गुवाहाटी में CM मोहन यादव ने दिया उज्जैन में वस्त्र सम्मेलन करने का सुझाव

Sandeep Kumar | Jan 08, 2026, 23:56 IST
Share
cm mohan yadav textile
cm mohan yadav textile

एमपी के सीएम मोहन यादव गुवाहाटी पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लिया। हेमंत बिस्वा शर्मा से वन्य जीवों के आदान-प्रदान पर बात की।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के हथकरघा, सिल्क और पारंपरिक वस्त्रों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सकती है। सीएम मोहन यादव ने गुवाहाटी में राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वस्त्र उद्योग को रोजगारपरक औद्योगिक विकास मानते हुए आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव रखा कि अगला राष्ट्रीय वस्त्र सम्मेलन उज्जैन में आयोजित किया जाए। इससे प्रदेश की टैक्सटाइल विरासत और निवेश संभावनाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच मिल सकेगा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ बैठक की। बैठक में वन्य जीवों के आदान-प्रदान पर सहमति बनी।

इसी बीच सीएम मोहन यादव ने सुझाव दिया कि अगला राष्ट्रीय वस्त्र सम्मेलन उज्जैन में आयोजित किया जाए, जो बाबा महाकाल की पवित्र नगरी है। इस आयोजन से प्रदेश की वस्त्र उद्योग की धरोहर और निवेश संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख मंच मिलेगा।

महेश्वरी-चंदेरी साड़ी मध्य प्रदेश की ताकत

सीएम मोहन यादव ने कहा कि महेश्वरी और चंदेरी साड़ी मध्य प्रदेश की ताकत हैं। नर्मदापुरम में मलबरी रेशम और ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। टेक्सटाइल मिल, हैंडलूम और स्पिंडल्स से महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है। खरगोन और बुधनी जैसे जनजातीय क्षेत्रों में टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ाने पर जोर है।

Assam
Assam


प्रधानमंत्री मोदी का 5 'F' विजन : पीएम मित्र पार्क से किसानों और युवाओं को मिलेगा जबरदस्त लाभ

टेक्सटाइल सेक्टर से 25 हजार करोड़ का निवेश

मुख्यमंत्री ने धार में बन रहे पीएम मित्र पार्क का उल्लेख किया। यह पार्क टेक्सटाइल उद्योग की पूरी वैल्यू चेन को एक मंच पर लाएगा। यहां उद्योगों के लोकार्पण से निवेश और रोजगार को नई गति मिलेगी। बीते डेढ़ दशक में टेक्सटाइल सेक्टर से 25 हजार करोड़ रुपए का निवेश आया। इससे आने वाले वर्षों में लाखों रोजगार सृजित होने की संभावना है।

Assam
Assam


सुप्रीम कोर्ट में मप्र सरकार का हलफनामा रहस्य: पेश हुआ या नहीं, जिम्मेदार अंजान

उत्पादों को ग्लोबल मार्केट से जोड़ना

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का वस्त्र उद्योग आधुनिक तकनीक और नवाचार की ओर बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश में हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, सिल्क और ऑर्गेनिक कॉटन में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। सरकार का उद्देश्य इन उत्पादों को ग्लोबल मार्केट से जोड़ना है।

कार्यक्रम के बीच भड़के सेंट्रल विश्वविद्यालय के कुलपति, आयोजन से साहित्यकार को भगाया

सीएम मोहन की हिमंत बिस्वा के साथ डील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ बैठक की। इस बैठक में दोनों राज्यों के बीच वन्य जीवों के आदान-प्रदान पर सहमति बनी। तीन वर्षों में तीन समूहों में 50 जंगली भैंसे मध्यप्रदेश लाए जाएंगे। इसके अलावा, असम से एक जोड़ा गेंडा और तीन कोबरा लाए जाएंगे। ये वन्य जीव वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में रखे जाएंगे। बदले में मध्यप्रदेश असम को एक जोड़ा टाइगर और छह मगरमच्छ देगा।

Assam
Assam


MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

जंगली भैंसों की वापसी

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि चीता पुनर्स्थापना के बाद जंगली भैंसों की वापसी एक और महत्वपूर्ण कदम है। मध्य प्रदेश पहले ही टाइगर स्टेट और लेपर्ड स्टेट के रूप में पहचान बना चुका है। जंगली भैंसों की आबादी सौ साल पहले समाप्त हो गई थी। वर्तमान में इनकी प्राकृतिक आबादी मुख्य रूप से असम में है।







Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • हिमंत बिस्वा सरमा
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • असम
  • वस्त्र उद्योग
  • पीएम मित्र पार्क
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज