डीजीपी कैलाश मकवाना के खिलाफ जमानती वारंट जारी, इस केस से जुड़ा है मामला
Sourabh Bhatnagar | Feb 08, 2025, 10:53 IST
thesootr
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने डीजीपी कैलाश मकवाना के खिलाफ अवमानना मामले में पांच हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला 2015 के एक केस से जुड़ा हुआ है।
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना को अवमानना मामले में पांच हजार रुपए के जमानती वारंट से तलब किया है। यह मामला पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया की नियुक्ति से जुड़ा हुआ है, जिन्हें ग्वालियर बेंच ने 24 जून 2014 को एसआई (जिला पुलिस बल) के पद पर नियुक्ति देने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश का पालन न होने के कारण यह मामला कई वर्षों से लंबित है।
खबर यह भी...DGP कैलाश मकवाना ने दिए निर्देश, हर मंगलवार थानों पर की जाए जनसुनवाई
ग्वालियर बेंच ने 2014 में पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया को सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त करने का निर्देश दिया था। हालांकि, इस आदेश पर अमल नहीं हुआ, जिसके चलते भदौरिया ने कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की। मामला 2015 से ही लंबित है और अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
खबर यह भी...शपथ के बाद DGP मकवाना का एक्शन प्लान, हफ्ते में एक दिन करेंगे जनसुनवाई
खबर यह भी...3 साल में 7 तबादले... ऐसा रहा MP पुलिस के नए DGP कैलाश मकवाना का सफर
इस मामले में पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह पक्षकार थे, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद कैलाश मकवाना को मामले में पक्षकार बनाया गया। हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई फरवरी के अंतिम सप्ताह में निर्धारित की है, जहां डीजीपी की उपस्थिति अनिवार्य है।
डीजीपी पर HC का एक्शन
खबर यह भी...DGP कैलाश मकवाना ने दिए निर्देश, हर मंगलवार थानों पर की जाए जनसुनवाई
पुष्पेंद्र सिंह की नियुक्ति का मामला
खबर यह भी...शपथ के बाद DGP मकवाना का एक्शन प्लान, हफ्ते में एक दिन करेंगे जनसुनवाई
इसलिए जारी हुआ वारंट
मामले की सुनवाई के दौरान पूर्व में हाई कोर्ट ने डीजीपी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। हालांकि, 6 फरवरी 2025 को हुई सुनवाई में डीजीपी कैलाश मकवाना अदालत में उपस्थित नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने पांच हजार रुपए का जमानती वारंट जारी कर उन्हें तलब किया है।
डीजीपी बने नए पक्षकार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
डीजीपी पर HC का एक्शन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA