एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: श्वेता जैन जैसी ही निकली रेशू, गैंग में शामिल की युवतियां, वीडियो भी बनवाए

Sanjay Gupta | Published:
Share
mp honey trap part 2 reshu chaudhary shweta jain
mp honey trap part 2 reshu chaudhary shweta jain

मध्यप्रदेश में चर्चा में आए हनी ट्रैप पार्ट 2 की कहानी भी अब हनी ट्रैप पार्ट वन जैसी ही होती जा रही है। दोनों में श्वेता जैन कॉमन है जो पहले पार्ट में भी आरोपी थी और दूसरे में भी।

मध्यप्रदेश में 18 मई को शराब कारोबारी और गोली चलाने के आरोपी हितेंद्र चौहान उर्फ चिंटू ठाकुर की फरियाद से हनी ट्रैप पार्ट 2 सामने आया। इसमें फोटो/वीडियो जारी नहीं करने के बदले में एक करोड़ की मांग हुई।

शुरुआत में मामला लेडी शराब तस्कर अलका दीक्षित, उसके बेटे जयदीप, लाखन चौधरी, जितेंद्र पुरोहित और हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा तक सीमित था।

इसके बाद जांच में हनी ट्रैप पार्ट वन की आरोपी श्वेता जैन भी इसमें शामिल निकली। फिर मुख्य किरदार रेशू चौधरी भी आरोपी बनी और गिरफ्तार हुई।

इसलिए रेशू श्वेता जैसी है

क्राइम ब्रांच की एक टीम सागर में डटी हुई है। इसकी जांच में सामने आया है कि Reshu की लगातार एक युवती से बात होती थी जो कोतवाली थाना एरिया सागर की है। इस युवती को रेशू ने ट्रेनिंग दी थी। साथ ही इससे आपत्तिजनक वीडियो भी बनवाए थे।

यही तरीका हनी ट्रैप पार्ट वन की आरोपी श्वेता विजय जैन का भी रहा था। उसने भी अपने साथ गैंग में कई लोग शामिल करते हुए हाईप्रोफाइल लोगों के वीडियो बनवाए थे। इसमें नेता अधिकारी से लेकर रसूखदार शामिल थे।

'रेशू की गैंग तो बड़ी निकल रही' इस कॉल रिकॉर्ड और जांच से लग रहा है कि रेशू खुद ही यह वीडियो बनाने के साथ लंबी गैंग भी रखे हुए थी। यानी यह सब उसने श्वेता जैन के हनी ट्रैप पार्ट वन से सीखा था।

इसी तर्ज पर यह आगे बढ़ रही थी। हाल के समय में सागर एरिया में कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी आए हैं। यह इसी हनी ट्रैप पार्ट 2 से जोड़े जा रहे हैं। हालांकि इन वीडियो में आए युवक से पुलिस ने पूछताछ की है। वहीं उसने इससे इनकार किया है।

कितने नेता, अधिकारी, रसूखदार उलझे

पुलिस इस बात में जुटी हुई है कि आखिर किन-किन के वीडियो बनाए गए हैं। क्या इस गैंग द्वारा इससे ब्लैकमेलिंग की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई है।

कुछ वीडियो जो चल रहे हैं इसकी सत्यता की भी जांच की जा रही है। रेशू के कमाई के साधन भी पुलिस ढूंढ रही है।

वहीं यह भी सामने आया है कि क्राइम ब्रांच की एक टीम रेशू के नेहा नगर मकरोनिया सागर स्थित घर में भी पहुंची। यहां टीम ने परिजनों से पूछताछ की। इसमें इसकी संपत्ति कमाई की जानकारी जुटाई जा रही है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: ब्लैकमेलिंग के लिए रेशू बनी थी डॉल्फिन, करीबी के शामिल होने का शक

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की रेशू, श्वेता सहित 6 आरोपी फिर जज के बंगले पर पेश, जेल भेजा

एमपी हनी ट्रैप कांड: रेशू चौधरी को जज के बंगले पर गुपचुप क्यों ले गई पुलिस?

एमपी हनी ट्रैप केस: रेशू के पास सौ से ज्यादा वीडियो, बनना चाहती थी विधायक, पहले IAS बनने दी UPSC

Tags:
  • एमपी हनी ट्रैप कांड
  • एमपी हनी ट्रैप केस
  • एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2
  • अलका दीक्षित
  • श्वेता जैन
  • Reshu
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर