सहेली से एकतरफा प्यार में पागल युवती ने कर दिया ये कांड , आप भी रह जाएंगे हैरान

Vikram Jain | Jun 05, 2024, 22:52 IST
Share
MP Jabalpur blackmailing stabbing among girls crime news द सूत्र
MP Jabalpur blackmailing stabbing among girls crime news द सूत्र

जबलपुर में लड़कियों के बीच एक तरफा प्यार की अजीब घटना सामने आई है। यहां अपनी प्रेमिका से लगातार नहीं मिल पाने के कारण दूसरी लड़की ने ऐसा काम किया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामले में दोनों के खिलाफ FIR हुई है।

नील तिवारी@JABALPUR. एकतरफा प्यार प्यार और बदला लेने के तो कई मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन जबलपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक युवती ही दूसरी युवती के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उससे रोज ना मिल पाने पर पहले तो अपनी प्रेमिका के कपड़े बदलने के वीडियो से उसे ब्लैकमेल किया और फिर वीडियो डिलीट करने के बहाने बुलाकर प्राण घातक हमला कर दिया। इस हमले में दोनों लड़कियों को गंभीर चोट लगी है।

क्या है पूरा मामला

आधारताल थाना क्षेत्र के कंचनपुर में रहने वाली एक युवती की पास में ही रहने वाली युवती से जान पहचान हुई। दोनों एक दूसरे के साथ घूमने फिरने और घंटों बातें करने लगीं। इसी बीच दोनों युवतियां अपनी कुछ और सहेलियों के साथ एक दिन घूमने के लिए वाटर पार्क गईं। रेखा( बदला हुआ नाम) ने इस दौरान कपड़े बदलते हुए नेहा ( बदला हुआ नाम) का एक वीडियो बना लिया। कुछ दिनों में नेहा को पता चला कि रेखा व्यसनों में लिप्त है और गांजे जैसे नशे भी करती है। यह बात नेहा के घर वालों को भी पता लग गई और परिजनों के दबाव में नेहा ने रेखा से मिलना जुलना बंद कर दिया।

पहले ब्लैकमेल और फिर बहाने बुलाकर किया हमला

दोस्तों के साथ वाटर पार्क घूमने गई नेहा का रेखा ने कपड़े बदलते हुए एक वीडियो बना लिया था। इस वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने लगी थी। वह फेक अकाउंट बनाकर बदनाम कर रही थी। वह यह सब सिर्फ इसलिए कर रही थी क्योंकि वह नेहा से ना मिल पाना बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी।

परेशान होने के बाद नेहा आखिरकार रेखा से मिलने को तैयार हुई और उसने फोन कर उसे बताया कि वह मिलेगी पर उसका वीडियो डिलीट करना होगा। जिस बात पर रेखा राजी हो गई।

जब नेहा कठोंदा तालाब के पास रेखा से मिलने पहुंची तो उन दोनों के बीच बात करते हुए बहस शुरू हो गई और यह बहस कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। रेखा ने पेपर काटने वाले कटर से नेहा के ऊपर हमला कर दिया जिससे उसके पैर पर इतना गहरा घाव लगा कि इलाज के दौरान उसे 20 टांके लगाने पड़े। इस दौरान हाथापाई में रेखा को भी चोट लगी। इसके बाद दोनों लड़कियों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

द सूत्र
द सूत्र

हमले में घायल सहेली।

ये खबर भी पढ़ें... अभी खत्म नहीं हुई है आचार संहिता , जानिए कब तक करना होगा इंतजार

ये खबर भी पढ़ें.. इस महंत के चक्रव्यूह में किस तरह उलझी बीजेपी , हार के दस बड़े कारण

दोनों के खिलाफ FIR हुई दर्ज

माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि कठोंदा तालाब के पास दो लड़कियों के बीच चाकू बाजी की घटना सामने आई है। जिसमें दोनों लड़कियां घायल हुई हैं, जिनके ऊपर एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। जबलपुर में चाकू बाजी की घटनाएं तो आए दिन सामने आती रहती हैं पर संभवतः यह पहला ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक तरफा प्यार में लड़कियों के बीच चाकू बाजी की घटना हुई है।

ये खबर भी पढ़ें... MP : द सूत्र से शिवराज सिंह बोले- मोदी-संगठन ही तय करेगा भूमिका

ये खबर भी पढ़ें...Chhattisgarh के विजन डॉक्यूमेंट में GDP दोगुनी करने का टारगेट , उद्योग , पर्यटन और फॉरेस्ट पर फोकस , जानें खास बातें

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

लड़कियों के बीच मारपीट, गर्लफ्रेंड पर कटर से हमला, ब्लैकमेलिंग, जबलपुर क्राइम न्यूज, jabalpur crime news

Tags:
  • Jabalpur Crime News
  • जबलपुर क्राइम न्यूज
  • ब्लैकमेलिंग
  • एकतरफा प्यार
  • लड़कियों के बीच मारपीट
  • गर्लफ्रेंड पर कटर से हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग