विश्वास सारंग के काफिले की 5 गाड़ियां आपस में टकराईं, बड़ा हादसा टला!
Sourabh Bhatnagar | Nov 28, 2024, 08:39 IST
thesootr
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन हिंदू एकता पद यात्रा' में शामिल होने जा रहे प्रदेश के खेल, युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के काफिले की 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
मध्य प्रदेश के प्रदेश के खेल, युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के काफिले के साथ बुधवार सुबह बीना में हादसा हो गया। यह दुर्घटना उस समय हुई जब मंत्री पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन हिंदू एकता पद यात्रा' में शामिल होने भोपाल से निवाड़ी की ओर जा रहे थे। काफिले में शामिल कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में एक गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ।
मंत्री के काफिले में सबसे आगे टीआई की पायलटिंग गाड़ी थी, उसके पीछे मंत्री की गाड़ी और फिर उनके स्टाफ सहित 11 अन्य गाड़ियां चल रही थीं। बीना के महावीर चौक के पास अचानक एक ट्रैक्टर काफिले के सामने आ गया। ट्रैक्टर को देखकर पायलटिंग गाड़ी के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहीं गाड़ियों ने भी रुकने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार के कारण पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
News Strike: BJP नेताओं के बेटों का सियासी भविष्य सुरक्षित या अधर में?
हादसे के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मंत्री विश्वास सारंग और काफिले की अन्य गाड़ियां रुकी नहीं। क्षतिग्रस्त गाड़ी में मौजूद अधिकारियों ने अपनी गाड़ी राहतगढ़ थाने में जमा करवाई और दूसरी गाड़ी का इंतजाम कर आगे के सफर पर रवाना हो गए। मंत्री सारंग छतरपुर में पं. धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने जा रहे थे।
हादसे में काफिले की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त वाहन को मौके पर ही छोड़ दिया गया, और मंत्रीजी का काफिला निवाड़ी की ओर बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में केवल पीछे की गाड़ियां प्रभावित हुईं। इस दौरान मंत्री सारंग पूरी तरह सुरक्षित रहे। किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।
ट्रैक्टर आ गया था सामने
News Strike: BJP नेताओं के बेटों का सियासी भविष्य सुरक्षित या अधर में?
शास्त्री की पद यात्रा में शामिल होने जा रहे थे
गाड़ी क्षतिग्रस्त, लेकिन काफिला बढ़ा आगे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari