इंदौर में धर्माचार्यों का फैसला, दीपावली 1 नवंबर को ही मनाना श्रेष्ठ

Sanjay Gupta | Oct 21, 2024, 23:20 IST
Share
MP Indore Pandits decided to celebrate Diwali on 1st November
MP Indore Pandits decided to celebrate Diwali on 1st November

इस साल दीपावली (Deepawali) की सही डेट को लेकर इस साल बेहद कंफ्यूजन देखने को मिल रहा है। दीपावली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर कब मनाई जाएगी इसको लेकर इंदौर में धर्माचार्यों ने बैठक कर एक तिथि निश्चित कर दी है।

INDORE. दीपावली (Deepawali) 31 अक्टूबर को या फिर 1 नवंबर को मनाई जाएगी है? इसे लेकर पूरे देश में सवाल उठ रहे हैं। वहीं इंदौर में इसे लेकर धर्माचार्यों ने एक बार फिर संस्कृत विद्यालय में बैठक की। इसमें फैसला लिया गया कि 1 नवंबर को ही दीपावली मनाया जाना श्रेष्ठ है।

क्यों बोले 1 नवंबर अधिक उपयुक्त

पंडित विनायक पांडे ने कहा कि देश के विविध विद्वान और ज्योतिष व पंचांगों के विद्वान है सभी ने यह फैसला लिया है कि दीपावली हर दृष्टि से 1 नवंबर को ही मनाया जाना उचित होगा। इस फैसले का आधार धर्मशास्त्र है और इस देश से निकलने वाले करीब 95 फीसदी पचांग है। इसका कारण है कि दो दिवसीय प्रदोष व्यापिनी तिथि होती है तो उस दिन दूसरी वाली तिथि को ही पर्व मनाया जाए। पहली तिथि 31 अक्टूबर को अमवस्या चार बजे शुरू हो रही है और दूसरे दिन शाम 6.17 बजे तक रहेगी। सूर्यास्त के बाद एक पल भी अमावस्या रहती है तो यदि साढ़े तीन प्रहर तक अमावस्या रहती है तो उसी दिन एक नंवबर को ही दीपावली मनाना श्रेष्ठ और सर्व कल्याण के लिए उपयुक्त है।

अयोध्या में भी दीपावली 1 नवंबर को

पंडित विनायक पांडे ने कहा कि अयोध्या जहां रामलला है, वहां भी एक नवंबर को ही दीपावली मनाने का फैसला हो चुका है। फिर जब वहां मनाई जा रही है तो फिर इंदौर में भी इस दिन मनेगी। खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्‌ट ने कहा कि एक नवंबर ही श्रेष्ठ है। सभी का फैसला यही है। क्योंकि एक नवंबर को सूर्योदय के समय भी अमावस्या है और सूर्यास्त के बाद भी आधे घंटे तक अमावस्या है। सभी व्यापारियों, कारोबारियों और आमजन से अपील है कि वह इसी दिन दीपावली मनाएं। सारे देश में भी एक नवंबर को होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • खजराना मंदिर इंदौर
  • Deepawali
  • अयोध्या में दिवाली
  • दीपावली 2024
  • deepawali kab hai 2024
  • Diwali Date 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई