हनी ट्रैप पार्ट टू: रेशू और हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा कोर्ट में पेश, पुलिस को मिली रिमांड

Sanjay Gupta | Published:
Share
21-4
21-4

हनी ट्रैप पार्ट टू में रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी के साथ हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा की भी गिरफ्तारी हो गई। गुरुवार शाम इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पुलिस रिमांड मिल गई।

मप्र हनी ट्रैप पार्ट टू में अब कुल सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। रेशू चौधरी और हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा की गिरफ्तारी के बाद इन्हें गुरुवार देर शाम कोर्ट में पेश किया गया। यह पूरा मामला गोपनीय रखा गया और किसी को जानकारी दिए बिना कोर्ट में पेश किया गया। पूरे मामले को लेकर क्राइम ब्रांच इंदौर को सख्त निर्देश थे। इसके बाद कोर्ट ने 25 मई तक के लिए सभी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब खुलासा होगा कि रेशू ने किस-किस नेता, अधिकारी व रसूखदारों के वीडियो बनाए और ब्लैकमेलिंग की।

अब तक सात गिरफ्तारियां

WhatsApp Image 2026-05-21 at 9.00.42 PM
WhatsApp Image 2026-05-21 at 9.00.42 PM


WhatsApp Image 2026-05-21 at 9.00.42 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-21 at 9.00.42 PM (1)


WhatsApp Image 2026-05-21 at 9.00.41 PM
WhatsApp Image 2026-05-21 at 9.00.41 PM


चिंटू ठाकुर द्वारा कराई गई एक करोड़़ के लिए ब्लैकमेलिंग शिकायत में पहले नाम लेडी तस्कर अलका दीक्षित का था। इसके सात ही उसका बेटा जयदीप दीक्षित, करीबी लाखन चौधरी व अन्य का नाम लिखा था। इनकी पहले गिरफ्तारी ली गई। इसके बाद इसमें जितेंद्र पुरोहित (देवास) को भी आरोपी बनाया गया। फिर अलका की लिंक श्वैता विजय जैन से निकली और उसे भी पहले हिरासत में लिया गया और फिर पांचवें आरोपी के तौर पर उसकी गिरफ्तारी ली गई। साथ ही इंटेलीजेंस के हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा से भी पूछताछ की गई। अलका उसे जीजा कहती है और इस पूरे मामले में उससे बात हुई थी। छठी गिरफ्तारी शर्मा की हुई। इसके साथ ही सागर की रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी इसमें मुख्य किरदार के रूप में सामने आई। इसे हिरासत में लेकर पूछताछ हुई और फिर सातवीं गिरफ्तारी रेशू की हुई।

रेशू के पास किस-किस के वीडियो

अब सभी की नजरें इसी बात पर है कि प्रदेश को अंदरूनी तौर पर हिला देने वाले इस हनी ट्रैप पार्ट टू केस में किसके वीडियो बने हैं। क्योंकि यह बात साफ है कि फरियादी चिंटू ठाकुर केवल एक चेहरा है, भले ही उसे फरियादी बताकर एफआईआर हुई है। लेकिन पर्दे के पीछे कई रसूखदार, नेताओं और अधिकारियों के अश्लील वीडियो होने की आशंका है।

दो दिन गोपनीय पूछताछ

सरकार इस ब्लैकमेलिंग के धंधे को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए जुटी है। इसलिए ही 17 मई की रात को 40 सीनियर अधिकारियों को लगाकर मप्र में सीक्रेट मिशन हुआ। इसमें सभी संदेही लोगों को हिरासत में लिया और फिर 18 मई को एफआईआर लेकर गिरफ्तारी ली गई। रेशू से भी गोपनीय रूप से दो दिन पूछताछ होने की खबर है और इसके बाद बुधवार रात को उसे औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की FIR थोड़ी फिल्मी, गोली चलाने के आदतन आरोपी बाहुबली चिंटू को कौन करेगा ब्लैकमेल?

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की मुख्य किरदार बीजेपी से जुड़ी रेशू चौधरी गिरफ्तार, नेताओं के साथ अधिकारियों के भी वीडियो

एमपी हनी ट्रेप पार्ट 1: क्या था 2019 का हनी ट्रैप कांड, जिसने हिला दी थी मध्य प्रदेश की राजनीति?

जौरा की ‘भाजपा नेत्री’ निकली हनी ट्रैप गैंग की मास्टरमाइंड, कई कारोबारी बने शिकार; FIR के बाद फरार

Tags:
  • मप्र
  • कोर्ट
  • गिरफ्तारी
  • हनी ट्रैप
  • हेड कांस्टेबल
  • पुलिस रिमांड
  • क्राइम ब्रांच इंदौर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर