटर को सारी जरूरी परमिशन मिल जाएंगी, इस रूट पर सेवा शुरू कर दी जाएगी।

News In Short

  • सुप्रीम कोर्ट के नियमों के तहत हेलीकॉप्टर 1 हजार फीट ऊपर उड़ना अनिवार्य है।
  • भोपाल के बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का हेलीपैड भी विरोध में रहा है।
  • जल्द ही भोपाल-चंदेरी-ओरछा के बीच नई हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी।
  • इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे शहरों में ये सेवा पहले से ही जारी है।

News In Detail

मढ़ई-पचमढ़ी रूट पर लगी रोक

नवंबर 2025 में पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा शुरू हुई थी, लेकिन अगले ही दिन वन विभाग ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद भोपाल-मढ़ई-पचमढ़ी रूट पर उड़ान रोक दी गई थी।

विभाग का कहना था कि सतपुड़ा के जंगल ईको सेंसिटिव जोन में आते हैं। तब से अब तक यहां उड़ान नहीं हो पाई है। अब जल्दी ही पर्यटन विभाग के अफसर वन विभाग के साथ बैठक करेंगे ताकि इस मसले का हल निकाला जा सके।

हेलीकॉप्टर का एक हजार फीट ऊपर उड़ना जरूरी

सुप्रीम कोर्ट के अनुसार ऐसे क्षेत्रों में उड़ान काफी ऊंची होनी चाहिए। हेलीकॉप्टर को जमीन से लगभग एक हजार फीट ऊपर उड़ना जरूरी है। कम ऊंचाई पर उड़ने और शोर या वाइब्रेशन से से बाघों को खतरा हो सकता है।

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में छात्रों ने किया था विरोध

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2023 दौरे के लिए एक हेलीपैड बनाया गया था। इस हेलीपैड को पर्यटन बोर्ड ने हेली सेवा के लिए मांगा था, लेकिन छात्रों ने इसे लेकर विरोध किया। उनका कहना था कि इससे बहुत ज्यादा शोर होता है, जो उन्हें परेशान करता है।

अब राम राजा के दर्शन होंगे और आसान

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड बहुत जल्दी भोपाल-चंदेरी-ओरछा रूट पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जैसे ही निजी ऑपरेटर को सभी जरूरी परमिशन मिल जाएंगी, इस रूट पर सेवा शुरू कर दी जाएगी।

आपको बता दें कि ओरछा में भगवान राम का मंदिर है, जहां दूर-दूर से लोग आते हैं। येदुनिया का इकलौता स्थान है जहां भगवान राम की पूजा राजा के रूप में होती है। हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से भक्तों को काफी आसानी होगी और उनका वक्त भी बचेगा।

अभी इन शहरों में चल रही है सेवा

फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में सेवा सुचारू रूप से चल रही है। चित्रकूट-मैहर और इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर से लेकर जबलपुर-बांधवगढ़-कान्हा रूट तक पर्यटक इस सेवा का लाभ ले रहे हैं।

FAQ

  1. 1. मढ़ई-पचमढ़ी रूट पर हेलीकॉप्टर सेवा क्यों रुकी है?
    वन विभाग ने इस क्षेत्र को ईको सेंसिटिव बताया था। वन्यजीवों की सुरक्षा के कारण इस रूट पर आपत्ति जताई गई थी।
  2. 2. हेलीकॉप्टर की उड़ान के लिए क्या नियम हैं?
    सुप्रीम कोर्ट के अनुसार संवेदनशील इलाकों में हेलीकॉप्टर जमीन से एक हजार फीट ऊपर उड़ना चाहिए।
  3. 3. मध्य प्रदेश में अब कौन से नए रूट पर हैली सेवा शुरू होने वाली है?
    पर्यटन बोर्ड जल्द भोपाल-चंदेरी-ओरछा रूट पर सेवा शुरू करेगा। निजी कंपनी को परमिट मिलते ही उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी।
ये खबरें भी पढ़िए...

दौसा के मेहंदीपुर में उभरेगा धार्मिक पर्यटन, बालाजी के दर्शन के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सर्विस

मेहंदीपुर बालाजी में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू : भक्तों में रोमांच... सुविधाओं-अनुभव को लेकर यह बोले यात्री

मां का सपना किया पूरा : हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर घर पहुंचा डॉक्टर, पिता ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

एमपी न्यूज: एमपी बोर्ड परीक्षा 2026: लीक पेपर के नाम पर हो रही ठगी, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल
  • वन विभाग
  • मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड
  • ओरछा
  • पीएमश्री
  • बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा