97 हजार आंगनवाड़ियां राशन को तरसीं, मध्य प्रदेश के सभी 7 पोषण आहार प्लांट बंद
Amresh Kushwaha | Aug 19, 2026, 09:56 IST
एमपी में पोषण पर संकट
मध्य प्रदेश में कुपोषण की स्थिति गंभीर है। बच्चों को साल में 300 दिन आहार देना था, मिला सिर्फ 170 दिन। प्रदेश के सभी 7 पोषण आहार प्लांट बंद हैं। दतिया में अतिकुपोषित बच्ची की मौत हो गई। एनएफएचएस-6 के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश में बच्चों को साल में 300 दिन पोषण आहार देना था।
- आंगनबाड़ियों में असल में सिर्फ 170 दिन आहार मिल पाया।
- प्रदेश के सभी 7 पोषण आहार प्लांट अब बंद हो चुके हैं।
- एनएफएचएस-6 सर्वे में कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ी है।
- दतिया में अतिकुपोषित बच्ची की मौत से हालात उजागर हुए।
300 की जगह 170 दिन आहार
7765d4a3-5ca
सभी 7 प्लांट बंद
NFHS-6 के डराने वाले आंकड़े
f3b5f0a0-d31
लाड़ली बहना से बाहर महिलाएं
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आहार अनुदान सिर्फ पोषण के लिए मिलता है। यह परिवार की महिला मुखिया को दिया जाता है। जबकि लाड़ली बहना योजना का मकसद आर्थिक आत्मनिर्भरता देना है। उनके अनुसार हर वयस्क महिला को अलग से पात्र माना जाना चाहिए।
1482ea28-ad4
देश की कमजोर जनजातियां
दतिया में मासूम की मौत
यहां 16 महीने की नीलू आदिवासी अतिकुपोषित थी। उल्टी-दस्त की शिकायत पर 10 अगस्त को उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। उसका वजन सिर्फ 5.2 किलो था। इस उम्र में बच्चे का वजन करीब 10 किलो होना चाहिए। हालत सुधरने पर परिवार सोमवार को उसे घर ले आया। घर पहुंचते ही तबीयत फिर बिगड़ गई। इलाज से पहले ही बच्ची की मौत हो गई।
दस्तक अभियान के बावजूद बड़ी लापरवाही सामने आई। बच्ची की मौत के बाद भी स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंची। इसी गांव में 6 और बच्चे अतिकुपोषित हैं। बीएमओ (Block Medical Officer) डॉ. राहुल चऊदा ने टीम भेजने की बात कही है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने मामले की जांच का भरोसा दिया है।
गांव में अब भी हालात खराब
मंगलवार, 18 अगस्ता की दोपहर सवा 3 बजे गांव का उपस्वास्थ्य केंद्र बंद मिला। आंगनबाड़ी में कुल 70 बच्चे दर्ज हैं। इनमें से सिर्फ 20 बच्चे पोषण ट्रैकर एप पर दर्ज हैं। समग्र आईडी और आधार न होने से बाकी बच्चों को आहार नहीं मिल रहा। कार्यकर्ता ने इसकी लिखित शिकायत भी की है। गर्भवती महिलाओं का टेक होम राशन भी 5 महीने से नहीं आया।
यह खबर क्यों जरूरी है
ये खबरें भी पढ़िए...
बालाघाट के बैगा गांवों में 6 महीने से राशन बंद, कुपोषण से 19 बच्चों की मौत का दावा
MP में कुपोषण की स्थिति भयावह: हट्टे-कट्टे दिखने वाले बच्चे भी कुपोषण का शिकार
MP में 12 रुपए से कैसे मिटेगा कुपोषण? इतने कम बजट में दाल-चावल खरीदना भी मुश्किल
50 हजार करोड़ के एक्सप्रेस-वे से बदलेगी MP की तस्वीर: आपस में जुड़ेंगे 4 बड़े शहर!
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman