एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: रेशू के पास सौ से ज्यादा वीडियो, बनना चाहती थी विधायक, पहले IAS बनने दी UPSC

Sanjay Gupta | May 22, 2026, 11:18 IST
Share
mp honey trap part 2 reshu chaudhary inside story
mp honey trap part 2 reshu chaudhary inside story

मध्यप्रदेश के चर्चित हनी ट्रैप पार्ट टू में रेशू के साथ ही इंटेलिजेंस के हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा की भी गिरफ्तारी हो गई है। कोर्ट ने पुलिस रिमांड दे दी है। अब रेशू के राज पर सभी की नजरें हैं। सूत्रों के अनुसार रेशू के पास सौ से ज्यादा वीडियो हैं।

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 में अब तक कुल सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। रेशू चौधरी और हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा की गिरफ्तारी के बाद इन्हें गुरुवार, 21 मई की देर शाम जज के आवास पर पेश किया गया।

यह पूरा मामला गोपनीय रखा गया, कोर्ट ने 25 मई तक के लिए सभी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं क्राइम ब्रांच ने जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है।

आईएएस और फिर विधायक बनना चाहती थी रेशू

वहीं रेशू के बारे में सामने आया है कि रेशू उर्फ अभिलाषा महेंद्र चौधरी सागर के मकरोनिया की रहने वाली है। वह ओमान पढ़ाई के लिए गई थी। वहां एक कारोबारी से शादी की लेकिन फिर तलाक हो गया।

इसके बाद रेशू दिल्ली में रही, वहां यूपीएससी की तैयारी की और आईएएस बनने की मंशा रखी। सफल नहीं हुई तो सागर आ गई और ब्रह्मपुत्र आईएएस एकेडमी खोल ली, लेकिन फिर बंद कर दी। वहीं बीजेपी से जुड़ गई और सागर में एससी-एसटी मोर्चा की नगराध्यक्ष बन गई।

इसके बाद नेताओं के करीबी संबंध बनाकर नरवलिया (सागर) विधानसभा से टिकट की चाहत थी और बीजेपी विधायक बनना चाहती थी।

इसके बाद श्वेता और अलका से जुड़ी

इसी बीच रेशू अपनी पुरानी परिचित श्वेता विजय जैन से जुड़ गई। फिर इसी के जरिए अलका दीक्षित से जुड़ गई। इनसे हनी ट्रैप के गुर सीख गई।

क्योंकि रेशू का पहले से ही बड़ा नेटवर्क था और वह सागर में सक्रिय होते हुए भोपाल, सागर तक बड़े लोगों से जुड़ गई थी। इसके बाद दिल्ली तक पहुंच हो गई। फिर बड़े लोगों के वीडियो बनाने के साथ ब्लैकमेलिंग शुरू हो गई।

दिल्ली के एक नेता से 4 करोड़ वसूलने की खबर

वहीं सूत्रों के अनुसार खबर है कि दिल्ली के एक बड़े नेता से रेशू ने चार करोड़ रुपए वसूले थे। यह नेता दिल्ली के हैं लेकिन इनका ससुराल मध्यप्रदेश के मालवा के एक आदिवासी जिले में है।

रेशू के पास सौ से ज्यादा वीडियो होने की आशंका जताई जा रही है। इसमें कई बड़े रसूखदार के साथ ही नेता और आला अधिकारियों की बात सामने आ रही है।

वीडियो का सौदा करने की लगातार कोशिश

इन वीडियो का एक साथ बल्क में करोड़ों में सौदा करने की भी कोशिश रेशू ने की थी, लेकिन बात जमी नहीं। हालांकि उसकी एक-एक, दो-दो लोगों के साथ ब्लैकमेलिंग जारी रही।

रेशू के नेटवर्क की यह स्थिति है कि वह दिल्ली, गुजरात से लेकर एमपी, छत्तीसगढ़ तक फैल गया था। बीते तीन साल से रेशू, श्वेता और अलका की तिकड़ी भयंकर तरीके से इस काम में लगी थी।

इनके पास कितने वीडियो होंगे और कितने को ब्लैकमेल कर चुकी होगी, इससे ही पूरा भोपाल से दिल्ली तक हिला हुआ है।

इसलिए सभी को रिमांड पर लेकर इन वीडियो की सच्चाई और डेटा एकत्र करने की कोशिश में एसआईटी लगी है। वहीं इस पर पूरी नजर भोपाल और दिल्ली की है।

अब तक सात गिरफ्तारियां

चिंटू ठाकुर द्वारा कराई गई एक करोड़ की ब्लैकमेलिंग शिकायत में पहले नाम लेडी तस्कर अलका दीक्षित का था। इसके साथ ही उसके बेटे जयदीप दीक्षित, करीबी लाखन चौधरी व अन्य का नाम लिखा था। इनकी पहले गिरफ्तारी की गई।

इसके बाद इसमें जितेंद्र पुरोहित (देवास) को भी आरोपी बनाया गया। फिर अलका की लिंक श्वेता विजय जैन से निकली और उसे भी पहले हिरासत में लिया गया। फिर पांचवे आरोपी के तौर पर उसकी गिरफ्तारी की गई।

साथ ही इंटेलिजेंस के हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा से भी पूछताछ की गई। अलका उसे जीजा कहती है और इस पूरे मामले में उससे बात हुई थी। छठी गिरफ्तारी शर्मा की हुई।

इसके साथ ही सागर की रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी इसमें मुख्य किरदार के रूप में सामने आई। इसे हिरासत में लेकर पूछताछ हुई और फिर सातवीं गिरफ्तारी रेशू की हुई।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी हनी ट्रेप पार्ट 2 की मुख्य किरदार बीजेपी से जुड़ी रेशू चौधरी गिरफ्तार

एमपी हनी ट्रेप पार्ट 2 : इस बार श्वेता विजय जैन नहीं, उसकी चेली रेशू उर्फ अभिलाषा के पास हैं वीडियो

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: रेशू के पास सौ से ज्यादा वीडियो, बनना चाहती थी विधायक, पहले IAS बनने दी UPSC

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की FIR थोड़ी फिल्मी, गोली चलाने के आदतन आरोपी बाहुबली चिंटू को कौन करेगा ब्लैकमेल?

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • हनी ट्रैप
  • हेड कांस्टेबल
  • श्वेता विजय जैन
  • एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2
  • अलका दीक्षित
  • रेशू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा