MP MMVY स्कॉलरशिप में देरी से 95 हजार छात्र संकट में, पैरेंट्स कर्ज लेकर भर रहे फीस

Manya Jain | Apr 20, 2026, 20:27 IST
Share
Delay in MP MMVY Scholarship
Delay in MP MMVY Scholarship

एमपी में 95 हजार मेधावी छात्रों की स्कॉलरशिप 8 महीने से अटकी हुई है। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों को राशि न मिलने से अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है।

MP News.मध्यप्रदेश के होनहार विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY) इन दिनों अधर में लटकी नजर आ रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ छात्रों को नहीं मिल पा रहा है। इस सत्र के आठ महीने बीतने पर भी स्कॉलरशिप नहीं मिली है।

इंजीनियरिंग और मेडिकल के 95 हजार छात्र अपनी राशि का इंतजार कर रहे हैं। स्कॉलरशिप न मिलने से छात्रों का भविष्य अब अधर में लटका है। कई गरीब परिवारों पर अब भारी आर्थिक दबाव बढ़ गया है।

बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए माता-पिता कर्ज ले रहे हैं। कुछ लोग साहूकारों तो कुछ बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। सरकार की इस देरी से मेधावी छात्र बहुत ज्यादा परेशान हैं। बिना पैसों के प्रोफेशनल कोर्सेज की पढ़ाई पूरी करना नामुमकिन है।

योजना की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

मध्यप्रदेश शासन की इस योजना के तहत उन छात्रों की पूरी फीस सरकार द्वारा वहन की जाती है, जो 12वीं की परीक्षा में निर्धारित अंक प्राप्त करते हैं।

  • एमपी बोर्ड (MP Board): 12वीं में न्यूनतम 70% अंक।
  • सीबीएसई (CBSE): 12वीं में न्यूनतम 85% अंक।
  • आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख से कम होनी चाहिए।

देरी के कारण

  1. पोर्टल में विलंब: स्कॉलरशिप के लिए लॉगिन और आवेदन की प्रक्रिया इस बार 6 महीने की देरी से फरवरी 2026 में शुरू हुई।
  2. बजट आवंटन: सरकारी स्तर पर बजट की कमी या आवंटन की प्रक्रिया में देरी ने भुगतान को प्रभावित किया है।
  3. सिस्टम का अभाव: प्रथम वर्ष (First Year) के छात्रों के डेटा वेरिफिकेशन में तकनीकी समस्याओं के कारण पोर्टल सुस्त रहा।

इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों पर बढ़ता दबाव

इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे कोर्सेज की फीस काफी अधिक होती है। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2026 (mmvy scholarship) के भरोसे एडमिशन लेने वाले छात्र अब अंधेरे में हैं। कॉलेजों द्वारा फीस जमा करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

  • परीक्षा से रोकने की धमकी: कई प्राइवेट कॉलेजों ने स्कॉलरशिप न आने की स्थिति में छात्रों को परीक्षाओं (Exams) में न बैठने देने की चेतावनी दी है।
  • पैरेंट्स की व्यथा: भोपाल में सीएसई इंजीनियरिंग की छात्रा सुनीता मालवीय बताती हैं कि उनके पिता ने ₹3 लाख उधार लेकर फीस भरी है। यह उन हजारों परिवारों की कहानी है जो मजदूरी या खेती कर बच्चों को पढ़ा रहे हैं।

छात्रों को जल्द मिलेगी राशि- शिक्षा मंत्री

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमारका कहना है-

मार्च तक पुराने सभी लंबित प्रकरणों में राशि आवंटित कर दी गई है। 2025-26 सत्र के छात्रों के लिए शीघ्र ही बजट मिलने वाला है। प्रक्रिया को तेज किया गया है और जल्द ही पात्र छात्रों के बैंक खातों में स्कॉलरशिप की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...

गांव की बेटी योजना से MP की बेटियों को सरकार करती है आर्थिक मदद, जानें कैसे

श्रमिकों के बच्चों के लिए चलाई जाती है फ्री कोचिंग सहायता योजना, ऐसे करें आवेदन

पीएम विद्यालक्ष्मी योजना से मिलेगा बिना गारंटी एजुकेशन लोन, यहां जानें पूरी डिटेल्स

पीएम सूर्यघर योजना से घर बैठे करें सोलर प्लांट के लिए ऑनलाइन आवेदन

Tags:
  • MP News
  • इंदर सिंह परमार
  • स्कॉलरशिप
  • उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार
  • mmvy
  • mmvy scholarship
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती