CM मोहन बोले- सबका विकास चाहते हैं, कानून हाथ में लेना बर्दाश्त नहीं
Sanjay Gupta | Nov 06, 2024, 24:32 IST
MP Indore CM Mohan Yadav reaction on many issues
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले की निंदा की है। साथ ही उन्होंने छत्रीपुरा विवाद पर कहा कि कोई कानून व्यवस्था को हाथ में लेता है बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सीएम ने बांधवगढ़ में हाथियों की मौत पर भी बात रखी
INDORE. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक निजी मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम के लिए मंगलवार रात को इंदौर में थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। बांधवगढ़ में हाथियों की मौत, कनाडा की घटना, छत्रीपुरा विवाद और धार के बच्चों की कार में घुटकर मौत के मामले में सीएम मोहन ने खुलकर बात रखी।
इंदौर के छत्रीपुरा में पथराव-तोड़फोड़ के मामले को लेकर सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि मध्य प्रदेश में सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन कोई कानून व्यवस्था को हाथ में लेता है तो सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। दीपावली पर हिंदू समाज पटाखे फोड़ता है, तो कोई कैसे रोक सकता है?.. यदि रोकेगा तो यह सरकार को बर्दाश्त नहीं। हम सभी को साथ में लेकर विकास चाहते हैं, लेकिन यह विश्वास भी कायम रहता है कि कोई कानून हाथ में लेता है तो हम पीछे नहीं हटेंगे, कानून का शासन है, कानून के तरीके से चलेगा, कानून सभी से निपटने में सक्षम है, सरकार सक्षम है।
हाथियों ने खराब कोदो के पौधे खाए, विसरा में मिला साइक्लोपियाजोनिक एसिड
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हुई 10 हाथियों की मौत पर सीएम मोहन ने कहा कि पहले हाथी आते-जाते रहते थे लेकिन अब उन्हें एमपी की आबोहवा पसंद आ रही है, लगभग सौ से ज्यादा हाथी बांधवगढ़ से उमरिया के जंगलों में स्थाई रूप से रूक गए हैं। हमने प्लान बनाया है, स्थानीय प्रशासन और वन विभाग के साथ, उनकी सुरक्षा, रहने के लिए। जनजीवन को भी रूकवाट नहीं आए और सभी मर्यादा के साथ रह सकें। इसके लिए पड़ोसी राज्यों के साथ मिलाकर तालमेल के साथ काम कर रहे हैं। हाथी पहले हमारे जंगलों में रहते नहीं थे लेकिन अब यह गौरव की बात है कि वह यहां रह रहे हैं, पहले से ही टाइगर स्टेट है, लेपर्ड, चीता भी है और अब हाथी भी बस रहे हैं। हम टीम को कर्नाटक, असम भी भेज रहे हैं, हाथी मित्र भी बना रहे हैं, कई प्लान पर काम हो रहा है।
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले के विरोध में इंदौर का सिख समाज
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इसकी निंदा करता हूं, यह हिंदू समाज के बीच जहर खोलने का काम किया गया है, विदेशी शक्तियां भी इसमें हैं। मैं देशभक्त सिख बंधुओं को धन्यवाद देता हूं, कि आगे आकर उन्होंने इस घटना की निंदा की है। पूरा देश इस घटना को बर्दाश्त नहीं करता है।
धार के बच्चों की कार में लॉक होने से हुई बच्चों की मौत की घटना पर सीएम ने कहा कि यह दुखद घटना है, हमने तत्काल पांच लाख की राहत राशि जारी की है ऑटोमेटिक साधन के लाभ है तो कुछ ऐसे नुकसान भी है, यह घटना हम सभी के लिए एक सबक है। अभिभावकों को भी अधिक सावधान रहने की जरूरत है।
सभी धर्मों का सम्मान, कानून का शासन
हाथियों ने खराब कोदो के पौधे खाए, विसरा में मिला साइक्लोपियाजोनिक एसिड
हाथियों की मौत पर बोले सीएम
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले के विरोध में इंदौर का सिख समाज
सीएम ने कनाडा की घटना की निंदा
सीएम बोले- अभिभावक सावधान रहें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari