प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने सदस्यों को भेजा पत्र, कहा- आ रही है अमानक दवाएं, की यह अपील

Sanjay Gupta | Sept 05, 2024, 23:49 IST
Share
MP Indore Progressive Medical Teachers Association sent letter to members
MP Indore Progressive Medical Teachers Association sent letter to members

अमानक दवाओं की सप्लाई के मामले में सामने आने के बाद मध्‍य प्रदेश प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने सभी सदस्यों को पत्र लिखा है। एसोसिएशन ने कहा है कि असर कम दिखे तो तत्काल सूचना देकर दवाओं की जांच कराएं।

INDORE. मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में अमानक दवाओं की सप्लाई सामने आने के बाद मप्र सरकार ने कुछ दवाओं के बैच पर प्रतिबंध लगाया। इसमें लगातार शिकायत आ रही थी कि इन दवाओं का असर नहीं हो रहा है और एक की जगह दो-तीन डोज लगाने पड़ रहे हैं। अब इस मामले में मप्र प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने सभी सदस्यों को पत्र लिखा है।

सतर्क रहें तत्काल जांच कराएं

एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. राकेश मालवीय और महासचिव डॉ. अशोक ठाकुर ने सभी सदस्यों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि शासकीय अस्पतालों में सप्लाए की जाने वाली दवाओं की लैब जांच रिपोर्ट में लगातार अमानक दवाएं सप्लाय होने की बात सामने आ रही है। बीते माह में 14 प्रकार की दवाएं अमानक पाई गई है। सभी सदस्यों से अपील है कि मरीज के उपचार के दौरान अगर आपको दवाओं के असर कम लगते हैं तो तत्काल अस्पताल के अधीक्षक, सर्जन को इसकी जानकार दें और संबंधित ड्रग इंस्पैक्टर के जरिए मानक जांच लैब में कराएं।

मरीजों को सही उपचार मिलना जरूरी

पत्र में यह भी है कि हमारा कर्त्तव्य है कि मरीजों को सही उपचार मिले और इसके लिए सही दवाएं होना भी जरूरी है। इस कदम से मरीजों का हित संरक्षित करने में मदद मिलेगी। उन्हें सही उपचार प्राप्त होगा। इसलिए इसके लिए सतर्क रहें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन
  • Progressive Medical Teachers Association
  • अमानक दवाओं का मामला
  • प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन का पत्र
  • एमपीटीए ने लिखा सदस्यों को पत्र
  • MP PMTA
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा