एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: रेशू अपने पति पर लगा चुकी धर्मांतरण के आरोप, परिवार पुलिस में

Sanjay Gupta | Published:
Share
mp honey trap part 2 reshu choudhary case details
mp honey trap part 2 reshu choudhary case details

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की मुख्य किरदार रेशू चौधरी की निजी जिंदगी से जुड़े कई नए खुलासे सामने आए हैं। परिवार पुलिस विभाग से जुड़ा है। रेशू ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व धर्मांतरण का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की मुख्य किरदार रेशू चौधरी का परिवार पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ है।
  • रेशू की शादी 10 दिसंबर 2018 को महेंद्र चौधरी से हुई थी।
  • रेशू ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप लगाए थे।
  • ससुराल पक्ष ने रेशू की हाईप्रोफाइल लाइफ स्टाइल को विवाद की वजह बताया है।
  • इंदौर क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम मामले की जांच में जुटी है।
मध्यप्रदेश हनी ट्रैप पार्ट टू की मुख्य किरदार रेशू उर्फ अभिलाषा की निजी जिंदगी के कई राज अब सामने आ रहे हैं। द सूत्र को इसकी पुख्ता जानकारी दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों से साफ होता है कि रेशू का नाम अभिलाषा नहीं है। रेशू का पूरा नाम ही रेशू चौधरी है। इसके भाई का नाम अभिलाष है जो सिपाही है। पिता भी पुलिसकर्मी रहे हैं।

रेशू चौधरी के पिता पुलिसकर्मी रहे थे। उनके निधन के बाद भाई अभिलाष चौधरी को अनुकंपा नियुक्ति मिली और वह सिपाही है। इसी वर्दी के प्रभाव का उपयोग उसने अपने आगे बढ़ने और ससुराल वालों को फंसाने में किया था।

तीन माह ओमान में रही, पति पर कराया केस

जानकारी के अनुसार रेशू चौधरी की शादी 10 दिसंबर 2018 को हुई थी। ये शादी रायपुर के शिवाजी पार्क मैरिज गार्डन में महेंद्र चौधरी के साथ हुई थी। इसके बाद रेशू मार्च 2019 में पति के साथ मस्कट (ओमान की राजधानी) चली गई थी।

वहां उसकी हाईप्रोफाइल लाइफस्टाइल से बात बिगड़ने लगी। तीन माह बाद जून 2019 में ही वह सागर लौट गई थी। इसके बाद अगस्त 2019 में पति पर महिला थाना सागर में केस दर्ज करा दिया था।

पति महेंद्र, ससुर प्यारेलाल अहिरवार और सास गीता देवी पर दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का केस किया था।

इसमें परिवार के पुलिस प्रभाव का उपयोग किया गया था। इसके बाद रेशू सागर में राजनीतिक रूप से सक्रिय हुई और बीजेपी में एससी मोर्चे से युवा नेत्री बनने में जुट गई।

पति पर धर्मांतरण के आरोप लगाए

रेशू ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई, उसमें पति पर धर्मांतरण के दबाव जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उसका दावा था कि मस्कट में रहने के दौरान पति ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था।

साथ ही पति शराब पीने के लिए दबाव डालता था। जान से मारने की धमकी भी देता था। कमरे में ताला डालकर बंद रखता था और दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।

वहीं ससुराल पक्ष ने पुलिस को बताया था कि उसकी लाइफस्टाइल के कारण तलाक हुआ है। वह पति को बिना बताए मस्कट से नकदी और जेवर लेकर भाग आई थी।

वहीं कोर्ट आदेश से रेशू को पति से हर माह तीन हजार रुपए का भरण-पोषण भत्ता मिलता है।

जांच में जुटी पुलिस

उधर इंदौर क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम इस पूरे संवेदनशील मामले में चुपचाप जांच में जुटी है। अधिकारियों के पास सबूत जुटाने के लिए 24 मई रविवार का ही दिन है।

सोमवार 25 मई को उसे कोर्ट में पेश किया जाना है। आगे रिमांड मिलती है या नहीं यह तय नहीं है। ऐसे में पुलिस सभी तरह के साक्ष्य जुटाने में लगी है। वहीं अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मामले से जुड़ी खबरें पढ़िए...

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: रेशू चौधरी को जज के बंगले पर गुपचुप क्यों ले गई पुलिस?

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: रेशू के पास सौ से ज्यादा वीडियो, बनना चाहती थी विधायक, पहले IAS बनने दी UPSC

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की मुख्य किरदार रेशू चौधरी गिरफ्तार, नेताओं के साथ अधिकारियों के भी वीडियो

मप्र हनी ट्रैप पार्ट 2 : पुलिस बोली- ब्लैकमेलिंग के लिए श्वैता, रेशू और अलका की तिकड़ी

Tags:
  • इंदौर क्राइम ब्रांच
  • हनी ट्रैप
  • धर्मांतरण के आरोप
  • एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2
  • रेशू
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर