मप्र आजीविका मिशन घोटाला: बेलवाल-बैस कनेक्शन पर बवाल, मंत्री की चिट्ठी से मचा हड़कंप
Ramanand Tiwari | Mar 19, 2026, 24:13 IST
Photograph: (the sootr)
मप्र आजीविका मिशन घोटाला प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। करोड़ों के इस कथित घोटाले ने न केवल सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी गंभीर बहस छेड़ दी है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के आजीविका मिशन में करोड़ों के घोटाले को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में नेता और प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की एक चिट्ठी सामने आने के बाद पूरा मामला फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल, 9 मार्च को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक नोटशीट लिखी थी।इसमें उन्होंने पूछा कि जब लोकायुक्त इस मामले कीजांच कर रहा है तो पंचायत विभाग जरूरी जानकारी क्यों नहीं दे रहा है। मंत्री ने यह भी कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और पूरी जानकारी तुरंत दी जाए।
इस मामले में दो बड़े नाम सामने आ रहे हैं। पहला ललित मोहन बेलवाल (पूर्व सीईओ, आजीविका मिशन) और दूसरा इकबाल सिंह बैस (पूर्व मुख्य सचिव)। इन दोनों से जुड़े मामलों की जांच लोकायुक्त कर रहा है। लेकिन आरोप है कि इनके बारे में जरूरी जानकारी समय पर नहीं दी जा रही है।
हाल ही में बजट सत्र के दौरान यह मामला विधानसभा में भी उठाया गया था। उस दौरान CM डॉ. मोहन यादव ने खुद माना कि पंचायत विभाग पूरी जानकारी नहीं दे रहा है। इसके बाद उम्मीद थी कि जल्द कार्रवाई होगी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
रीवा में फाइटर जेट के सोनिक बूम से एनसीसी ऑफिस की छत गिरी, ग्रामीणों में दहशत
मानस भवन न्यास घोटाला : कमाई के लालच में न्यासियों ने बेच दी लीज की जमीन, ईओडब्ल्यू और प्रशासन ने शुरु की जांच
कुछ दिन पहले इस मामले पर एक बैठक भी हुई थी। लेकिन इसमें अधिकारियों ने लिखित जानकारी देने के बजाय सिर्फ मौखिक जवाब देकर मामला टाल दिया। इससे शक और बढ़ गया है कि कहीं कुछ छिपाया तो नहीं जा रहा।
इस पूरे मामले में अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जैसे कि क्या किसी दबाव में कार्रवाई रोकी जा रही है? क्या किसी बड़े अधिकारी या नेता को बचाया जा रहा है? क्या विभाग के अंदर ही आपसी खींचतान चल रही है? द सूत्र को मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग कार्रवाई चाहते हैं, जबकि कुछ अफसरों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
सेप्टिक टैंक हादसे में 3 श्रमिकों की मौत पर 30-30 लाख का मुआवजा
हरदा में विकास की रफ्तार तेज: सीएम मोहन यादव ने 230 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया शुभारंभ, किसानों के लिए बड़ा ऐलान
बेलवाल और बैस से जुड़े विवाद पहले भी चर्चा में रहे हैं। इस मामले के सामने आने से पुरानी बातें फिर सामने आ गई हैं। अब ऐसा लग रहा है कि प्रशासनिक फैसले सिर्फ नियमों से नहीं, बल्कि राजनीति के असर से भी हो रहे हैं।
मंत्री की चिट्ठी के बाद अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम पर है। क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या फिर मामला धीरे-धीरे दब जाएगा?
फिलहाल इतना साफ है कि यह मामला सिर्फ घोटाले का नहीं, बल्कि सिस्टम की पारदर्शिता और ईमानदारी की भी परीक्षा बन गया है।
बेलवाल और बैस का नाम क्यों आया?
विधानसभा में भी उठ चुका है मुद्दा
रीवा में फाइटर जेट के सोनिक बूम से एनसीसी ऑफिस की छत गिरी, ग्रामीणों में दहशत
मानस भवन न्यास घोटाला : कमाई के लालच में न्यासियों ने बेच दी लीज की जमीन, ईओडब्ल्यू और प्रशासन ने शुरु की जांच
बैठक हुई, लेकिन नतीजा नहीं निकला
अब उठ रहे बड़े सवाल
सेप्टिक टैंक हादसे में 3 श्रमिकों की मौत पर 30-30 लाख का मुआवजा
हरदा में विकास की रफ्तार तेज: सीएम मोहन यादव ने 230 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया शुभारंभ, किसानों के लिए बड़ा ऐलान
पुराना विवाद फिर आया सामने
अब आगे क्या होगा?
फिलहाल इतना साफ है कि यह मामला सिर्फ घोटाले का नहीं, बल्कि सिस्टम की पारदर्शिता और ईमानदारी की भी परीक्षा बन गया है।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava