पेंशनर्स को मिलेगा 32 माह का एरियर, छठवें वेतन आयोग पर सरकार की अपील खारिज
Neel Tiwari | Nov 07, 2025, 21:34 IST
Photograph: (THESOOTR)
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। अब राज्य के साढ़े तीन लाख से अधिक पेंशनर्स को छठवें वेतन आयोग के शेष 32 माह के एरियर का भुगतान मिलेगा।
JABALPUR. पेंशनर्स को मिलेगा 32 माह का एरियर:मध्यप्रदेश के साढ़े तीन लाख से अधिक पेंशनर्स के लिए जबलपुर हाईकोर्ट का आदेश बड़ी राहत लेकर आया। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य शासन की रिव्यू पिटीशन को पूरी सुनवाई के बाद खारिज कर दिया है। इसके साथ ही 2 मार्च 2020 के अपने पूर्व आदेश को यथावत रखा है। इस फैसले के साथ ही पेंशनर्स को छठवें वेतन आयोग ( 6th pay commission ) के शेष 32 माह के एरियर के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है।
इस मामले में पेंशनर्स एसोसिएशन, मध्यप्रदेश के एच.पी. उरमलिया द्वारा डब्ल्यू.पी. क्रमांक 5773/2016 के माध्यम से याचिका दायर की गई थी। इस याचिका के साथ अन्य 8 याचिकाओं की भी सुनवाई हुई थी। याचिका में यह मांग की गई थी कि राज्य के पेंशनर्स को भी कर्मचारियों की तरह छठवें वेतन आयोग के सभी महीनों का एरियर भुगतान किया जाए।
जबलपुर हाईकोर्ट ने 2 मार्च 2020 को इस याचिका पर सुनवाई पूरी करते हुए मध्यप्रदेश शासन के वित्त विभाग को आदेशित किया था कि छह माह के भीतर सभी पात्र पेंशनर्स को 6 प्रतिशत ब्याज सहित एरियर का भुगतान किया जाए।
ये खबर भी पढ़ें...
हाईकोर्ट ने कहा, सिविल जज भर्ती 2022 का रिजल्ट करो जारी, नियुक्तियां हुईं याचिका के अधीन
हालांकि, शासन ने आदेश का पालन करने के बजाय न्यायालय में रिव्यू पिटीशन दायर की थी, जिसमें मांग की गई थी कि भुगतान पर रोक लगाई जाए और शासन का पक्ष दोबारा सुना जाए। लेकिन हाईकोर्ट ने शासन की यह याचिका खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि पहले दिए गए आदेश में कोई त्रुटि नहीं है और उसे पूरी तरह बरकरार रखा गया।
ये खबरें भी पढ़ें...
विधायक निर्मला सप्रे और विधानसभा अध्यक्ष को HC का नोटिस, चीफ जस्टिस बोले- क्या विपक्ष याचिका नहीं लगा सकता?
डॉग बाइट्स पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- बच्चों और मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि
निर्णय के बाद पेंशनर्स में खुशी की लहर है। संगठन के अध्यक्ष एचपी उरमलिया ने कहा कि यह फैसला राज्य के लाखों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए न्याय की जीत है। उन्होंने मांग की कि अब मध्यप्रदेश शासन बिना विलंब के पात्र पेंशनर्स को बकाया एरियर का भुगतान करे और वर्षों से लंबित उनके अधिकारों को पूरा किया जाए।
ये खबर भी पढ़ें...
MP में SIR उलझा, इंदौर के इकलौते ठेकेदार को छापने हैं 11 करोड़ फार्म, पेटी कांट्रैक्ट के भरोसे काम, उलझे अधिकारी
इस आदेश से प्रदेश के लगभग साढ़े तीन लाख पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें लंबे समय से 32 माह का एरियर नहीं मिला था। निर्णय के बाद शासन पर अब यह दायित्व है कि वह शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करे ताकि वरिष्ठ नागरिकों को न्याय के साथ उनका हक भी मिल सके।
पेंशनर्स की हुई ऐतिहासिक जीत
जबलपुर हाईकोर्ट ने 2 मार्च 2020 को इस याचिका पर सुनवाई पूरी करते हुए मध्यप्रदेश शासन के वित्त विभाग को आदेशित किया था कि छह माह के भीतर सभी पात्र पेंशनर्स को 6 प्रतिशत ब्याज सहित एरियर का भुगतान किया जाए।
ये खबर भी पढ़ें...
हाईकोर्ट ने कहा, सिविल जज भर्ती 2022 का रिजल्ट करो जारी, नियुक्तियां हुईं याचिका के अधीन
सरकार ने की अपील, लेकिन फिर से मिली राहत
ये खबरें भी पढ़ें...
विधायक निर्मला सप्रे और विधानसभा अध्यक्ष को HC का नोटिस, चीफ जस्टिस बोले- क्या विपक्ष याचिका नहीं लगा सकता?
डॉग बाइट्स पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- बच्चों और मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि
अब सरकार आदेश का पालन करे: उरमलिया
ये खबर भी पढ़ें...
MP में SIR उलझा, इंदौर के इकलौते ठेकेदार को छापने हैं 11 करोड़ फार्म, पेटी कांट्रैक्ट के भरोसे काम, उलझे अधिकारी
लाखों पेंशनर्स को मिलेगा सीधा लाभ
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman