सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी का बयान, खामेनेई गया 72 हूरों के पास, कांग्रेस का पलटवार

Sandeep Kumar | Mar 02, 2026, 19:19 IST
Share
mahendra singh solanki
mahendra singh solanki

बीजेपी सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, खामेनेई 72 हूरों के पास गया। इस पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

News in Short

  • 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मृत्यु के बाद देशभर में प्रदर्शन हुए।
  • बीजेपी सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने फेसबुक पोस्ट में विवादित टिप्पणी की।
  • सोलंकी ने कहा- खामेनेई तो 72 हूरों के पास गया।
  • कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इसे बेतुका बयान बताया और गोडसे का हवाला दिया।
  • मसूद ने कहा कि गांधी की विचारधारा दुनिया में प्रभावी रही है।

News in Detail

BHOPAL. 28 फरवरी 2026 को तेहरान में एक हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु हो गई। ईरानी सरकार और मीडिया ने एक मार्च को उनकी मौत की पुष्टि की। खामेनेई की मौत के बाद देशभर में प्रदर्शन हुए। खामेनेई के समर्थन में हो रहे प्रदर्शनों पर बीजेपी सांसद डॉ. महेन्द्र सिंह सोलंकी ने फेसबुक पोस्ट किया। इस पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

देवास से बीजेपी सांसद डॉ. महेन्द्र सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर लिखा, रमजान के पवित्र महीने में अल्लाह का नाम लेना चाहिए, कुरआन शरीफ का पाठ करना चाहिए, हुजूर पाक को याद करना चाहिए। ये खामेनेई-खामेनेई क्या लगा रखा है? वह तो गया 72 हूरों के पास।

मध्यप्रदेश विधानसभा में निवेश, पत्रकार सुरक्षा और आवारा पशुओं पर सरकार घिरी

गोडसे की किताब पढ़ी है गांधी की नहीं: कांग्रेस

देवास सांसद के पोस्ट पर भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा, ये सांसद महोदय हमेशा बेतुका बयान देते हैं। उन्हें यह नहीं पता कि पूरी दुनिया में गांधी ने अहिंसा के नाम पर युद्ध को गलत बताया था। इन्होंने गांधी की किताब नहीं पढ़ी, इन्होंने गोडसे की किताब पढ़ी है।

एमपी कृषि कैबिनेट : किसानों को मिली बड़ी सौगात, 27 हजार करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

...तब ईरान हमारे साथ खड़ा था

आरिफ मसूद ने कहा, गांधी की विचारधारा से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। जब भारत पर संकट था और कश्मीर का झगड़ा शुरू हुआ था, तब ईरान हमारे साथ खड़ा था। इन्हें समझना चाहिए कि उनके ये बेतुके बयान हैं। इस समय देश में अहिंसा की बात करनी चाहिए। इजराइल शुरू से ही आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा है और इस तरह की चीजों को प्रोत्साहित करता रहा है।

केंद्रीय कैबिनेट के फैसले: मध्यप्रदेश के रेल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, केरल का नाम अब 'केरलम'

एमपी के नागलवाड़ी में सजेगा चलता-फिरता मंत्रालय : निमाड़ के लिए कृषि कैबिनेट से बड़े फैसलों के संकेत

क्या बोले मौलना ?

खामेनेई की मौत पर इंदौर में मातम मनाते लोगों को एक मौलाना ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, कुछ को लगता है कि जिनका निधन हो गया, बात खत्म हो गई। आपने कुरान नहीं पढ़ी। कुरान में कहा गया है, जो मिट्टी के नीचे चला गया, वह मुर्दा नहीं है, वह जिंदा है। मुर्दा वे हैं जो जमीन पर चल रहे हैं। उनका जमीर इतना मरा हुआ है कि जालिम के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकते।

Tags:
  • भोपाल
  • इजराइल
  • ईरान
  • आरिफ मसूद
  • महेन्द्र सिंह सोलंकी
  • खामेनेई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज