ताप्ती-कन्हान नदी परियोजना पर MP- महाराष्ट्र के बीच बनी सहमति, सीएम मोहन ने किया बड़ा ऐलान

Vikram Jain | Feb 07, 2025, 18:10 IST
Share
mp maharashtra river linking project
mp maharashtra river linking project

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच नदी जोड़ो परियोजना में सहमति बन गई है। इस कदम से दोनों राज्यों को सिंचाई, पीने के पानी और औद्योगिक विकास में बड़ा फायदा होगा। सीएम मोहन यादव ने ताप्ती-कन्हान नदी योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

BHOPAL. देश में नदियों को जोड़ने की योजनाएं तेजी से अमल में लाई जा रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार भी इस दिशा में अपने पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बीच ताप्ती-कन्हान नदी परियोजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम डॉ. यादव ने इसे लेकर जानकारी दी कि ताप्ती और कन्हान नदी परियोजना पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सहमति बन गई है।

जल्द शुरू होगा परियोजना पर ठोस काम

सीएम मोहन यादव ने कहा कि वर्षों से लंबित नदी योजनाओं को लेकर महाराष्ट्र सरकार से बात की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस दिशा में सकारात्मक रुख दिखाया। ताप्ती और कन्हान नदी परियोजना पर जल्द ही ठोस काम शुरू होगा।

ये खबर भी पढ़ें...

MP के 10 लाख कर्मचारियों और 4.5 लाख पेंशनरों के लिए खुशखबरी, जल्द लागू होंगे नए पेंशन नियम

एमपी-महाराष्ट्र को होंगे ये फायदे

सीएम ने बताया कि इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश में करीब 1,23,000 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा। वहीं, महाराष्ट्र में 34,000 हेक्टेयर क्षेत्र को जल आपूर्ति मिलेगी। इस जल प्रबंधन से किसानों की सिंचाई, पीने का पानी और औद्योगिक उपयोग के लिए स्थायी समाधान होगा।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल में IPS मीट का शुभारंभ, CM मोहन बोले- थानों को दिया जाएगा अवॉर्ड

किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी राहत

ताप्ती-कन्हान नदी परियोजना के तहत दोनों राज्यों के कई गांवों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही इस योजना को लेकर दोनों राज्यों में समन्वय बनाया गया है। सीएम यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस परियोजना को जल्द से जल्द अमल में लाएं।

जल संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल करना है उद्देश्य

सीएम मोहन यादव ने यह भी कहा कि पहले की कई परियोजनाओं, जैसे राजस्थान और यूपी की योजनाओं से मिले अनुभवों का लाभ इस योजना में उठाया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य जल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना है ताकि हर बूंद का फायदा राष्ट्रहित में हो सके।

ये खबर भी पढ़ें...

पीएम जनमन आवास योजना में मध्य प्रदेश के इस जिले ने बनाया नया रिकॉर्ड

MP में माधव नेशनल पार्क बनेगा 9वां टाइगर रिजर्व, CM बोले- जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • ताप्ती नदी
  • River-linking project
  • नदी जोड़ो योजना
  • ताप्ती-कन्हान नदी परियोजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि