औद्योगिक नीति 2025 : MP में फैक्ट्री लगाओ, 250 को नौकरी दो, सरकार देगी इंसेंटिव

Siddhi Tamrakar | Updated:
Share
नई औद्योगिक नीति 2025
नई औद्योगिक नीति 2025

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही अपनी नई औद्योगिक नीति 2025 लागू करने जा रही है, जिसमें 12 से अधिक सेक्टरों को शामिल किया जाएगा। इस नीति का मुख्य उद्देश्य रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही अपनी नईऔद्योगिक नीति 2025(New Industrial Policy 2025) लागू करने जा रही है। इसके लिए मंत्री परिषद समिति और राज्य स्तरीय साधिकार समिति ने मिलकर प्रपोजल तैयार कर लिया है। इस नीति के तहत 12 से ज्यादा सेक्टरों को शामिल किया गया है, जिन पर रोजगार सृजन (employment generation) के लिए खास जोर दिया जाएगा। साथ ही सरकारगारमेंट, फुटवियर और खिलौना उद्योगको प्राथमिकता देने की योजना बना रही है।

नई भर्तियों पर आकर्षक इंसेंटिव

नए उद्योग लगाने वालों को उत्पादन शुरू होते ही250 नई भर्तियोंपर इंसेंटिव दिया जाएगा।

  • पुरुष कर्मचारियोंके लिए: ₹6 हजार प्रति माह
  • महिला कर्मचारियोंके लिए: ₹7 हजार प्रति माह
  • इंसेंटिव की यह सुविधा 5 साल तक जारी रहेगइसके अलावा, कर्मचारियों के ट्रेनिंग के लिए सरकार ₹15 हजार प्रति कर्मचारी का इंसेंटिव देगी, जो केवल एक बार ही दिया जाएगा। इसका फायदामध्य प्रदेश के स्थानीय निवासियोंको ही मिलेगा।

ग्रीन हाइड्रोजन और ईवी सेक्टर को प्रोत्साहन

ग्रीन हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) सेक्टर में निवेश करने वाली कंपनियों को खास रियायतें (concessions) दी जाएंगी। इसके तहत वित्तीय सहायता (financial assistance) और दूसरी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

उद्योगों को वित्तीय मदद

नई नीति में उद्योगों को अलग-अलग तरह की वित्तीय सहायता दी जाएगी:

  • वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट लगाने पर 50% या अधिकतम (maximum) ₹5 करोड़ की सहायता।
  • जीरो लिक्विड डिस्चार्ज यूनिट के लिए ₹10 करोड़ तक की मदद।
  • जमीन खरीदने पर 100% स्टांप फीस और रजिस्ट्रेशन फीस में अधिकतम ₹5 करोड़ तक की छूट।
  • खुद की या लीज पर जमीन होने की स्थिति में, बिजली, पानी, गैस पाइपलाइन, ड्रेनेज, और सीवेज खर्च का 50% या अधिकतम ₹10 करोड़ तक की सहायता।
  • पेटेंट, कॉपीराइट, और ट्रेडमार्क का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
  • 5% दिव्यांगजन कर्मचारियों को रखने पर उनकी ट्रेनिंग का पूरा खर्च और पीएफ में प्रति कर्मचारी ₹6 हजार प्रति माह, 5 साल तक दिया जाएगा।
  • आवास (Accommodation) , हॉस्टल, स्कूल, और खेल परिसर बनाने पर लागत का 40% या अधिकतम ₹25 करोड़ की सहायता।

बिजली बिल में सात साल तक छूट

इंडस्ट्रियल यूनिट्स को बिजली दरों में 7 साल तक छूट दी जाएगी:

  • टेक्सटाइल, गारमेंट, टायर्स, फुटवियर और एसेसरीज यूनिट के लिए ₹2 प्रति यूनिट।
  • सीमेंट, आयरन, स्टील, हैवी इंजीनियरिंग, आदि सेक्टरों के लिए ₹1 प्रति यूनिट।

सरकार इन क्षेत्रों में फैक्ट्री खोलने वालों को देगी मदद

  • कृषि और डेयरी प्रोसेसिंग
  • कपड़े, फुटवियर और खिलौने बनाने वाली फैक्ट्री
  • फार्मास्यूटिकल्स और बायोटेक्नोलॉजी
  • एयरोस्पेस और डिफेंस
  • ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोडक्शन
  • ग्रीन हाइड्रोजन, रिन्यूएबल एनर्जी उपकरण और बायोफ्यूल
  • लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • औद्योगिक नीति एमपी
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदी न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • रोजगार के अवसर
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया

By Sandeep Kumar

MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील

By Jageshwar Prasad

लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा

By Mukesh Sharma

सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना

By Amresh Kushwaha

अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग