पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP में महीनेभर का मिशन, सेवा या सियासी संदेश?
Ramanand Tiwari | Sept 03, 2026, 23:02 IST
Photograph: (THESOOTR)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में एक महीने का ‘सेवा-संकल्प अभियान’ शुरू होगा। 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में 13 बड़े कार्यक्रम होंगे।
ऐसे समझें पूरा मामला...
- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान।
- 13 बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार हुई।
- महाकाल लोक में हजारों दीप जलेंगे।
- हर विधानसभा में सेवा सेतु शिविर लगेंगे।
- वंदे मातरम से रिकॉर्ड की तैयारी होगी।
बीजेपी इसे नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने से जोड़ रही है। पार्टी के मुताबिक यह यात्रा सत्ता की उपलब्धियों से ज्यादा सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी है।
लेकिन राजनीतिक नजर से देखें तो इतने बड़े पैमाने पर होने वाले कार्यक्रम अपने आप में एक संदेश भी देते हैं। सवाल यही है कि क्या यह अभियान सेवा गतिविधियों के साथ प्रधानमंत्री की राजनीतिक यात्रा को जनता तक पहुंचाने की रणनीति भी है?
महाकाल से गांव तक दिखेगा आयोजन
स्कूलों में ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। गांवों में नुक्कड़ नाटक होंगे। आंगनवाड़ी केंद्रों पर माताओं के सम्मान की योजना है। लाभार्थियों से उनकी ‘कहानी बदलाव की’ साझा कराई जाएगी। यानी सरकारी योजनाओं से जुड़े लोगों को अभियान की कहानी का हिस्सा बनाया जाएगा।
विधानसभा स्तर पर भी पहुंचेगा संदेश
इन शिविरों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लोगों को जोड़ने का प्रयास होगा।
इसके साथ रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता और स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। यानी अभियान का फोकस सिर्फ मंच और भाषण पर नहीं रहेगा। संगठन की कोशिश है कि कार्यक्रम सीधे लोगों के बीच दिखाई दें।
गिनीज रिकॉर्ड क्यों चर्चा में है?
इसी दौरान ‘वंदे मातरम’ के छह छंदों का सामूहिक गायन कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी बताई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और विकसित भारत का संकल्प भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा।
यहीं से अभियान का पैमाना सामान्य सेवा कार्यक्रम से बड़ा दिखाई देने लगता है। रिकॉर्ड बनाने की कोशिश इसे राष्ट्रीय स्तर की सुर्खियों में लाने का जरिया भी बन सकती है।
क्या मोदी को खुश करने की कवायद?
कांग्रेस पहले भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होने वाले आयोजनों को लेकर सवाल उठाती रही है। इस बार फर्क यह है कि आयोजन का दायरा एक दिन से बढ़ाकर पूरे महीने तक किया गया है।
इसलिए असली परीक्षा कार्यक्रमों की संख्या नहीं, बल्कि यह होगी कि जमीन पर इनका असर कितना दिखता है। अगर सेवा गतिविधियां केंद्र में रहती हैं तो अभियान सामाजिक कार्यक्रम के तौर पर देखा जाएगा।
अगर पूरा फोकस मोदी की उपलब्धियों और राजनीतिक संदेश पर रहा, तो इसे बीजेपी की संगठनात्मक ब्रांडिंग की कवायद भी माना जाएगा।
25 साल की यात्रा का राजनीतिक फ्रेम
मध्यप्रदेश में होने वाला यह अभियान इसी यात्रा को स्थानीय कार्यक्रमों और लाभार्थियों की कहानियों से जोड़ने की कोशिश है। यानी जन्मदिन सिर्फ तारीख नहीं रह गया है। इसे सेवा, संगठन, सरकार की योजनाओं और मोदी की राजनीतिक यात्रा, चारों को एक मंच पर लाने के अवसर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़ें...
बीजेपी में पोस्टर से स्क्रीन तक पहुंची सियासत, अब हर कहानी बनेगी कंटेंट
नर्मदा का पानी एमपी के हिस्से में, फिर भी पूरी क्षमता का उपयोग क्यों नहीं?
बिजली कनेक्शन के लिए जरूरी होगा ई-केवाईसी, 7 सितंबर से दफ्तरों में भी सुविधा
MP की बिजली का छिपा मास्टरप्लान: 88 हजार MW का लक्ष्य, असली खतरा ग्रिड और खर्च का
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar