राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग की सफाई, इंदौर में दिग्विजय सिंह बोले, आयोग ने हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया

Sanjay Gupta | Published:
Share
mp-indore-digvijay-singh-on-rahul-gandhi-election-commission-response
Photograph: (The Sootr)

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर चुनाव आयोग ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, लेकिन सवालों का कोई सीधा जवाब नहीं दिया। दिग्विजय सिंह ने इंदौर में आरोपों का जवाब मांगते हुए चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट और अन्य सवालों का जवाब न मिलने की बात कही।

INDORE. राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप के जवाब में नई दिल्ली में रविवार को चुनाव आयोग ने लंबी-चौड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस (Election Commission Press Conference) की। इसमें उन्होंने कहा कि इन आरोपों पर हलफनामा दिया जाए या देश से माफी मांगे।

वोट चोरी के आरोप लगाकर गुमराह किया जा रहा है। हालांकि राहुल गांधी के आरोपों पर कोई सीधा जवाब नहीं मिला। वहीं आयोग की प्रेस कांफ्रेंस पर इंदौर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने हमला किया।

चुनाव आयोग पर यह बोले दिग्गी

दिग्गी ने कहा कि चुनाव आयोग को जो कहना है कहें, लेकिन राहुल गांधी जी जो तत्थ रखें हैं, उनका जवाब तो दें। हम और सभी राजनीतिक दल मांग कर रहे हैं कि पूरे देश की वोटर लिस्ट की साफ्ट कॉपी दी जाए। बिहार में 65 लाख कैसे हटे उनकी लिस्ट बताई जाए। लेकिन इन बातों का चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रहा है। एक सीट पर एनालिस करने में राहुल गांधी को 6 माह लगे और उधर अनुराग ठाकुर को 6 सीट की जानकारी मिल जाती है। ऐस क्यों हो रहा है। इसलिए अब भारत जोड़ो यात्रा, भारत न्याय यात्रा के बाद राहुल गांधी जी बिहार में वोट बचाने की यात्रा कर रहे हैं। चुनाव आयोग से अभी तक हमारे सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।
ये भी पढ़ें... मध्य प्रदेश कांग्रेस जिला अध्यक्ष की लिस्ट पर मचा बवाल, जीतू पटवारी ने की डैमेज कंट्रोल की कोशिश

4 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर...



राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग की सफाईः राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों के जवाब में चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आयोग ने कहा कि आरोपों पर हलफनामा दिया जाए या फिर देश से माफी मांगी जाए। हालांकि, इन आरोपों पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया गया।

दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग पर हमला कियाः इंदौर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आयोग से देश की वोटर लिस्ट की साफ्ट कॉपी और बिहार में 65 लाख हटे वोटों की जानकारी मांगी, लेकिन आयोग का कोई जवाब नहीं मिला।

भारत जोड़ो यात्रा के बारे में दिग्विजय सिंह का बयानः दिग्विजय सिंह ने इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सभी को मिलकर लड़ाई करनी होगी और नफरत के बीच मुहब्बत का पैगाम देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी मुस्कराते हुए इस यात्रा के लिए तैयार हो गए थे, जब सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैल रही थी।

मप्र के जिलाध्यक्ष सूची पर दिग्विजय सिंह की टिप्पणीः मप्र के जिलाध्यक्ष और शहराध्यक्ष की सूची जारी हुई, जिसमें दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और रिश्तेदार प्रियवत सिंह भी जिलाध्यक्ष बने। दिग्विजय ने कहा कि पद सीमित हैं और दावेदार कई हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

कार्यक्रम में यह बोले सिंह

दिग्विजय सिंह पत्नी सहित इंदौर में पूर्व विधायक सत्तू पटेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा पर किताब के संबंध में था। इसमें सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर लड़ाई करना होगी। नफरत की दुकान में मुहब्बत का पैगाम देना है।

सोशल मीडिया के दौर में जब फेक न्यूज चल रही थी तब मैंने भारत जोड़ो यात्रा का विचार दिया था, इस पर कई लोगों ने आपत्ति ली थी लेकिन राहुल गांधी मुस्करा कर तैयार हुए।

ये भी पढ़ें... एMP News: एमपी के इस छात्रावास से 5 छात्राएं लापता, SIT करेगी तलाश, जानें पूरा मामला

एक पद, दावेदार अनेक, जिलाध्यक्ष सूची पर

वहीं शनिवार को जारी हुई मप्र के जिलाध्यक्ष, शहराध्यक्ष की सूची पर (जिसमें उनके बेटे जयवर्धन सिंह, रिश्तेदार प्रियवत सिंह भी जिलाध्यक्ष बने) सिंह ने कहा कि पद सीमित है दावेदार अनेक है। ऐसा होता है पद कुछ को ही मिल सकते हैं, लेकिन हमे मिलकर एकजुट होकर कांग्रेस के लिए काम करना है। यह लड़ाई हमारी विचारधारा की है। कार्यक्री में सत्तू पटेल, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, रघु परमार व अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें... राहुल गांधी के आरोपों पर EC बोला-वोट चोरी के आरोप पर 7 दिन में हलफनामा दें या माफी मांगें

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • MP News
  • राहुल गांधी
  • दिग्विजय सिंह
  • भारत जोड़ो यात्रा
  • चुनाव आयोग
  • Election Commission Press Conference
  • वोट चोरी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर