मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 11 अगस्त को 70-80-90% सैलरी केस की सुनवाई, क्या आएगा फैसला ?

Ram Krishna Gautam | Aug 10, 2025, 19:28 IST
Share
mp-high-court-salary-case-hearing
mp-high-court-salary-case-hearing

मध्यप्रदेश में 2019 के बाद सरकारी नौकरी में भर्ती हुए कर्मचारियों ने कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में 70-80-90% सैलरी और तीन साल के प्रोबेशन पीरियड के नियम के खिलाफ अंतिम सुनवाई 11 अगस्त को होगी।

मध्यप्रदेश में 2019 के बाद सरकारी नौकरी में आए हजारों कर्मचारियों के भाग्य का फैसला अब न्यायपालिका के हवाले है। 70-80-90% सैलरी और तीन साल के प्रोबेशन पीरियड नियम के खिलाफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका लगी है। इस पर 11 अगस्त यानी सोमवार को अंतिम सुनवाई प्रस्तावित है।

इससे पहले याचिका पर कोर्ट ने 11 विभागों से जवाब मांगा था, जो विभागों ने तैयार कर लिया है और सोमवार की सुनवाई में पेश करेंगे। लिहाजा माना जा रहा है कि मामले का कोई न कोई कानूनी हल जरूर निकलेगा।

कर्मचारियों को कोर्ट से उम्मीद

कर्मचारियों को अब सिर्फ कोर्ट से ही उम्मीद रह गई है। हाल ही में विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस विधायक आतिफ अकील के सवाल के जवाब में सीएम मोहन यादव ने कहा कि 70-80-90% सैलरी और तीन साल का प्रोबेशन पीरियड सरकार का नीतिगत फैसला है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में इससे जुड़ी कोई कार्यवाही विचाराधीन नहीं है।

ये भी पढ़ें...मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंचा 70-80-90 फीसदी सैलरी विवाद

ये भी पढ़ें...आठवें वेतन आयोग के गठन में हो रही देरी, 6 महीने बाद भी कर्मचारी कर रहे इंतजार

ये भी पढ़ें...एक्सिस बैंक के ग्राहकों से 2.5 करोड़ रुपए की ठगी, कर्मचारी ने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किए पैसे

11 अगस्त को सुनवाई

मुख्यमंत्री के इस जवाब के बाद ये तय हो चुका है कि कर्मचारियों को सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं मिलेगी। यानी विधायिका से बड़ी निराशा हाथ लगी है, लिहाजा अब सिर्फ न्यायपालिका से ही आस रह गई है। जिसका पटाक्षेप 11 अगस्त की सुनवाई के बाद हो सकता है। आपको बताते चलें कि कर्मचारियों का मुख्य विरोध इस बात पर है कि ये नियम सिर्फ उन कर्मचारियों पर लागू है जो 2019 के बाद कर्मचारी चयन मंडल, ESB की परीक्षाओं के ज़रिए सरकारी नौकरी में आए हैं।

ये भी पढ़ें...MPPSC Exam 2025 में देरी बन रही छात्रों के लिए संकट, जानिए नया अपडेट

MPPSC से चयनित कर्मचारियों को पहले महीने से 100% सैलरी मिलती है और उनका प्रोबेशन पीरियड दो साल होता है। अब यह देखना होगा कि अदालत कर्मचारियों के हित में फैसला सुनाती है या सरकार नए दांवपेंच अपनाती है, या फिर सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाई जाती है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • MPPSC
  • हाईकोर्ट
  • सरकारी नौकरी
  • कर्मचारियों
  • 70-80-90 फीसदी सैलरी विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर