MP हाईकोर्ट का सरकार से सवाल, दुष्कर्म मामले में आरोपी का नाम गुप्त क्यों नहीं रखा जाता?

Rohit Sahu | Apr 12, 2025, 16:22 IST
Share
mp news high court
mp news high court

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने दुष्कर्म मामलों में आरोपी का नाम सार्वजनिक करने की प्रथा पर सवाल उठाया है। कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है कि पीड़िता का नाम गुप्त रखा जाता है तो आरोपी का क्यों नहीं।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति विवेक जैन की बेंच ने राज्य सरकार से पूछा है कि दुष्कर्म के मामलों में पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जाती है, तो आरोपी का नाम सार्वजनिक क्यों किया जाता है? इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार को चार सप्ताह में स्पष्ट जवाब देने को कहा है।

जवाब न देने पर लगेगा जुर्माना

हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि यदि तय समय में राज्य सरकार द्वारा जवाब नहीं दिया गया, तो 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार को जवाब देने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया है। यह जुर्माना राशि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट विधिक सहायता कमेटी में जमा कराई जाएगी। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए अनिवार्य रूप से उत्तर प्रस्तुत करने को कहा है।

याचिकाकर्ताओं ने कहा- यह लैंगिक भेदभाव

जबलपुर के डॉ. पीजी नाजपांडे और डॉ. एमए खान द्वारा दायर याचिका में कहा गया कि केवल पीड़िता की पहचान छिपाना और आरोपी की नहीं, यह लैंगिक भेदभाव है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अजय रायजादा ने दलील दी कि यह संविधान की भावना और न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है।

आरोपी होने का मतलब दोषी होना नहीं

याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में तर्क दिया कि भारतीय कानून के अनुसार जब तक आरोप सिद्ध नहीं हो जाता, तब तक आरोपी को निर्दोष माना जाता है। ऐसे में आरोपी का नाम सार्वजनिक करना उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचा सकता है, जो उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

उदाहरण देकर दी दलील

याचिका में कहा गया कि जैसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर को ऐसे ही आरोपों से बरी किया गया था, लेकिन उनका नाम सार्वजनिक होने से उनकी छवि को नुकसान हुआ। इसलिए मांग की गई कि ट्रायल के दौरान आरोपी की पहचान गोपनीय रखी जाए, जिससे अनावश्यक मानसिक, सामाजिक और व्यक्तिगत क्षति से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय सूचना आयोग पर एमपी हाईकोर्ट सख्त, ये काम नहीं करने पर लगाया 25 हजार जुर्माना

यह भी पढ़ें: HC ने पूछा- कहां गया स्टॉक? ठेकेदार और अधिकारियों से जवाब तलब और वरिष्ठ अधिवक्ता पर भी उठे सवाल

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • MP High Court
  • MP Government
  • High Court
  • रेप केस
  • जस्टिस विवेक जैन
  • जस्टिस सुरेश कुमार कैत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान