वायरल गर्ल मोनालिसा के घर पहुंचे डायरेक्टर मिश्रा, छलके आंसू, फरमान को बताया PFI का एजेंट

Aman Vaishnav | Published:
Share
mp maheshwar viral girl monalisa farman controversy
mp maheshwar viral girl monalisa farman controversy

मध्य प्रदेश के महेश्वर की चर्चित मोनालिसा की शादी दिन व दिन विवाद की और बढ़ती जा रही है। मोनालिसा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे सनातन धर्म के खिलाफ बड़ी साजिश बताया है।

मध्यप्रदेशके खरगोन जिले के महेश्वर में रहने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों सुर्खियों में हैं। मोनालिसा के घर में इस वक्त मातम का माहौल है। उनके परिवार वाले ही नहीं पूरा मोहल्ला भी इस बात से नाराज है कि मोनालिसा ने मुस्लिम युवक फरमान से शादी की है।

फिल्म डायरेक्टर बोले- फरमान PFI का एजेंट है

फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के डायरेक्टर सनोज मिश्रा जैसे ही मोनालिसा के घर पहुंचे उनकी दादी प्रमिला के सामने उनकी आंखें भर आईं। मिश्रा ने कहा फरमान पंक्चर जोड़ने वाला PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया)* का एजेंट है। ये महाकुंभ को बदनाम करने की साजिश है।

सनोज मिश्रा ने ये भी कहा कि बाप को बेटी से अलग करके ब्रेनवॉश कर लव जिहाद कराया गया है। पूरी केरल सरकार इसमें शामिल है। अब मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर उन्हें पूरी बात बताऊंगा।

सनातन धर्म को तोड़ने की कोशिश- डायरेक्टर सनोज

डायरेक्टर ने कहा सनातन धर्म को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। महेश्वर आना वज्रपात जैसा है। ये जो जिहादी और लादेन जैसे लोग हैं वो PFI के लिए काम कर रहे हैं।

डायरेक्टर ने आगे कहा कि बहुत आर्थिक नुकसान हुआ है लेकिन सनातन धर्म पर जो दाग लगा है वो बहुत दुखद है। ऐसे लोगों को सजा दी जाए। फांसी पर चढ़ाया जाए, जिंदा जलाया जाए या काट डाला जाए।

मेरी बेटी को धोखे से ले गए- मोनालिसा की मां

मोनालिसा की बहन जेसिका ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं। मेरी बहन को वापस लाओ। मेरी बहन के साथ धोखा हुआ है। मेरे पापा को जबरदस्ती वहां से भगा दिया गया और उनके पास पैसे भी नहीं थे।

मोनालिसा की मां लता भोंसले ने कहा मेरी बेटी को यहां वापस लाओ। उसे धोखे से ले गए हैं। वो बहुत भोली है और हमने किसी पर शादी के लिए दबाव नहीं डाला था। ऐसा होता तो हम उसे हीरोइन बनने के लिए क्यों भेजते?

मोनालिसा की मां ने यह भी बताया उनकी बेटी का मोबाइल बंद कर दिया गया है। उससे बात भी नहीं करने दे रहे हैं। यह साजिश रचकर धोखा किया गया है।

Sootr Knowladge

PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) भारत में एक कट्टरपंथी इस्लामी संगठन था। इसे केंद्र सरकार ने सितंबर 2022 में 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।

ये खबरें भी पढ़िए...

मोनालिसा भोसले की शादी पर पारदी समाज नाराज, बोला- मुसलमानों से शादी की परंपरा नहीं

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने फरमान खान से की शादी, पीसी कर घरवालों पर लगाए ये आरोप

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी की, पिता से बताया खतरा

एमपी न्यूज: भोपाल में लव जिहाद का खुलासा: राजा निकला आवेश खान, मोबाइल में मिले 40 अश्लील वीडियो

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • सनातन धर्म
  • खरगोन
  • PFI
  • केरल सरकार
  • वायरल गर्ल मोनालिसा
  • महेश्वर
  • कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर