MP जेल विभाग: सहायक, जिला और उप जेल अधीक्षकों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Pawan Modiya | Jun 16, 2026, 19:24 IST
Share
जेल विभाग में तबादले
जेल विभाग में तबादले

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग ने 15 जून 2026 को एक साथ तीन आदेश जारी किए। इनमें 20 सहायक जेल अधीक्षक, 2 जिला जेल अधीक्षक और 3 उप जेल अधीक्षकों के तबादले हुए। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हैं।

मध्यप्रदेश जेल विभाग ने 15 जून 2026 को अलग-अलग पदों पर बैठे कुल 25 अधिकारियों के तबादले कर दिए। 20 सहायक जेल अधीक्षकों को नई जगह भेजा गया। इन सभी के तबादले का आधार प्रशासकीय (Administrative) रखा गया।

इन अधिकारियों में मनोज कुमार चौरसिया को नीमच से खंडवा भेजा गया। रामसहाय कुशवाह देपालपुर सब जेल से सुसनेर सब जेल गए। मुनींद्र प्रसाद मिश्रा पवई से खाचरोद गए। अभिमन्यु पांडेय सेंट्रल जेल (Central Jail) सतना से पवई भेजे गए। हेमंत नागर इंदौर जिला जेल से मेहगांव सब जेल गए। प्रवीण त्रिपाठी ग्वालियर केंद्रीय जेल से मऊगंज सब जेल गए।

शिवपाल सिंह परौंदिया शुजालपुर से गोहद, मंजू कुजूर सेंवढ़ा से शाजापुर जिला जेल और अनिल पाठक लवकुशनगर से सीहोरा सब जेल भेजे गए। कमलेश राय नागौद से बिजावर और मुकेश कुमार मांझी बिजावर से लवकुशनगर गए। आशीष मंजना छिंदवाड़ा जिला जेल से नागौद सब जेल आए। हितेश बंडिया नर्मदापुरम केंद्रीय जेल से शुजालपुर और उम्मेद माहुने चांचौड़ा से नर्मदापुरम केंद्रीय जेल गए। सुरेंद्र सिंह राणावत खाचरौंद सब जेल से रतलाम सर्किल जेल भेजे गए।





दूसरी सूची में दिलीप नायक सिहोरा से सीहोर जिला जेल, विनय काबरा बड़वानी केंद्रीय जेल से चांचौड़ा सब जेल और धनराज कनेश भोपाल केंद्रीय जेल से विजयपुर सब जेल गए। विपिन उर्फ पुष्पेंद्र प्रताप सिंह दंडोतिया ग्वालियर केंद्रीय जेल से सेवढ़ा भेजे गए। श्रीमती हेम सरिता मिंज गोहद सब जेल से ग्वालियर केंद्रीय जेल गईं।



दो जिला जेल अधीक्षकों के स्वैच्छिक तबादले

जिला जेल अधीक्षक (District Jail Superintendent) स्तर के दो अधिकारियों को स्वैच्छिक (Voluntary) आधार पर स्थानांतरित किया गया। मानेंद्र सिंह परिहार सागर केंद्रीय जेल से भोपाल केंद्रीय जेल के प्रभारी अधीक्षक बनाए गए। अदिति चतुर्वेदी पांडे खंडवा जिला जेल से नरसिंहपुर केंद्रीय जेल की प्रभारी अधीक्षक बनाई गईं।

तीन उप जेल अधीक्षकों के तबादले

उप जेल अधीक्षक (Deputy Jail Superintendent) पद के तीन अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं। यशवंत मांझी नीमच जिला जेल से मंदसौर जिला जेल के प्रभारी अधीक्षक बनाए गए। दिलीप सिंह छतरपुर जिला जेल से हरदा जिला जेल और योगेंद्र पमार रीवा केंद्रीय जेल से छतरपुर जिला जेल गए। इन तीनों तबादलों का आधार भी प्रशासकीय रखा गया।

कुल मिलाकर 20 सहायक जेल अधीक्षक, 2 जिला जेल अधीक्षक और 3 उप जेल अधीक्षक यानी कुल 25 अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई। इनमें दो महिला अधिकारी मंजू कुजूर और हेम सरिता मिंज भी हैं। जिला जेल अधीक्षक स्तर पर एक महिला अधिकारी अदिति चतुर्वेदी पांडे भी शामिल हैं। तबादलों में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, सतना, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, सागर, नीमच, खंडवा, छतरपुर और रीवा जैसी जेलें शामिल हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

SAS ट्रांसफर सूची में इंदौर रह चुके अधिकारियों के CS ने काटे नाम, रोशन राय का ऐनवक्त पर जुड़ा

ट्रांसफर सीजन के बीच प्रभार सूची ने बढ़ाई हलचल, वरिष्ठता-चयन प्रक्रिया पर सवाल

MP में 15 हजार से अधिक तबादले, मोहन कैबिनेट में डेडलाइन बढ़ाने पर हो सकती है चर्चा

मध्यप्रदेश में देर रात 155 SAS अफसरों के तबादले, अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर भी शामिल

Tags:
  • जेल विभाग
  • मध्यप्रदेश जेल विभाग
  • सेंट्रल जेल
  • जिला जेल
  • जेल अधीक्षक
  • तबादले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज