कैंसर पेशेंट ने कहा- इलाज के लिए पैसे नहीं, CM मोहन ने तुरंत दिया फंड
Siddhi Tamrakar | Dec 06, 2024, 14:23 IST
CM MOHAN HOSPITAL VISIT
गुरुवार की देर रात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल पर स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल का दौरा किया है और इस दौरान वहां भर्ती मरीजों से मुलाकात की।
गुरुवार की देर रात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल का दौरा किया है और इस दौरान वहां भर्ती मरीजों से मुलाकात की। सीएम ने कई जिलों के मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली और उन्हें सही इलाज की दिशा में जरूरी निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों को निर्देश दिए कि सभी रोगियों को उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि राज्य सरकार कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध (Commited) है। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिला के इलाज के लिए सहायता राशि देने की बात भी कही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कई खास कदम उठाए गए हैं। इनमें सरकारी अस्पतालों में निशुल्क जांच और दवाइयों की उपलब्धता, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज की सुविधा और गंभीर रोगियों को हेलीकॉप्टर से बड़े मेडिकल इंस्टीट्यूशन में भेजने की व्यवस्था भी शामिल है।
इलाज का दिया निर्देश
इलाज के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा
CM Mohan Yadav ने सीधी जिले की तारा पांडे नामक महिला के इलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसको लेकर उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों को निर्देश दिए कि सभी जरूरी प्रोसीजर जल्द ही पूरे किए जाएं ताकि तारा पांडे को मदद मिल सके।
सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र में उठाए गए कदम
hesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari