fb8939d7-a28
मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिलेगा एक्सटेंशन? क्या सीएस की दौड़ से बाहर हुई अलका उपाध्याय!
Manish Kumar | Aug 22, 2025, 16:43 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव पद की दौड़ में अलका उपाध्याय का नाम चर्चा में था, लेकिन उन्हें अल्पसंख्यक आयोग में ट्रांसफर कर दिया गया। इसके कारण यह सवाल उठता है कि क्या वे सीएस की दौड़ से बाहर हो गई हैं?
BHOPAL. मध्यप्रदेश में नए मुख्य सचिव को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इसे लेकर हर दिन कोई न कोई कयासबाजी सामने आ रही है। वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन और अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया अगस्त में रिटायर होनेवाले हैं। ऐसे में, अगर जैन को एक्सटेंशन नहीं मिलता तो डॉ. राजेश राजौरा सबसे सीनियर अधिकारी होंगे।
इस बीच, केंद्र सरकार ने 1990 बैच की महिला आईएएस अलका उपाध्याय की पोस्टिंग अल्पसंख्यक मंत्रालय के सचिव पद पर की है। अलका सीएस पद की प्रमुख दावेदारों में से एक हैं। ऐसे में सीएस अनुराग जैन के रिटायर होने के ठीक 9 दिन पहले अलका को पशुपालन मंत्रालय से ट्रांसफर करके अल्पसंख्यक आयोग में सेक्रेटरी बनाने पर सवाल उठता है कि क्या अलका सीएस की दौड़ से बाहर हो गई हैं?
![fb8939d7-a28]()
एमपी में मुख्य सचिव का कार्यकाल 31 अगस्त को पूरा हो रहा है। ऐसे में प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अगला मुख्य सचिव कौन बनेगा। क्या पीएमओ से अनुराग जैन के लिए एक्सटेंशन का फरमान आएगा या फिर नए चेहरे को मौका मिलेगा। 9 दिन का समय बचा है, लेकिन अभी तक पिक्चर साफ़ नहीं हो पाई है।
मुख्य दावेदारों में राजेश राजौरा, अलका उपाध्याय, अशोक वर्णवाल के नाम शामिल हैं। ऐसे में अलका के दौड़ से बाहर होने पर मैदान में राजौरा और वर्णवाल रह गए हैं। इसके अलावा मौजूदा सीएस अनुराग जैन को एक्सटेंशन मिलने की संभावना भी है।
ये भी पढ़ें... News Strike: CS अनुराग जैन को मिलेगा एक्सटेंशन या होंगे रिटायर? सस्पेंस बरकरार, जानिए कब खुलेगा राज?
1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन 11 अगस्त को 60 साल के हो जाएंगे। उनके बैच के ही एक अन्य आईएएस अधिकारी जेएन कंसोटिया 12 अगस्त को 60 साल के होंगे। दोनों अधिकारी 21 अगस्त 1989 को एक साथ आईएएस की नौकरी में शामिल हुए थे और अब सेवा नियमों के अनुसार वे 31 अगस्त को रिटायर हो जाएंगे। उनके रिटायरमेंट के बाद मध्यप्रदेश में नए मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
एमपी में पदस्थ अफसरों के साथ केंद्र में डेपुटेशन पर पदस्थ अफसर भी हैं। जानकारों का मानना है कि सीएस का फैसला 31 अगस्त को 12 बजे तक ही हो पाएगा। जिस तरह से केंद्र सरकार लगातार सीएस और डीजीपी के नाम को लेकर सभी राज्यो में चौकाने वाले फैसले ले रही है उसके बाद सीएस कौन बनेगा इसको लेकर कोई अनुमान नहीं लगा पा रहा है। ऐसे में अनुराग जैन को एक्सटेंशन मिलेगा या नहीं इसको लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है।
ये भी पढ़ें... दिल्ली से भोपाल आकर सीधे गवर्नर से क्यों मिले सीएस अनुराग जैन, अब एक्सटेंशन मिलेगा या होगी विदाई?
केंद्र की सहमति से ही नए मुख्य सचिव का नाम फाइनल होगा। यदि अनुराग जैन को एक्सटेंशन नहीं मिलता, तो डॉ. राजेश राजौरा की दावेदारी सबसे अधिक मानी जा रही है। इसके अलावा, अलका उपाध्याय का नाम भी चर्चा में है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में मध्यप्रदेश में होने वाली प्रशासनिक गतिविधियों में अपनी रुचि दिखाई है। हालांकि, अब उन्हें अल्पसंख्यक आयोग में सेक्रेटरी बनाने पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या वे सीएस की रेस से बाहर हो गईं हैं।
ये भी पढ़ें... एसीएस मंडलोई ने राजौरा से किया 33.79 करोड़ का तकादा, बकाया नहीं देने पर प्रभावित होगी बिजली सप्लाई
1990 बैच के डॉ. राजेश राजौरा और अलका उपाध्याय दोनों ही प्रशासनिक दृष्टिकोण से सीनियर हैं। राजौरा वर्तमान में नर्मदा घाटी विकास विभाग के एसीएस और उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं, जबकि आईएएस अलका उपाध्याय केंद्र में पशुपालन विभाग की सचिव के रूप में कार्यरत थी जिनका ट्रांसफर अब अल्पसंख्यक आयोग में बतौर सेक्रेटरी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें... आईएएस पदोन्नति डीपीसी और कैडर रिव्यू के लिए सीएम मोहन यादव से मिला राज्य प्रशासनिक सेवा संघ
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
इस बीच, केंद्र सरकार ने 1990 बैच की महिला आईएएस अलका उपाध्याय की पोस्टिंग अल्पसंख्यक मंत्रालय के सचिव पद पर की है। अलका सीएस पद की प्रमुख दावेदारों में से एक हैं। ऐसे में सीएस अनुराग जैन के रिटायर होने के ठीक 9 दिन पहले अलका को पशुपालन मंत्रालय से ट्रांसफर करके अल्पसंख्यक आयोग में सेक्रेटरी बनाने पर सवाल उठता है कि क्या अलका सीएस की दौड़ से बाहर हो गई हैं?
एमपी में मुख्य सचिव का कार्यकाल 31 अगस्त को पूरा हो रहा है। ऐसे में प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अगला मुख्य सचिव कौन बनेगा। क्या पीएमओ से अनुराग जैन के लिए एक्सटेंशन का फरमान आएगा या फिर नए चेहरे को मौका मिलेगा। 9 दिन का समय बचा है, लेकिन अभी तक पिक्चर साफ़ नहीं हो पाई है।
मुख्य दावेदारों में राजेश राजौरा, अलका उपाध्याय, अशोक वर्णवाल के नाम शामिल हैं। ऐसे में अलका के दौड़ से बाहर होने पर मैदान में राजौरा और वर्णवाल रह गए हैं। इसके अलावा मौजूदा सीएस अनुराग जैन को एक्सटेंशन मिलने की संभावना भी है।
ये भी पढ़ें... News Strike: CS अनुराग जैन को मिलेगा एक्सटेंशन या होंगे रिटायर? सस्पेंस बरकरार, जानिए कब खुलेगा राज?
31 अगस्त को रिटायर होने वाले हैं जैन और कंसोटिया
कब होगा मुख्य सचिव का फैसला
ये भी पढ़ें... दिल्ली से भोपाल आकर सीधे गवर्नर से क्यों मिले सीएस अनुराग जैन, अब एक्सटेंशन मिलेगा या होगी विदाई?
केंद्र की सहमति से नए मुख्य सचिव का नाम
ये भी पढ़ें... एसीएस मंडलोई ने राजौरा से किया 33.79 करोड़ का तकादा, बकाया नहीं देने पर प्रभावित होगी बिजली सप्लाई
राजेश राजौरा और अलका उपाध्याय दोनों ही सीनियर
ये भी पढ़ें... आईएएस पदोन्नति डीपीसी और कैडर रिव्यू के लिए सीएम मोहन यादव से मिला राज्य प्रशासनिक सेवा संघ
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ में छुट्टियों पर चली कैंची! सरकार ने जारी किया 2027 का कैलेंडर, 5 छुट्टियां कम
By VINAY VERMA
आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत
By VINAY VERMA
डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, 1 दिसंबर को एमपी को मिलेगा नया DGP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
By Amresh Kushwaha
इंदौर निगम अधिकारियों पर 1 लाख की कॉस्ट, हाईकोर्ट ने कहा- जनता के पैसों से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी
By Sanjay Gupta
CG Congress Delhi Rally: कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले रेलवे ने दिया झटका, 22.49 लाख का खर्च बताने के बाद स्पेशल ट्रेन देने से इनकार
By Umeshwari Baghel
आईएएस आशीष सिंह, हर्षिका सिंह, शिवम वर्मा, एसडीएम प्रदीप सोनी, घनश्याम धनगर को राहत, श्रीराम बिल्डर को मिलेगी जमीन
By Sanjay Gupta