इंदौर में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का तंज- बीजेपी में आने वाले नए लोग संघ और पार्टी दोनों का सम्मान नहीं करते, इसलिए वहां गुटबाजी
Sanjay Gupta | Aug 31, 2024, 16:14 IST
Jaivardhan Singh
जयवर्धन सिंह ने मीडिया से चर्चा की और बीजेपी पर तंज कसे। खासकर उनके निशाने पर कांग्रेस से बीजेपी जाने वाले रहे। उन्होंने कहा कि अभी बीजेपी में नए-नए लोग आ रहे हैं जो न संघ को सम्मान देते हैं और न ही बीजेपी को, इसलिए वहां गुटबाजी हो रही है।
INDORE : कांग्रेस सरकार के मंत्री रहे जयवर्धन सिंह ( Jaivardhan Singh ) ने शनिवार 31 अगस्त को इंदौर में मीडिया से चर्चा की और बीजेपी पर तंज कसे। खासकर उनके निशाने पर कांग्रेस से बीजेपी जाने वाले रहे। उन्होंने कहा कि अभी बीजेपी में नए-नए लोग आ रहे हैं जो न संघ को सम्मान देते हैं और न ही बीजेपी को, इसलिए वहां गुटबाजी हो रही है।
सिंह ने कहा कि चुनाव के पहले मैंने कहा था कि बीजेपी में शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा और नाराज भाजपा के गुट है। यह स्थिति अभी भी जारी है। पहले जो संघ वाली नींव थी वह अब बचा नहीं है। नए लोग लगातार बीजेपी में आ रहे जो पार्टी और संघ दोनों का सम्मान नहीं करते हैं। इसलिए वहां गुटबाजी हावी हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में नशे की हालत में युवक ने की फायरिंग, बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के साथ जारी की फोटो
इंदौर में गड्ढों पर कांग्रेस ने लगाए पुष्यमित्र ब्यूटी पार्लर के पोस्टर, बोले- सो रहा है नगर निगम
सिंह ने यह भी कहा कि केंद्र से लेकर मप्र में बीजेपी बहुमत में हैं, लेकिन अभी भी वह सौदेबाजी की राजनीति कर रही है और कांग्रेस से लोगों को ले रही है। लगता है कि उन्हें अपने संगठन और नेताओं पर ही भरोसा नहीं रहा है। आज भी वह कांग्रेसियों को लेने के लिए हल्की राजनीति कर रही है। जबकि बीते 20 में से 18 साल वह सत्ता में रही है।
ये खबर भी पढ़ें...
MP में तहसीलदार ने की राहुल और प्रियंका गांधी पर विवादित पोस्ट, भड़की कांग्रेस, जानें क्या लिखा..
लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों पर किए गए खर्च का ब्यौरा किया जारी, राहुल गांधी पर 1.40 करोड़ तो विक्रमादित्य सिंह पर 87 लाख
सिंह ने यह भी कहा कि प्रदेश में बुलडोजर की सस्ती लोकप्रियता वाली राजनीति चल रही है। जबकि खुद बीजेपी ने न्याय के लिए आईपीसी की जगह बीएनएस को लागू किया है लेकिन वही इसका पालन नहीं कर रही है। अब संविधान चलेगा या बुलडोजर यह बीजेपी को बताना है। देश संविधान से चलता है। सिंह ने तहसीलदार द्वारा प्रियंका गांधी पर टिप्पणी को लेकर भी कहा कि यह सिविल सेवा रूल के खिलाफ है, सभी को नियम और संविधान का पालन करना चाहिए। प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति पर हो रही घटनाओं पर भी निंदा की और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर कहा कि वह तत्काल मौके पर जाकर न्याय दिलवा रहे हैं।
अभी भी वहां अलग-अलग गुट
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में नशे की हालत में युवक ने की फायरिंग, बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के साथ जारी की फोटो
इंदौर में गड्ढों पर कांग्रेस ने लगाए पुष्यमित्र ब्यूटी पार्लर के पोस्टर, बोले- सो रहा है नगर निगम
बीजेपी अभी भी सौदेबाजी कर रही
ये खबर भी पढ़ें...
MP में तहसीलदार ने की राहुल और प्रियंका गांधी पर विवादित पोस्ट, भड़की कांग्रेस, जानें क्या लिखा..
लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों पर किए गए खर्च का ब्यौरा किया जारी, राहुल गांधी पर 1.40 करोड़ तो विक्रमादित्य सिंह पर 87 लाख
संविधान चलेगा या बुलडोजर
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj