लाड़ली बहनों को दी धमकी देने वाले मंत्री करण सिंह वर्मा अब भ्रष्ट अफसरों पर बरसे
Amresh Kushwaha | Feb 08, 2026, 10:22 IST
mp minister karan singh varma controversial statement corrupt officials
मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अफसरों को भ्रष्ट बताते हुए उन्हें राष्ट्रद्रोही करार दिया है। राजगढ़ दौरे पर मंत्री ने भ्रष्टाचार और सरकारी कार्यप्रणाली पर कड़े तेवर दिखाए हैं।
मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। हाल ही में राजगढ़ पहुंचे मंत्री ने भ्रष्टाचार और सरकारी कार्यप्रणाली पर ऐसी बातें कहीं, जिससे प्रशासनिक गलियारों में खलबली मच गई। उन्होंने कहा कि थोड़ा बहुत तो हर जगह चलता है, लेकिन जो रिश्वत लेता है, वह राष्ट्रद्रोही है।
राजगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री करण सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति साफ की। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं थोड़ा-बहुत तो हर जगह होता है। साथ ही जो पैसा लेता है, उसे मैं राष्ट्रद्रोही मानता हूं।
मंत्री ने उदाहरण के तौर पर कहा कि मैं 8 बार चुनाव जीत चुका हूं, जनता ने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं एक किसान हूं, मेरा मन कभी भी रिश्वत लेने का नहीं करता।
इसके साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव अनुराग जैन की बात का भी जिक्र किया। बता दें कि 21 जनवरी को कलेक्टर-कमिश्नर काॅन्फ्रेंस की समीक्षा बैठक में सीएस ने कहा था, “मुख्यमंत्री ने कहा है कि कलेक्टर बिना पैसे लिए काम नहीं करते हैं।”
मंत्री वर्मा ने इंसान की फितरत पर तंज करते हुए एक उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अगर आप बेईमान आदमी को मंत्री, तहसीलदार या इंजीनियर बना दें, या फिर मजदूरी करने को कहें, वह अपनी आदत नहीं बदलता। उन्होंने देसी अंदाज में कहा कि एक बेईमान मजदूर जब जर्दा खाता है, तो काम चोरी करने के लिए पांच बार थूकने जाता है। उनका इशारा साफ था कि ईमानदारी पद से नहीं, बल्कि नीयत से आती है।
मंत्री ने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे सिर्फ बातें नहीं करते, बल्कि एक्शन भी लेते हैं। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामलों में कई तहसीलदारों को सस्पेंड किया है। राजगढ़ दौरे के दौरान, आष्टा में सीमांकन विवाद और सिवनी में भी उन्होंने तुरंत सस्पेंशन की कार्रवाई की थी।
यह पहला मौका नहीं है जब मंत्री वर्मा विवादों में हैं। महज 2 दिन पहले, 5 फरवरी को सीहोर के धामंदा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लाड़ली बहनों को धमकाया था।
उन्होंने कहा था कि यदि बहनें सरकारी कार्यक्रमों में नहीं आईं, तो उनका नाम लाड़ली बहना योजना से काट दिया जाएगा। हालांकि, विरोध बढ़ता देख अगले ही दिन उन्होंने अपने बयान से पलटते हुए खेद जताया और कहा कि यह योजना बहनों के सम्मान की है, और इसे कोई समाप्त नहीं कर सकता।
ये खबर भी पढ़िए...
MP News: अब राजस्व मंत्री वर्मा ने दी लाड़ली बहनों को योजना से नाम कटवा देने की चेतावनी
भावांतर पर मंत्री करण सिंह वर्मा के तर्कों से भड़के सीएम मोहन यादव, बोले- व्यापारी कम में खरीद करेंगे तो आप क्या करेंगे?
मुफ्त का गेहूं लेने में आगे और वोट देते समय पाकिस्तान… मंत्री करण सिंह वर्मा के बिगड़े बोल
MP में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का बड़ा एक्शन, जबलपुर में 7 पटवारी निलंबित, 3 तहसीलदारों को नोटिस
जो पैसा ले, वह राष्ट्रद्रोही - मंत्री वर्मा
मंत्री ने उदाहरण के तौर पर कहा कि मैं 8 बार चुनाव जीत चुका हूं, जनता ने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं एक किसान हूं, मेरा मन कभी भी रिश्वत लेने का नहीं करता।
इसके साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव अनुराग जैन की बात का भी जिक्र किया। बता दें कि 21 जनवरी को कलेक्टर-कमिश्नर काॅन्फ्रेंस की समीक्षा बैठक में सीएस ने कहा था, “मुख्यमंत्री ने कहा है कि कलेक्टर बिना पैसे लिए काम नहीं करते हैं।”
मजदूर हो या मंत्री, बेईमान अपनी फितरत नहीं बदलता- मंत्री
राजगढ़ से सिवनी तक मंत्री ने गिनाई कार्रवाई
लाड़ली बहनों को दी थी नाम काटने की धमकी
उन्होंने कहा था कि यदि बहनें सरकारी कार्यक्रमों में नहीं आईं, तो उनका नाम लाड़ली बहना योजना से काट दिया जाएगा। हालांकि, विरोध बढ़ता देख अगले ही दिन उन्होंने अपने बयान से पलटते हुए खेद जताया और कहा कि यह योजना बहनों के सम्मान की है, और इसे कोई समाप्त नहीं कर सकता।
ये खबर भी पढ़िए...
MP News: अब राजस्व मंत्री वर्मा ने दी लाड़ली बहनों को योजना से नाम कटवा देने की चेतावनी
भावांतर पर मंत्री करण सिंह वर्मा के तर्कों से भड़के सीएम मोहन यादव, बोले- व्यापारी कम में खरीद करेंगे तो आप क्या करेंगे?
मुफ्त का गेहूं लेने में आगे और वोट देते समय पाकिस्तान… मंत्री करण सिंह वर्मा के बिगड़े बोल
MP में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का बड़ा एक्शन, जबलपुर में 7 पटवारी निलंबित, 3 तहसीलदारों को नोटिस
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava