मंत्रालय में बदलेगा हाजिरी का सिस्टम, अब चेहरा स्कैन कर लगेगी अटेंडेंस, हाथ से बनने वाला एंट्री पास होंगे बंद
Amresh Kushwaha | Oct 30, 2026, 22:28 IST
भोपाल स्थित मंत्रालय में 1 नवंबर के बाद फेस रिकग्निशन से हाजिरी और एंट्री पास पर नई व्यवस्था शुरू हो सकती है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में 01 नवंबर के बाद दो नई व्यवस्थाएं लागू करने की तैयारी है। अब मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों की हाजिरी चेहरा स्कैन करके लगाई जाएगी। वहीं, बाहर से आने वाले लोगों को हाथ से बने पास की जगह कंप्यूटर से जारी एंट्री पास दिए जाएंगे।
मंत्रालय के करीब 1500 अधिकारी-कर्मचारियों के लिए Face Recognition Attendance System शुरू किया जा सकता है। इसके तहत कर्मचारियों को कार्यालय आने और जाने के समय अपना चेहरा स्कैन कराना होगा। इससे पता चल सकेगा कि कौन कर्मचारी कितने बजे कार्यालय पहुंचा और कब वापस गया।
नई व्यवस्था में कर्मचारियों का आधार नंबर उनके अटेंडेंस प्रोफाइल से जोड़ा जाएगा। चेहरा स्कैन करने के बाद आधार से जुड़े Face Authentication System के जरिए पहचान की जाएगी। यह सिस्टम AI तकनीक की मदद से उम्र के साथ चेहरे में होने वाले बदलावों को भी पहचान सकेगा।
अभी मंत्रालय के कई विभागों में कर्मचारी रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके हाजिरी लगाते हैं। कुछ जगह लगी थंब मशीनें भी खराब हैं। ऐसे में कर्मचारियों के आने-जाने का सही समय पता नहीं चल पाता। नई व्यवस्था से उनकी उपस्थिति का पूरा रिकॉर्ड रखा जा सकेगा।
मंत्रालय में फेस अटेंडेंस लागू करने की तैयारी जनवरी 2024 से चल रही है। इसके लिए सभी विभागों से कर्मचारियों के नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर और जेंडर सहित प्रमाणित जानकारी मांगी गई थी।
सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय के तीनों भवनों में यह सिस्टम अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक लगाकर शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए एजेंसी का चयन कर जुलाई के अंतिम सप्ताह में कार्यादेश भी जारी किया गया था। फिलहाल सिस्टम लगाने का काम चल रहा है। इसे 1 नवंबर के बाद पूरी तरह लागू करने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जुलाई के अंत तक फेस अटेंडेंस सिस्टम का काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में भी यह व्यवस्था लागू करने की योजना बनाने को कहा था।
मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालय में मौजूद रहने के निर्देश भी दिए थे। बैठक में यह बात भी सामने आई थी कि कर्मचारी समय पर कार्यालय में नहीं रहे तो सप्ताह में पांच दिन काम करने की व्यवस्था खत्म की जा सकती है।
अधिकारियों के मुताबिक, मंत्रालय में कई बार वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय से निकलने के बाद दूसरे कर्मचारी भी चले जाते हैं। नई व्यवस्था से कर्मचारियों के आने और जाने के समय की जानकारी मिल सकेगी।
मंत्रालय में आने वाले बाहरी लोगों के लिए भी Computerized Entry Pass की व्यवस्था शुरू की जा रही है। अभी आगंतुकों के पास हाथ से बनाए जाते हैं, लेकिन नई व्यवस्था में कंप्यूटर से पास जारी होंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। ये कर्मचारी मंत्रालय के सुरक्षा कार्यालय में बैठकर आने वाले लोगों के कंप्यूटराइज्ड एंट्री पास बनाएंगे। इस व्यवस्था पर काम शुरू हो चुका है।
आधार से जुड़े सिस्टम से होगी चेहरे की पहचान
अभी मंत्रालय के कई विभागों में कर्मचारी रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके हाजिरी लगाते हैं। कुछ जगह लगी थंब मशीनें भी खराब हैं। ऐसे में कर्मचारियों के आने-जाने का सही समय पता नहीं चल पाता। नई व्यवस्था से उनकी उपस्थिति का पूरा रिकॉर्ड रखा जा सकेगा।
जनवरी 2024 से चल रही तैयारी
सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय के तीनों भवनों में यह सिस्टम अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक लगाकर शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए एजेंसी का चयन कर जुलाई के अंतिम सप्ताह में कार्यादेश भी जारी किया गया था। फिलहाल सिस्टम लगाने का काम चल रहा है। इसे 1 नवंबर के बाद पूरी तरह लागू करने की तैयारी है।
सभी जिलों में भी लागू हो सकती है व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालय में मौजूद रहने के निर्देश भी दिए थे। बैठक में यह बात भी सामने आई थी कि कर्मचारी समय पर कार्यालय में नहीं रहे तो सप्ताह में पांच दिन काम करने की व्यवस्था खत्म की जा सकती है।
अधिकारियों के मुताबिक, मंत्रालय में कई बार वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय से निकलने के बाद दूसरे कर्मचारी भी चले जाते हैं। नई व्यवस्था से कर्मचारियों के आने और जाने के समय की जानकारी मिल सकेगी।
अब कंप्यूटर से बनेंगे एंट्री पास
सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। ये कर्मचारी मंत्रालय के सुरक्षा कार्यालय में बैठकर आने वाले लोगों के कंप्यूटराइज्ड एंट्री पास बनाएंगे। इस व्यवस्था पर काम शुरू हो चुका है।
मध्यप्रदेश की पंचायतों के 'चहेते वेंडर'! सड़क बनाएं या श्मशान, हर काम के लिए फिक्स वेंडर!
By Atul Dwivedi
1353 करोड़ से बदलेगी 126 गांवों की सिंचाई व्यवस्था: बिरसा मुंडा जयंती पर धार में PM-CM का कार्यक्रम, नर्मदा जल पहुंचेगा खेतों तक
By Sandeep Kumar
इंदौर को अलग से सफाई का अवार्ड क्यों नहीं, महापौर ने बताए कारण, कहा- इंदौर नंबर वन
By Sanjay Gupta
मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब
By Sandeep Kumar
वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!
By Anshika Singh Chauhan
राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?
By
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
By Arohi Raj