MP के मंत्री गौतम टेटवाल को कोर्ट से राहत, दायर याचिका खारिज, जाति को लेकर उठे थे सवाल
Amresh Kushwaha | Aug 01, 2024, 10:26 IST
गौतम टेटवाल को कोर्ट से मिली राहत
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने टेटवाल के खिलाफ दायर की गई याचिका खारिज कर दी है। मंत्री टेटवाल की जाति को लेकर इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। उन पर फर्जी जाति प्रमाण बनवाने का आरोप लगा था।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से राज्यमंत्री गौतम टेटवाल को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने उनके खिलाफ दायर कि गई याचिका खारिज कर दी है। आपको बता दें कि मंत्री टेटवाल की जाति को लेकर इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। उन पर फर्जी जाति प्रमाण के आधार पर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया गया था।
ये खबर भी पढ़िए...MP के मंत्री गौतम टेटवाल की जाति को लेकर उठे सवाल, हाईकोर्ट में याचिका दायर, जानें मामला
मोहन सरकार के कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल की जाति को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर की गई थी। अनुसूचित जाति ( एससी ) से ताल्लुक रखने वाले सारंगपुर विधायक गौतम टेटवाल के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चुनौती दी गई। मामले में याचिकाकर्ता का कहना कि जब परिजन पिछड़ा वर्ग से हैं तो मंत्री टेटवाल अनुसूचित जाति से कैसे हो सकते हैं?
ये खबर भी पढ़िए...RSS की चार दिवसीय बैठक आज से इंदौर में, भविष्य की चुनौतियों पर होगी चर्चा
कोर्ट ने बुधवार 31 जुलाई को उनके खिलाफ लगी याचिका को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने याचिका निरस्त करते कहा कि छानबीन समिति इस मामले में पहले ही जांच कर टेटवाल को क्लीन चिट दे चुकी है। ऐसे में फिर से इसी मुद्दे पर सुनवाई का मतलब नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए...Ladli Behna Yojana : CM मोहन यादव आज लाड़ली बहना को देंगे रक्षा बंधन का तोहफा, खातों में आएंगे 1500, सिलेंडर भी 450 में
इंदौर हाईकोर्ट में विधायक गौतम टेटवाल के खिलाफ याचिका राजगढ़ जिले के निवासी जितेंद्र कुमार मालवीया ने दायर की थी। याचिकाकर्ता मंत्री टेटवाल की पार्टी से ही हैं। यह याचिका बीजेपी अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मालवीय ने एडवोकेट धर्मेंद्र चेलावत से लगवाई थी।
ये खबर भी पढ़िए...MP के मंत्री गौतम टेटवाल की जाति को लेकर उठे सवाल, हाईकोर्ट में याचिका दायर, जानें मामला
जानें क्या है पूरा मामला...
ये खबर भी पढ़िए...RSS की चार दिवसीय बैठक आज से इंदौर में, भविष्य की चुनौतियों पर होगी चर्चा
कोर्ट ने याचिका की खारिज
ये खबर भी पढ़िए...Ladli Behna Yojana : CM मोहन यादव आज लाड़ली बहना को देंगे रक्षा बंधन का तोहफा, खातों में आएंगे 1500, सिलेंडर भी 450 में
जितेंद्र मालवीय ने दायर की थी याचिका
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman