MP में गधों का सम्मान और गुलाब जामुन की पार्टी , हंसने से पहले जानें ऐसा करने की वजह , देखें वीडियो
Vikram Jain | Jul 26, 2024, 16:03 IST
MP Mandsaur donkeys feeding Gulab Jamun Video goes viral
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गधों को गुलाब जामुन खिलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इसके पीछे की वजह पुरानी मान्यता बताई जा रही है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से ऐसा मामला सामने आया जो आपको हंसा देगा। हां लेकिन सच है। मंदसौर में इन दिनों गधों का सम्मान किया जा रहा है। यहां लोग ढूंढ-ढूंढ कर गधों को गुलाब जामुन खिला रहे हैं। गधों को बड़ी सी थाली में गुलाब जामुन खिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि मंदसौर में कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। पुरानी मान्यता के अनुसार लोगों ने अच्छी बारिश की कामना के साथ कुछ दिनों पहले गधों से श्मशान में खेती करवाई गई थी। साथ ही श्मशान में नमक की बुआई की गई थी। मान्यता है कि गधों से खेती कराए जाने के बाद बारिश होती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। वहीं बारिश होने के बाद उन्हीं गधों को फिर से पकड़कर उनका सम्मान किया गया और गुलाब जामुन भी खिलाया गया।
ये खबर भी पढ़ें... कटनी में कुएं में जहरीली गैस का रिसाव , 4 लोगों की मौत , पंप लगाने के लिए उतरे थे किसान
वीडियो में देखा जा रहा है कि दो गधों को थाली में भरकर गुलाब जामुन खिलाए जा रहे हैं। मान्यता को मानने वाले लोगों का कहना है कि अगर मंदसौर में अच्छी बारिश होती है तो गधों को गुलाब जामुन खिलाई जाती है। अब मंदसौर और आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश की शुरुआत हो गई है। इसलिए इन गधों को गुलाब जामुन खिलाई गई। एक बड़ी थाली में बहुत सारे गुलाब जामुन रखकर दोनों गधों को खिलाया गया।
मान्यता है कि अच्छी बारिश के लिए कई तरह के टोटके किए जाते हैं, इसी में से यह भी एक है। वहीं इलाके में बारिश होने की वजह से ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। मान्यता है कि इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए ऐसा पहले भी किया जाता रहा है।
गधों से पहले कराई गई खेती, फिर किया सम्मान
ये खबर भी पढ़ें... कटनी में कुएं में जहरीली गैस का रिसाव , 4 लोगों की मौत , पंप लगाने के लिए उतरे थे किसान
अच्छी बारिश से लोगों में खुशी की लहर
मध्य प्रदेश के मंदसौर में अच्छी बारिश के लिए गधों को खिलाए गुलाब जामुन। वीडियो हुआ वायरल।
देखें video⬇️#Mandsaur #donkeys #gulabjamun #Viralvideo #madhyapradesh #MPNews #latestnews #TheSootr pic.twitter.com/QJ0SvP2WLZ
— TheSootr (@TheSootr) July 26, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari