MP के मेधावी छात्रों को सीएम मोहन यादव ने बांटे लैपटॉप, इन छात्रों के खाते में भेजे 25 हजार

Rohit Sahu | Jul 04, 2025, 12:19 IST
Share
CM Mohan yadav laptop student
CM Mohan yadav laptop student

सीएम मोहन यादव ने एमपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 75% से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप बांटे। वहीं, सीएम ने अन्य मेधावी छात्रों के खाते में 25 हजार रुपए भेजे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में मेधावी छात्रों को लैपटॉप की सौगात दी। दरअसल, 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को मध्य प्रदेश सरकार प्रोत्साहित करने के लिए लैपटॉप देती है। सरकार हर साल इसके लिए 25 हजार रुपए मेधावी छात्रों के खाते में ट्रांसफर करती है।

94 हजार से ज्यादा को मिला लाभ

इस साल प्रदेश के 94 हजार 234 छात्रों को इस योजना का लाभ मिला है। राज्य सरकार ने इसके लिए योजना के लिए 235.58 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है। बीते साल 2023-24 में 89,710 छात्रों को 224 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई थी।

15 सालों में 1000 करोड़ से ज्यादा की मदद

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना साल 2010 से लगातार चल रही है। बीते 15 सालों में 4 लाख 32 हजार छात्र-छात्राओं को इस योजना के अंतर्गत लैपटॉप के लिए पैसे भेजे गए हैं। सरकार अब तक 1 हजार करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर कर चुकी है।

योजना के लिए पात्रता क्या है?

योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिन्होंने मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) से 12वीं पास की हो और 75% या उससे अधिक अंक हासिल किए हों। छात्रों को पैसा सीधे उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए भेजा जाता है।

कैसे चेक करें कि आपका नाम है या नहीं?

  • educationportal.mp.gov.in पर जाएं।
  • Eligibility सेक्शन में List of Eligible Students पर क्लिक करें।
  • अपना जिला, स्कूल और साल चुनें।
  • स्क्रीन पर नाम की पूरी लिस्ट आ जाएगी।

अगर पैसा नहीं आया तो ऐसे करें शिकायत

  • पोर्टल पर जाएं और Register Grievance ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • शिकायत का विषय चुनें और पूरा विवरण भरें।
  • कैप्चा डालें और ‘शिकायत दर्ज करें’ पर क्लिक करें।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना क्या है | मेधावी छात्र स्कीम | सीएम मोहन यादव | फ्री लैपटॉप योजना | मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना मध्यप्रदेश | लैपटॉप वितरण | MP News | mp laptop yojana latest update | mp laptop yojana mohan yadav 2025

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • मेधावी छात्र स्कीम
  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना क्या है
  • मेधावी छात्रों को लैपटॉप
  • मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना मध्यप्रदेश
  • लैपटॉप वितरण
  • mp laptop yojana latest update
  • mp laptop yojana mohan yadav 2025
  • फ्री लैपटॉप योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच