पहले साधना सिंह पर डबल मीनिंग बात से नपे थे मंत्री विजय शाह, अब कर्नल सोफिया पर बिगड़े बोल
Rohit Sahu | May 13, 2025, 12:32 IST
mp bjp minister vijay shah
MP के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया को लेकर बेहूदा टिप्पणी कर नया विवाद खड़ा कर दिया। पहले भी 2013 में उन्हें ऐसे ही बयान पर इस्तीफा देना पड़ा था।
मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाली और देशभर में प्रशंसा पा रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दे डाला। जहां एक ओर देशभर में कर्नल सोफिया कुरैशी की बहादुरी को सलाम किया जा रहा है, वहीं मंत्री विजय शाह की जुबान से उनके लिए ऐसे शब्द निकल रहे हैं जिसने मर्यादा की रेखा लांघ दी। इसके पहले भी मंत्री केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की पत्नी को लेकर अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं जिस कारण उन्हें अपनी कुर्सी भी गंवानी पड़ी थी।
यह पहली बार नहीं है जब विजय शाह की जुबान से अभद्र शब्द निकले हैं। 2013 के विधानसभा चुनावों से पहले 14 अप्रैल को उन्होंने झाबुआ में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में ऐसा बयान दिया था। तब उन्होंने तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी पर डबल मीनिंग टिप्पणी की थी। इस बयान ने न केवल उनकी छवि को धूमिल किया, बल्कि पार्टी की भी किरकिरी कराई।
2013 में विवादास्पद भाषण के दौरान मंत्री विजय शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा भाषण के दौरान कहा था कि मैंने एक बार सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी से कहा कि भइया के साथ तो रोज जाती हो,कभी देवर के साथ भी चली जाया करो।
मंत्री विजय शाह की टिप्पणी के बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर पुतला दहन किया और मंत्री के इस्तीफे की मांग की। अंततः उन्होंने मुख्यमंत्री निवास जाकर अपना इस्तीफा सौंपा।
विवाद गहराने के बाद विजय शाह ने सफाई दी और कहा अगर मेरे भाषण से किसी को थोड़ा भी दुख हुआ हो, तो मैं 10 बार माफी मांगता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था, यह सब हास-परिहास में कहा गया था।
2013 में विजय शाह ज्यादा दिन तक कैबिनेट से बाहर नहीं रहे। करीब चार महीने बाद ही उन्हें दोबारा शिवराज कैबिनेट में शामिल कर लिया गया। इसका कारण साफ था गोंड आदिवासी समाज में उनका राजनीतिक प्रभाव। बीजेपी को डर था कि शाह को दूर करने पर आदिवासी वोट बैंक खिसक सकता है।
शिवराज सिंह चौहान ने उस समय जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान विजय शाह को माफ कर दिया और उनके बयान को सिर्फ हास-परिहास की संज्ञा दे दी। उन्होंने कहा कि शाह का उद्देश्य गलत नहीं था और मामला समझ के बाहर ले जाया गया।
अब मंत्री विजय शाह ने देश की और सेना की शान कर्नल सोफिया पर टिप्पणी की है। कर्नल सोफिया पर मंत्री विजय शाह के बिगड़े बोल के बाद एक बार फिर विजय शाह को मंत्री पद से बहार करने की मांग उठ रही है। अब देखना ये होगा इस मामले में पार्टी और सरकार मंत्रीजी पर क्या कार्रवाई करती है या माफीनामें से ही काम चला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें...डिंडोरी में क्यों बोले मंत्री विजय शाह - " या तो हम छूते नहीं या फिर छोड़ते नहीं "
विजय शाह ने कर्नल सोफिया पर दिया विवादित बयान दिया और फिर से विवादों में घिर गए हैं।
ये पहला मौका नहीं है। 2013 में भी उन्होंने छात्राओं के बीच एक डबल मीनिंग बात कही थी और उस समय के सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी को लेकर भी अभद्र टिप्पणी कर दी थी।
2013 में भारी विरोध हुआ, महिला कांग्रेस ने पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग की। मजबूर होकर विजय शाह को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा, हालांकि उन्होंने माफी भी मांगी थी।
इस्तीफ के चार महीने बाद ही उन्हें फिर से कैबिनेट में शामिल कर लिया गया। दरअसल वह चुनाव का साल था और आदिवासी समाज में उनका राजनीतिक प्रभाव था। ऐसे में शिवराज ने उन्हें माफ कर दिया।
कर्नल सोफिया पर ताजा टिप्पणी के बाद कांग्रेस और विपक्षी दलों ने फिर से उनके इस्तीफे की मांग उठाएगा। अब देखना है कि सरकार और पार्टी क्या कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह के बिगड़े बोल, कर्नल सोफिया कुरैशी पर बोले- उनकी बहन को ही मोदी जी ने...
thesootr links
विजय शाह का विवादास्पद बयान | sofia qureshi | MP News | Mohan Yadav | SHIVRAJ SINGH | Sadhna Singh
कर्नल सोफिया को लेकर ये बयान दिया
विजय शाह ने महू विधानसभा के मानपुर में संबोधन के दौरान कहा कि मोदी जी समाज के लिए जी रहे हैं और समाज के लिए जान लगा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिन्होंने हमारी बेटियों के लिए सिंदूर उजाड़े थे, वह कटे-फिटे लोगों को, हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई। उन्होंने (आतंकियों) ने कपड़े उतार-उतार के हमारे हिंदुओं को मारा, और मोदी जी ने उनकी बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा।
मध्य प्रदेश : मंत्री विजय शाह के बिगड़े बोल, कर्नल सोफिया कुरैशी पर बोले- उनकी बहन को ही मोदी जी ने... https://t.co/0vIbdPYsCO #VijayShah #SophiaQureshi #PMModi #NarendraModi #bjp #OperationSindoor #IndiaPakistanWar #India #Pakistan #pahalgamattack #PahalgamTerrorAttack… pic.twitter.com/JepKV3P4ZY
— TheSootr (@TheSootr) May 13, 2025
2013 में भी बिगड़े बोल बने थे इस्तीफे की वजह
साधना सिंह पर की थी ये टिप्पणी
विजय शाह की गई थी कुर्सी
माफी मांगते हुए बोले– 10 बार क्षमा चाहता हूं
चार महीने बाद मिली दोबारा कैबिनेट में एंट्री
शिवराज ने भी कर दिया माफ
अब कर्नल सोफिया पर बयान के बाद उठे ये सवाल?
यह भी पढ़ें...डिंडोरी में क्यों बोले मंत्री विजय शाह - " या तो हम छूते नहीं या फिर छोड़ते नहीं "
यहां 5 प्वाइंट में समझिए पूरी खबर
कर्नल सोफिया को लेकर मंत्रीजी के बिगड़े बोल
2013 में साधना सिंह पर दिया था विवादित बयान
माफी मांगकर मंत्री पद छोड़ना पड़ा था
शिवराज ने कर दिया माफ
अब फिर उठे सवाल, क्या मंत्री बने रहेंगे शाह
यह भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह के बिगड़े बोल, कर्नल सोफिया कुरैशी पर बोले- उनकी बहन को ही मोदी जी ने...
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
विजय शाह का विवादास्पद बयान | sofia qureshi | MP News | Mohan Yadav | SHIVRAJ SINGH | Sadhna Singh
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari