सरकारी अस्पतालों में नवजात के जन्म लेते ही मिलेगा बर्थ सर्टिफिकेट, नया सर्कुलर जारी

Rohit Sahu | Jun 23, 2025, 16:11 IST
Share
birth certificate
birth certificate

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अब नवजातों को अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले ही जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएगा। आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर प्रक्रिया लागू करने को कहा है।

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजातों को अब जन्म प्रमाण पत्र के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। राज्य के आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय ने सभी कलेक्टरों को एक अहम सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर में निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल से ही प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि आम लोगों को परेशान न होना पड़े।

जिला कलेक्टरों को व्यवस्था लागू करने के निर्देश

मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय द्वारा निर्देश में बताया गया है कि प्रदेश में 50% से अधिक प्रसव सरकारी अस्पतालों में होते हैं। इसलिए अस्पतालों को इस बात के लिए अधिकृत किया जा रहा है कि वे रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करके अस्पताल से डिस्चार्ज के समय ही नवजात का जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दें।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए 21 दिन का इंतजार खत्म

वर्तमान में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 21 दिनों की बाध्यता है। निजी अस्पतालों में जन्म होने की स्थिति में नगर निगम में अलग से आवेदन करना होता है, जिसमें डिस्चार्ज स्लिप, पहचान पत्र और अन्य कागजात देने पड़ते हैं। इसमें देरी होने पर 20 से 1000 रुपये तक जुर्माना भी देना होता है।

अस्पताल से ही मिलेगा बर्थ सर्टिफिकेट

नई व्यवस्था से जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) की प्रक्रिया पहले से ज्यादा सरल हो जाएगी। अस्पताल से छुट्टी होने से पहले ही प्रमाण पत्र बनाकर दिया जाएगा। इससे नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और जन्म प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता आएगी।

डाटा रखने में आसानी, पेरेंट्स का झंझट खत्म

डिजिटल रिकॉर्डिंग से जुड़ेगा हेल्थ डाटायह व्यवस्था राज्य की डिजिटल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूती देगी। जन्म प्रमाण पत्र की डिजिटल एंट्री से सरकार को हेल्थ स्टैटिस्टिक्स मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही यह रिकॉर्ड आगे चलकर बच्चों के शिक्षा, पहचान पत्र और सरकारी योजनाओं में उपयोगी होगा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट | क्या होता है जन्म प्रमाण पत्र | Birth Certificate process | Online Birth Certificate

Tags:
  • Birth Certificate
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • सरकारी अस्पताल
  • बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट
  • Online Birth Certificate
  • क्या होता है जन्म प्रमाण पत्र
  • Birth Certificate process
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग