प्रेमी ने छात्रा से किया रेप, सुलह के बहाने दोस्त ने भी लूटी आबरू
Neel Tiwari | Oct 26, 2024, 22:47 IST
MP Jabalpur B.Tech student raped by boyfriend and friend
जबलपुर में बीपेड की छात्रा से शादी का वादा कर प्रेमी ने उसके साथ रेप किया फिर उसका शारीरिक शोषण करते रहा। इसके बाद छात्रा के दोस्त ने भी विश्वासघात कर उसके साथ रेप किया। जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के जबलपुर से इंजीनियरिंग की स्टूडेंट के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीटेक की छात्रा के साथ पहले प्रेमी ने रेप करने के बाद कई दिनों तक शारीरिक शोषण किया। जब छात्रा और प्रेमी के बीच बंद हुई तो दोस्त ने सुलह कराने के बहाने छात्रा के साथ विश्वासघात कर उसकी आबरू लूट ली। इसके बाद वह पीड़िता को ब्लैकमेल करते रहा। पीड़िता ने हिम्मत कर माढ़ोताल थाना पुलिस से शिकायत कर आपबीती सुनाई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर की रहने वाली 19 साल युवती अपने सुनहरे भविष्य की आस में जबलपुर पढ़ाई करने आई थी और एक कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती कॉलेज के ही छात्र नूर मोहम्मद से हुई, नूर मोहम्मद ने छात्रा को को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का वादा कर उसके साथ रेप किया। प्रेमी ने कई दिनों तक छात्रा का शारीरिक शोषण भी किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नूर मोहम्मद ने प्रेमिका से बात करना बंद कर दिया। लेकिन छात्रा प्रेमी से लगातार बात करने की कोशिश करते रही। दोनों के बीच विवाद भी हुआ।
रीवा में पति के साथ पिकनिक गई पत्नी से गैंगरेप, 7 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार छात्रा लगातार कोशिश कर रही थी कि उसकी नूर मोहम्मद से सुलह हो जाए और इसी बात का फायदा कॉलेज के एक अन्य छात्र और दोस्त सत्यम अवस्थी ने उठाया। धोखेबाज दोस्त ने युवती से कहा कि वह उसकी बात नूर मोहम्मद से करा सकता है, दोस्त ने सुलह कराने के बहाने उसे होटल ग्रीन में ले गया, जहां पर आरोपी सत्यम ने भी उसके साथ रेप किया, इसके बाद आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया।
स्टेशन से बाहर चाय पीने आए युवक को कहासुनी के बाद घोंपे चाकू, मौत
माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने गुरुवार को माढ़ोताल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपी नूर मोहम्मद और सत्यम अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।
प्रेमी ने दिया धोखा, दोस्त ने किया विश्वासघात
रीवा में पति के साथ पिकनिक गई पत्नी से गैंगरेप, 7 आरोपी गिरफ्तार
सुलह के बहाने के दोस्त ने भी किया रेप
स्टेशन से बाहर चाय पीने आए युवक को कहासुनी के बाद घोंपे चाकू, मौत
दोनों आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari