MP में CGST अफसर 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस

Vikram Jain | Updated:
Share
MP Khandwa CGST Superintendent arrested for taking bribe
MP Khandwa CGST Superintendent arrested for taking bribe

मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। घूस लेने वालों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई भी जारी है। खंडवा में लोकायुक्त ने CGST के सुपरिटेंडेंट को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानें क्यों मांगी घूस

BHOPAL. मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की कड़े एक्शन के बाद भी सरकारी कार्यालयों में रिश्वत का खेल चल रहा है। प्रदेश भर में लोकायुक्त की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी अधिकारी और कर्मचारी सबक नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला खंडवा से सामने आया है। जहां इंदौर लोकायुक्त ने सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी को 20 हजार रूपए की रिश्वत (bribe) लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सुपरिटेंडेंट ने मेडिकल फर्म का सस्पेंड रजिस्ट्रेशन को बहाल करने और दो फर्मों के रजिस्ट्रेशन में सुधार के एवज में रिश्वत की डिमांड की थी।

अकाउंटेंट की शिकायत पर कार्रवाई

इंदौर लोकायुक्त ने यह कार्रवाई खरगोन जिले के सनावद निवासी अकाउंटेंट राहुल बिरला की शिकायत की। सनावद निवासी राहुल बिरला ने बताया था कि वह सनावद में GST रिटर्न एवं एकाउंटिंग का कार्य अपनी फर्म लक्ष्य एकाउंटिंग में करते हैं। खंडवा में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर तथा उत्पाद शुल्क (CGST) के सुपरिटेंडेंट मुकेश त्रिपाठी ने एक मेडिकल फर्म का रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया गया था, साथ ही तीन फर्मों में अमेंडमेंट कराना था। सुपरिटेंडेंट ने मेडिकल फर्म का सस्पेंड रजिस्ट्रेशन को बहाल करने और दो फर्मों के रजिस्ट्रेशन में सुधार के काम के एवज में 20 हजार रुपए की मांग की थी। राहुल बिरला ने इंदौर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय में मामले को लेकर शिकायत की थी।

इंदौर में शीला मरावी एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें मामला

रिश्वत लेते सुपरिटेंडेंट रंगे हाथों पकड़ाया

शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जांच कराई तो वह सही पाई गई। इसके बाद इंदौर लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को खंडवा के CGST कार्यालय पहुंचकर सुपरिटेंडेंट मुकेश त्रिपाठी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत लक्ष्य अकाउंटिंग फर्म के अकाउंटेंट को बुलाकर ली जा रही थी। इस कार्रवाई के कार्यालय में हड़कंप मच गया।

लोकायुक्त की गिरफ्त में रिश्वतखोर क्लर्क, जानें क्यों मांगी थी घूस

इंदौर लोकायुक्त ने की कार्रवाई

मामले में डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया की राहुल बिरला की शिकायत जांच में सही पाई गई। मामले की जांच में CGST सुपरिटेंडेंट मुकेश त्रिपाठी द्वारा राहुल बिरला से काम के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जाना सही पाया गया है। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने ऑफिस में आरोपी सुपरिटेंडेंट को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

रिटायर्ड जूनियर ऑडिटर के घर लोकायुक्त का छापा, करोड़ों की संपत्ति मिली

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Khandwa News
  • खंडवा न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • सेंट्रल जीएसटी
  • इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई
  • लोकायुक्त की कार्रवाई
  • रिश्वतखोर अधिकारी
  • Indore Lokayukta
  • इंदौर लोकायुक्त
  • Indore Lokayukta action
  • रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • CGST
  • 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती

By VINAY VERMA

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती
डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया

By VINAY VERMA

डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया
इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप

By Sanjay Gupta

इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप

By Neel Tiwari

नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप
Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता