श्रमिकों के बच्चों के लिए चलाई जाती है फ्री कोचिंग सहायता योजना, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Jun 02, 2025, 16:16 IST
Share
Chhattisgarh Free coaching yojna
Chhattisgarh Free coaching yojna

छत्तीसगढ़ श्रम विभाग की मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक बच्चों को निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना, रजिस्टर्ड मजदूरों के पहले दो बच्चों को पढ़ाई में बेहतर बनाने का मौका देती है।

छत्तीसगढ़ श्रम विभाग ने 1 मार्च 2023 को "मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना" शुरू की है। यह योजना "बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड" के तहत लागू की गई है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य निर्माण क्षेत्र के रजिस्टर्ड मजदूरों के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग सहायता देना है, ताकि वे अपनी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस योजना का लाभ केवल मजदूर के पहले दो बच्चों को मिलेगा।

📚 योजना के लाभ

इस योजना के अंतर्गत, पंजीकृत मजदूरों के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग सहायता प्रदान की जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे अपनी शिक्षा को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकेंगे।

ये भी पढ़ें...आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शहीद के परिजनों को सरकार देती है आर्थिक मदद, जानिए कैसे

✅ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • मजदूर का छत्तीसगढ़ बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड में पंजीकृत होना आवश्यक है।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद कम से कम एक वर्ष का नियमित सदस्यता होना चाहिए।
  • मजदूर के पहले दो बच्चे ही इस योजना के अंतर्गत सहायता पाने के पात्र होंगे।

📋 आवश्यक डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • श्रमिक रजिस्ट्रेशन कार्ड
  • स्व-घोषणा पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र या मार्कशीट
ये भी पढ़ें...PM श्रम योगी मानधन योजना में करोड़ों मजदूरों को सरकार देती है मासिक पेंशन, ऐसे करें आवेदन

📝 आवेदन प्रक्रिया (ऑनलाइन)

योजना का लाभ पाने के लिए मजदूर को पहले खुद को श्रम विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत करना होगा। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

🏗️ निर्माण श्रमिक रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर "छत्तीसगढ़ बिल्डिंग एंड अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड" के अंतर्गत "Apply" या आवेदन पर क्लिक करें।
  • सेवा चयन में "बिल्डिंग एंड अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड" चुनें।
  • सेवा के तौर पर "श्रम रजिस्ट्रेशन " और कार्य के रूप में "रजिस्ट्रेशन आवेदन" चुनें।
  • अब अपना नाम, पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर, जन्मतिथि और उम्र भरें।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट़ (भाग 1, 2 और 3) अपलोड करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन आईडी मोबाइल और ईमेल पर प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें...PPF Scheme Benefits : सिर्फ 500 रूपए के इन्वेस्ट से सिक्योर होगा आपका फ्यूचर,

🖥️ योजना के लिए आवेदन

  • पुनः श्रम विभाग की वेबसाइट https://cglabour.nic.in/ पर जाएं।
  • "छत्तीसगढ़ बिल्डिंग एंड अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड" के अंतर्गत "Apply" पर क्लिक करें।
  • सेवा में "योजना" और कार्य में "आवेदन" चुनें।
  • अपना जिला चुनें और पुराना या नया रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें, फिर आगे बढ़ें।
  • मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP से सत्यापन करें।
  • सत्यापन के बाद आपका डैशबोर्ड खुलेगा जिसमें आपका नाम, पता, उम्र और जाति की जानकारी होगी।
  • अब अपनी योजना चुनें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • "Submit" पर क्लिक करके आवेदन को पूरा करें।
ये भी पढ़ें...

मुख्यमंत्री कन्या निकाह योजना में बहन की शादी, आतंकवाद के आरोपी को हाईकोर्ट से 4 घंटे की मोहलत

Yojna | Government yojna | सरकारी योजना | सरकारी योजनाएं | CG News | cg news hindi

Tags:
  • CG News
  • सरकारी योजनाएं
  • Yojna
  • सरकारी योजना
  • Government yojna
  • cg news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि