अनुराग जैन के रिटायरमेंट के बाद कौन होगा मुख्य सचिव, फैसला 31 अगस्त को
Jitendra Shrivastava | Jul 09, 2025, 17:36 IST
Photograph: (THESOOTR)
मुख्य सचिव अनुराग जैन और एसीएस जेएन कंसोटिया अगस्त में रिटायर हो रहे हैं। नए मुख्य सचिव के लिए डॉ. राजेश राजौरा और अलका उपाध्याय के नाम की चर्चा है। जैन को एक्सटेंशन नहीं मिलता, तो राजौरा सबसे सीनियर अधिकारी होंगे।
मध्यप्रदेश में नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन और अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया अगस्त में रिटायर होंगे। ऐसे में, अगर जैन को एक्सटेंशन नहीं मिलता, तो डॉ. राजेश राजौरा सबसे सीनियर अधिकारी होंगे।
अनुराग जैन को एक्सटेंशन नहीं मिलता तो दावेदारों में 1990 बैच के राजेश राजोरा और 1991 बैच के अशोक वर्णवाल प्रमुख दावेदार हो सकते है। यदि केंद्र सरकार पिछली बार की तरह सीएस के लिए एक्टिव होती है तो 1992 बैच के पंकज अग्रवाल की किस्मत खुल सकती है। वर्तमान में पंकज केंद्र में डेपुटेशन पर पदस्थ है।
ये खबर भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश में ओबीसी प्रमाण-पत्र पर विवाद, एक साल की बजाय पांच साल की वैधता की मांग, सीएम को लिखा पत्र
1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन 11 अगस्त को 60 साल के हो जाएंगे, और उनके बैच के ही एक अन्य आईएएस अधिकारी जेएन कंसोटिया 12 अगस्त को 60 साल के होंगे। दोनों अधिकारी 21 अगस्त 1989 को एक साथ आईएएस की नौकरी में शामिल हुए थे और अब सेवा नियमों के अनुसार वे 31 अगस्त को रिटायर हो जाएंगे। उनके रिटायरमेंट के बाद मध्यप्रदेश में नए मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
क्या मध्यप्रदेश में वन अधिकार पत्र की आड़ में आदिवासियों को उकसा रहे हैं शिवराज सिंह चौहान?
एमपी में पदस्थ अफसरों के साथ केंद्र में डेपुटेशन पर पदस्थ अफसर भी है। जानकारों का मानना है कि सीएस का फैसला 31 अगस्त को 12 बजे तक ही हो पाएगा। जिस तरह से केंद्र सरकार लगातार सीएस और डीजीपी के नाम को लेकर सभी राज्यो में चौकाने वाले निर्णय ले रही है उसके बाद सीएस कौन बनेगा इसको लेकर कोई अनुमान नहीं लगा पा रहा है। ऐसे में अनुराग जैन को एक्सटेंशन मिलेगा या नहीं इसकी पिक्चर साफ नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर की तीर्थ गोपीकान कंपनी के 184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में CBI ने बताया मुख्य षड़यंत्रकारी
केंद्र की सहमति से ही नए मुख्य सचिव का नाम फाइनल होगा। यदि अनुराग जैन को एक्सटेंशन नहीं मिलता, तो डॉ. राजेश राजौरा की दावेदारी सबसे अधिक मानी जा रही है। इसके अलावा, अलका उपाध्याय का नाम भी चर्चा में है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में मध्यप्रदेश में होने वाली प्रशासनिक गतिविधियों में अपनी रुचि दिखाई है।
ये खबर भी पढ़ें...
सीएम राइज स्कूल में विलय होंगे छोटे सरकारी स्कूल, शिक्षकों के फ्यूचर पर संकट
1990 बैच के डॉ. राजेश राजौरा और अलका उपाध्याय दोनों ही प्रशासनिक दृष्टिकोण से सीनियर हैं। राजौरा वर्तमान में नर्मदा घाटी विकास विभाग के एसीएस और उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं, जबकि आईएएस अलका उपाध्याय केंद्र में पशुपालन विभाग की सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता भी 31 जुलाई को रिटायर होंगे। उनके रिटायरमेंट के बाद नए संभागायुक्त की नियुक्ति की जाएगी। इसी तरह, सागर संभागायुक्त के पद पर अनिल सुचारी को पदस्थ किया गया है, जो जून में रिटायर हो चुके थे।
मध्यप्रदेश में नए मुख्य सचिव का चुनाव 31 अगस्त तक तय हो जाएगा। अगर वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक्सटेंशन नहीं मिलता, तो 1990 बैच के डॉ. राजेश राजौरा सबसे सीनियर दावेदार माने जा रहे हैं। साथ ही, अलका उपाध्याय का नाम भी चर्चा में है। नए मुख्य सचिव का नाम केंद्र सरकार की सहमति से फाइनल होगा। सरकार की सक्रियता और पिछले अनुभव को देखते हुए यह निर्णय अप्रत्याशित हो सकता है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
राजेश राजोरा हो सकते हैं प्रमुख दावेदार
ये खबर भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश में ओबीसी प्रमाण-पत्र पर विवाद, एक साल की बजाय पांच साल की वैधता की मांग, सीएम को लिखा पत्र
31 अगस्त को रिटायर होंगे जैन और कंसोटिया
ये खबर भी पढ़ें...
क्या मध्यप्रदेश में वन अधिकार पत्र की आड़ में आदिवासियों को उकसा रहे हैं शिवराज सिंह चौहान?
कब होगा मुख्य सचिव का फैसला
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर की तीर्थ गोपीकान कंपनी के 184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में CBI ने बताया मुख्य षड़यंत्रकारी
नए मुख्य सचिव का नाम केंद्र की सहमति से
ये खबर भी पढ़ें...
सीएम राइज स्कूल में विलय होंगे छोटे सरकारी स्कूल, शिक्षकों के फ्यूचर पर संकट
राजेश राजौरा और अलका उपाध्याय की सीनियरिटी
उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता का रिटायरमेंट
नए CS का चुनाव कब और किस आधार पर होगा?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA