एमपी में बढ़ी ITR भरने वालों की संख्या, जबलपुर में सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन

Manya Jain | Jul 24, 2026, 19:45 IST
Share
mp income tax day 2025 26 collection
mp income tax day 2025 26 collection

आयकर दिवस पर मध्यप्रदेश में इस साल 77 हजार से ज्यादा नए कारोबारियों ने रिटर्न भरा। जबलपुर जोन में सबसे ज्यादा 3755 करोड़ का एडवांस टैक्स कलेक्शन हुआ। ग्वालियर के सुमित गुप्ता ने कार्तिक आर्यन से ज्यादा टैक्स भरा।

आयकर दिवस पर मध्यप्रदेश के टैक्स आंकड़े सामने आए हैं। इस साल 77 हजार से ज्यादा नए कारोबारियों ने आयकर रिटर्न भरा है। जबलपुर जोन में नॉर्दन कोलफील्ड की वजह से सबसे ज्यादा एडवांस टैक्स कलेक्शन हुआ। टैक्स फ्री आय सीमा बढ़ने से वेतनभोगी करदाताओं की संख्या घटी है। ग्वालियर के कारोबारी सुमित गुप्ता ने बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन से भी ज्यादा टैक्स भरा।

नए कारोबारियों की संख्या बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार, मध्यप्रदेश में वर्ष 2025-26 में टैक्सपेयर्सकारोबारियों की संख्या में 9.26 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस साल 77 हजार से ज्यादा नए कारोबारियों ने इनकम टैक्स जमा किया। वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 17 लाख 57 हजार 839 कारोबारियों ने आयकर रिटर्न भरा था। यह संख्या 2025-26 में बढ़कर 18 लाख 35 हजारह 512 हो गई है।

वहीं टैक्स फ्री आय की सीमा बढ़कर 12.75 लाख रुपए वार्षिक होने से वेतनभोगी करदाताओं की संख्या में कमी आई है। इस बदलाव से करीब 12 हजार वेतनभोगी करदाता कम हो गए हैं। प्रदेश से इस साल इनकम टैक्स कलेक्शन 32 हजार करोड़ रुपए से अधिक रहा है।

पैन कार्ड धारकों में आधे ही भर रहे रिटर्न

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि प्रदेश में पैन कार्ड धारकों में से आधे ही टैक्स रिटर्न भर रहे हैं। वर्ष 2024-25 में मध्यप्रदेश में आईटीआर (ITR – Income Tax Return) भरने वालों की संख्या 37 लाख 51 हजार 318 थी, जो 2025-26 में बढ़कर 38 लाख 24 हजार 300 हो गई है। दूसरी ओर वर्ष 2024-25 में प्रदेश में पैन कार्ड की संख्या 74 लाख से अधिक थी, लेकिन टैक्स रिटर्न जमा करने वालों की संख्या करीब 37.50 लाख ही रही।

रिफंड की रकम भी बढ़ी

वर्ष 2025-26 में आयकर विभाग ने मध्यप्रदेश में 19 हजार 168 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया। वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 13 हजार 300 करोड़ रुपए था। यानी एक साल में रिफंड की रकम में बड़ा इजाफा हुआ है।

जबलपुर जोन सबसे आगे

प्रदेश के अलग-अलग जोन में एडवांस टैक्स कलेक्शन में जबलपुर सबसे आगे रहा। जबलपुर क्षेत्र में नॉर्दन कोलफील्ड की वजह से 3755 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स कलेक्शन हुआ। इंदौर में 3577 करोड़, भोपाल में 1129 करोड़ और ग्वालियर में 270 करोड़ रुपए का टैक्स कलेक्शन हुआ।

टॉप एडवांस टैक्स पेयर

कॉरपोरेट श्रेणी में नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड सबसे आगे रहा, जिसने 3700 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स भरा। इसके बाद क्रमिंस टेक्नोलॉजी प्रा.लि. ने 422 करोड़, ब्रजेस्टोन इंडिया प्रा.लि. ने 208 करोड़, एचपीएससीएल लिमिटेड ने 194.50 करोड़ और जेएसडब्ल्यू पावर वेंचर लिमिटेड ने 175 करोड़ रुपए जमा किए।

नॉन-कॉरपोरेट श्रेणी में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक भोपाल ने 47.30 करोड़, मध्यप्रदेश लघु सहकारी बैंक भोपाल ने 38.36 करोड़ रुपए का टैक्स भरा। ग्वालियर के कारोबारी सुमित गुप्ता ने 31.67 करोड़ रुपए जमा किए। सज्जावट ज्वेलर्स भोपाल ने 23.25 करोड़ और फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन ने 21 करोड़ रुपए का टैक्स भरा।

सुमित गुप्ता ने छोड़ा कार्तिक आर्यन को पीछे

नॉन-कॉरपोरेट श्रेणी में फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन ने वर्ष 2025-26 में 21 करोड़ रुपए का एडवांस इनकम टैक्स जमा किया। वर्ष 2024-25 में उनका टैक्स भुगतान 11 करोड़ रुपए था। वहीं ग्वालियर के कारोबारी सुमित गुप्ता ने इससे कहीं ज्यादा 31.67 करोड़ रुपए का टैक्स जमा कर सबको पीछे छोड़ दिया।

एक्सपर्ट कोट्स

मोना मोहती के अनुसार टैक्स अदायगी को सरल बनाने के लिए विभाग की तरफ से कई प्रावधान किए गए हैं। उनके मुताबिक रिफंड प्रक्रिया आसान होने के पीछे मॉनिटरिंग व्यवस्था में सुधार एक बड़ी वजह है। उन्होंने बताया कि करदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।

मोना मोहती, प्रमुख आयकर आयुक्त (मप्र-छग)

FAQ

  1. मध्यप्रदेश में इस साल कितने नए कारोबारियों ने टैक्स भरा?
    मध्यप्रदेश में इस साल 77 हजार से ज्यादा नए कारोबारियों ने इनकम टैक्स जमा किया है। कारोबारियों की संख्या में 9.26 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वर्ष 2025-26 में कुल 18,35,512 कारोबारियों ने रिटर्न भरा।
  2. किस जोन में सबसे ज्यादा एडवांस टैक्स कलेक्शन हुआ?
    नॉर्दन कोलफील्ड की वजह से जबलपुर जोन में सबसे ज्यादा 3755 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स कलेक्शन हुआ। इंदौर में 3577 करोड़ रुपए दूसरे स्थान पर रहा। भोपाल में 1129 करोड़ और ग्वालियर में 270 करोड़ रुपए कलेक्शन हुआ।
  3. ग्वालियर के सुमित गुप्ता ने कितना टैक्स भरा?
    ग्वालियर के कारोबारी सुमित गुप्ता ने वर्ष 2025-26 में 31.67 करोड़ रुपए का एडवांस इनकम टैक्स जमा किया। यह रकम फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन के 21 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इससे वे नॉन-कॉरपोरेट श्रेणी के टॉप टैक्सपेयर में शामिल हो गए।
ये भी पढ़ें...

ITR भरने की लास्ट डेट बदली, 31 जुलाई नहीं, अब इस डेट तक भरें इनकम टैक्स रिटर्न

MP के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ग्वालियर के सुमित गुप्ता, कार्तिक आर्यन को पछाड़ा

ट्रंप के टैरिफ का असर भारतीय दवा बाजार पर, जानिए 200% टैक्स से क्या-क्या बदलेगा

मप्र को पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से इतनी हुई कमाई, टैक्स कम पर क्या बोले वित्तमंत्री?

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • आयकर विभाग
  • ITR
  • नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड
  • टैक्सपेयर्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा