MP NEWS : इंदौर में 14 लोगों ने इस्लाम छोड़कर अपनाया सनातन धर्म , खजराना मंदिर में पूजा-पाठ के बाद दिया नया नाम , 4 का शुद्धिकरण
Vikram Jain | Jul 18, 2024, 16:06 IST
MP Indore 14 people left Islam and adopted Hinduism
मध्य प्रदेश के इंदौर में 14 लोगों ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। खजराना गणेश मंदिर में पूजा-पाठ के सभी की घर वापसी कराई गई। हिंदू बनने वाले लोगों को नए नाम दिए गए।
INDORE. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर कई लोगों ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाया है। इंदौर के खजराना मंदिर में पूजा-पाठ के साथ मुस्लिम समाज के 14 से ज्यादा लोगों ने हिंदू धर्म अपनाकर घर वापसी की है। इनमे ज्यादातर महिलाएं शामिल है। इस दौरान 4 लोगों का शुद्धिकरण भी किया गया। इन सभी ने अपनी मर्जी से घर वापसी की है।
मिली जानकारी के अनुसार घर वापसी करने वालों में इंदौर के चंदन नगर खजराना सहित अन्य क्षेत्रों के कुछ परिवार शामिल हैं। शाजिया हाशमी का नाम अब सपना और अलफीजा का नाम अब आलिया हो गया है। इसके अलावा भी मुस्लिम समाज के कई लोग अब बदले हुए नाम से जाने जाएंगे। धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों का कहना था कि वह सनातन धर्म से प्रभावित हैं। इसके चलते उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और हिंदू संगठन के लोग मौजूद रहे।
विश्व हिंदू परिषद के नेता संतोष शर्मा ने बताया कि खजराना मंदिर में मंत्रोच्चारण और गंगाजल से हवन पूजन कर सभी की घर वापसी कराई गई है। संतोष शर्मा ने बताया कि कुल 18 लोगों ने घर वापसी की है, इसमें 14 लोगों ने इस्लाम से सनातन धर्म अपनाया है। तो वहीं चार लोगों का शुद्दिकरण भी हुआ है। इसके लिए इन सभी लोगों ने पहले से कलेक्टर कार्यालय में इसकी सूचना दे दी थी। शर्मा ने आगे कहा कि सभी ने अपनी मर्जी से घर वापसी की है।
ये खबर भी पढ़ें... Lightning : एमपी में बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर जारी , जानें क्यों गरजता है बादल?, बिजली गिरने पर क्या रखें सावधानी
सभी ने कहा- हम सनातन धर्म से प्रभावित
सभी ने मर्जी से की है घर वापसी
ये खबर भी पढ़ें... Lightning : एमपी में बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर जारी , जानें क्यों गरजता है बादल?, बिजली गिरने पर क्या रखें सावधानी
सनातन धर्म अपनाने के बाद बदले हुए नाम
- आरजू से एलिना
- अदनान शाह से आरव
- तरन्नुम बी से तम्मन्ना
- मुमताज बी से मीना
- मुबारक शाह से मुकेश
- समीर से सावन
- सोफिया से भूमिका
- शाजिया हाशमी से सपना
- अलफीजा से आलिया
- आमिना से अमृता
- अबेल मसीह से भरत
- अयाना से प्रशंसा
- अफसाना से आरती
- मरयम से आश्रिता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari