मंत्रालय में ई-अटेंडेंस का विरोध, कर्मचारी बोले- बिना तैयारी लागू हो रहा सिस्टम

Ravi Singh | Updated:
Share
 Ministry implements e attendance system
Ministry implements e attendance system

मध्य प्रदेश सरकार ई-अटेंडेंस सिस्टम लागू करने जा रही है, लेकिन कर्मचारियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि उचित इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन सुविधाओं के बिना यह सिस्टम लागू करना मुश्किल हो सकता है।

Ministry E Attendance System : मध्य प्रदेश सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति दर्ज करने के लिए ई-अटेंडेंस सिस्टम लागू करने की योजना बनाई है। सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर राज्य सरकार अब बायोमेट्रिक सिस्टम लागू करने जा रही है, जिससे कर्मचारियों की उपस्थिति पर सख्त नियंत्रण रहेगा। हालांकि, कर्मचारियों ने इस फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया है। विरोध का कारण बताते हुए कर्मचारियों ने कहा कि कार्यालयों में परिवहन सुविधाओं और उचित बुनियादी ढांचे की कमी होना है। अब देखना यह है कि सरकार इस योजना को सफल बना पाती है या कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ता है।

ई-अटेंडेंस प्रणाली का विरोध

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित नई बायोमेट्रिक ई-अटेंडेंस प्रणाली का कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि पर्याप्त परिवहन और आवश्यक बुनियादी ढांचे के बिना इस प्रणाली को लागू करने से कर्मचारियों को परेशानी हो सकती है। राज्य के कई दफ्तरों में ई-फाइलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, जिसके कारण कर्मचारियों को मैनुअल फाइलों के साथ-साथ ई-फाइलिंग भी करनी पड़ रही है, जिससे काम में दोहराव हो रहा है।

कर्मचारियों की मांगें और विरोध के कारण

कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने बिना किसी तैयारी के ई-अटेंडेंस लागू करने का फैसला किया है। उनकी मांग है कि सबसे पहले परिवहन सुविधाओं और दफ्तरों में जरूरी बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाए ताकि ई-अटेंडेंस की प्रक्रिया सुचारू और प्रभावी हो सके। साथ ही कर्मचारियों का यह भी कहना है कि बिना कोई वैकल्पिक योजना तैयार किए इस नई व्यवस्था को लागू करना समय और संसाधनों की बर्बादी हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें...

देर से ऑफिस आने वालों कर्मचारियों पर नकेल कसने की तैयारी | लागू होगा ई-अटेंडेंस

e-saman जारी करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश

सरकार से प्रतिनिधियों की मुलाकात

कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखने का निर्णय लिया है। वे भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री से भी मिलेंगे, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। कर्मचारियों का मानना ​​है कि यदि उनके सुझावों पर विचार नहीं किया गया तो ई-अटेंडेंस प्रणाली के सफल क्रियान्वयन में बाधाएं आ सकती हैं।

2016 में भी ई-अटेंडेंस लागू करने की कोशिश

इससे पहले 2016 में भी ई-अटेंडेंस लागू करने की कोशिश की गई थी, लेकिन कर्मचारियों के विरोध के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका था। उस समय मंत्रालय में सॉफ्टवेयर खरीदा गया था, थंब इंप्रेशन मशीनें भी लगाई गई थीं, जो बाद में खराब हो गईं।

ये खबर भी पढ़ें...

महेश्वर में कैबिनेट आज: 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी पर फैसला

अहिल्या बाई होल्कर: भारतीय इतिहास की महान शासिका की प्रेरणादायक कहानी

जानें अटेंडेंस के नए सिस्टम के बारे में

इस नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को मंत्रालय में प्रवेश करते और बाहर निकलते समय अपना चेहरा और रेटिना स्कैन करवाना होगा। यह उन्नत प्रणाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके उम्र के साथ चेहरे में होने वाले बदलावों को भी पहचान सकेगी। अभी मंत्रालय में मैनुअल अटेंडेंस और थंब मशीन का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति का पता नहीं चल पाता। इस नई व्यवस्था से कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित होगी और मंत्रालय की सुरक्षा भी मजबूत होगी।

सिस्टम कैसे करेगा काम

आधार आधारित फेस अटेंडेंस सिस्टम स्कैनर की मदद से व्यक्ति के चेहरे को स्कैन करेगा। यह स्कैन आधार डेटाबेस में मौजूद संबंधित व्यक्ति के फेशियल डेटा से चेहरे का मिलान करेगा। इसके बाद कर्मचारी का आधार नंबर फेस अटेंडेंस प्रोफाइल से लिंक हो जाएगा।

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी मंत्रालय
  • बायोमेट्रिक ई-अटेंडेंस
  • E Attendance
राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव में बड़ी राहत, दो वकालतनामे जमा करने की अनिवार्य शर्त पर लगी रोक

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव में बड़ी राहत, दो वकालतनामे जमा करने की अनिवार्य शर्त पर लगी रोक
CG NEET PG Counselling 2026: छत्तीसगढ़ में नीट पीजी दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, इस दिन से शुरू होंगे एडमिशन, सीट छोड़ने पर जब्त होगी राशि

By Umeshwari Baghel

CG NEET PG Counselling 2026: छत्तीसगढ़ में नीट पीजी दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, इस दिन से शुरू होंगे एडमिशन, सीट छोड़ने पर जब्त होगी राशि
वर्दी में पुलिस अधिकारी ने छुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पैर, वीडियो वायरल होते ही उठे सवाल

By Amresh Kushwaha

वर्दी में पुलिस अधिकारी ने छुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पैर, वीडियो वायरल होते ही उठे सवाल
64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

By Ashish Bhardwaj

64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
रायपुर में पानी पर 427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे, साढ़े छह करोड़ की टैंकरों से वाटर सप्लाई पर सवाल

By Arun Tiwari

रायपुर में पानी पर 427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे, साढ़े छह करोड़ की टैंकरों से वाटर सप्लाई पर सवाल
दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज

By Umeshwari Baghel

दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज
कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी BJP का प्रधान! बालेसर में आरक्षण ने बदला सत्ता का गणित

By Ashish Bhardwaj

कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी BJP का प्रधान! बालेसर में आरक्षण ने बदला सत्ता का गणित