एमपी में IAS और IPS अफसरों के प्रमोशन के आदेश जारी

Sandeep Kumar | Feb 28, 2025, 22:42 IST
Share
mp-ias-ips-promotion
mp-ias-ips-promotion

मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। संजय कुमार शुक्ल को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत किया गया है, जबकि दो IPS अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक वेतनमान दिया गया है।

मध्यप्रदेश सरकार ने IAS संजय कुमार शुक्ल को मुख्य सचिव (Chief Secretary) वेतनमान पे मैट्रिक्स-17 में पदोन्नत कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा आदेश जारी किया गया। संजय कुमार शुक्ल 1994 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह वर्तमान में प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी और विमानन विभाग के पद पर कार्यरत थे। प्रमोशन के बाद वह अपर मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary) के रूप में इन्हीं विभागों का कार्यभार संभालेंगे। प्रमुख सचिव संजय शुक्ला अपर मुख्य सचीव अजीत केसरी के रिटायर होने के बाद रिक्त हुए पद पर पदोन्नत किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए... MP हाईकोर्ट में आज कर्मचारियों के प्रमोशन से जुड़े 21 मामलों समेत इन केसों पर होगी सुनवाई

17dfc3e1-ea3
17dfc3e1-ea3

दो IPS अधिकारियों को डीजी (DG) वेतनमान में प्रमोशन

मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के प्रमोशन आदेश जारी किए। 28 फरवरी 2025 को जारी आदेश के अनुसार, 1992 बैच के दो IPS अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक (DG) वेतनमान में पदोन्नत किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए... MP में कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, HC का ऐतिहासिक फैसला

3ba6a9e3-170
3ba6a9e3-170

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

पवन कुमार श्रीवास्तव (Pawan Kumar Shrivastava)

वर्तमान पद: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
नया पद: विशेष पुलिस महानिदेशक (Special DGP), अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

मनीष शंकर शर्मा (Manish Shankar Sharma)

वर्तमान पद: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), रेल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
नया पद: विशेष पुलिस महानिदेशक (Special DGP), रेल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

ये खबर भी पढ़िए... वन विभाग में प्रमोशन और ट्रांसफर , वित्त में अफसर-कर्मचारी इधर से उधर

प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़े बदलाव के संकेत

मध्य प्रदेश शासन के इस फैसले को प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। IPS अधिकारियों को DG वेतनमान में प्रमोशन देकर सरकार ने पुलिस विभाग में वरिष्ठता को मान्यता दी है। सरकार का यह निर्णय प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और उच्च स्तर की जवाबदेही लाने के उद्देश्य से लिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए... 'अफसरी' का गुस्सा मैडम को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, तहसीलदार ने छुड़ाया

Tags:
  • आईएएस संजय शुक्ला
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदी न्यूज
  • प्रमोशन
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • मनीष शंकर शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज