मध्य प्रदेश में शुरू होने लगी भर्तियां, देखें कहां, कितनी पोस्ट
Sandeep Kumar | Dec 10, 2024, 16:59 IST
mp-job-vacancy
मध्यप्रदेश में एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऊर्जा विभाग में 2573 और शिक्षा विभाग में 35 हजार 357 पद रिक्त है। वहीं आवेदन 24 दिसंबर 2024 से शुरू होगी। मुख्यमंत्री खुद इसकी निगरानी करेंगे।
मध्यप्रदेश में एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें ऊर्जा विभाग और शिक्षा विभाग समेत विभिन्न विभागों के लिए सीधी भर्तियां की जाएंगी। ऊर्जा विभाग ने 2573 तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती के लिए 24 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। वहीं, शिक्षा विभाग में 35 हजार 357 पदों को भरने की योजना बनाई गई है।
ऊर्जा विभाग के तहत पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में भर्तियां हो रही हैं। उम्मीदवार 24 दिसंबर 2024 से 23 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन भर्तियों को लेकर तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को दिसंबर माह तक प्रारंभ करना होगा।
राज्य सरकार ने सभी विभागों से रिक्त पदों की रिपोर्ट मांगी थी। अब तक 35 विभागों ने अपनी रिपोर्ट जमा की है। इसके अतिरिक्त, 3,675 पदों पर प्रक्रिया चालू है और 18,388 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे। वित्त विभाग ने अगले पांच वर्षों में सीधी भर्ती की रूपरेखा तैयार कर ली है। राज्य सरकार ने विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे सामान्य प्रशासन विभाग के पोर्टल पर भर्ती डेटा अपलोड करें।
ऊर्जा विभाग में वैकेंसी
शिक्षा विभाग में 35,357 पद
शिक्षा विभाग में 35,357 पद रिक्त हैं, जिनमें स्कूल शिक्षा विभाग के 24,614 पद, उच्च शिक्षा विभाग के 6,407 पद, और तकनीकी शिक्षा विभाग के 4,336 पद शामिल हैं।
सरकार ने मांगी थी रिपोर्ट
सीएम खुद करेंगे समीक्षा
देखें किस विभाग में कितने पद खाली
| स्कूल शिक्षा विभाग | 24,614 |
| उच्च शिक्षा विभाग | 6,407 |
| तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग | 4,336 |
| वन विभाग | 4,088 |
| पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग | 2,599 |
| पशुपालन और डेयरी विभाग | 2,217 |
| राजस्व विभाग | 2,577 |
| ऊर्जा विभाग | 1,487 |
| जेल विभाग | 863 |
| श्रम विभाग | 845 |
| वाणिज्यिक कर विभाग | 706 |
| महिला और बाल विकास विभाग | 692 |
| पर्यावरण विभाग | 567 |
| सहकारिता विभाग | 606 |
| खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग | 399 |
| उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग | 437 |
| एमएसएमई विभाग | 382 |
| योजना, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग | 266 |
पर्यटन विभाग | 243 |
| सामान्य प्रशासन विभाग | 148 |
| सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक) | 141 |
| खनिज साधन विभाग | 136 |
| भोपाल गैस त्रासदी और पुनर्वास विभाग | 116 |
| औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग | 110 |
| जनजातीय कार्य विभाग | 109 |
लोक निर्माण विभाग | 81 |
| खेल और युवक कल्याण विभाग | 27 |
| नगरीय विकास और आवास विभाग | 18 |
| लोक निर्माण विभाग | 81 |
| जनसंपर्क विभाग | 14 |
| सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन कल्याण | 81 |
| संस्कृति विभाग | 47 |
| जल संसाधन विभाग | 34 |
| विमानन विभाग | 06 |
| संसदीय कार्य विभाग | 11 |
FAQ
- मध्यप्रदेश में किस विभाग में सबसे ज्यादा भर्तियां हो रही हैं?
शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा, 35,357 पदों पर भर्तियां हो रही हैं। - ऊर्जा विभाग में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऊर्जा विभाग में आवेदन 23 जनवरी 2025 तक किए जा सकते हैं। - क्या सभी भर्तियां सीधी भर्ती से की जाएंगी?
हाँ, अधिकांश भर्तियां सीधी भर्ती के माध्यम से की जाएंगी। - भर्ती प्रक्रिया में कितने पद शामिल हैं?
फिलहाल, 3,675 पदों पर प्रक्रिया चालू है और 18,388 पदों पर प्रस्ताव तैयार हैं। - मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर क्या निर्देश दिए हैं?
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को दिसंबर माह तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman