कॉलेज के शिक्षक को बना दिया भाजपा जिला महामंत्री, हंगामा मचा तो प्राचार्य को लेना पड़ा एक्शन
Dablu Kumar | Oct 12, 2025, 16:14 IST
Pm collage
हरदा में पीएम श्री कॉलेज के हिंदी अतिथि विद्वान को भाजपा जिला महामंत्री बनाया गया। इस पर एनएसयूआई ने हंगामा किया। इसके बाद अतिथि विद्वान को निष्कासित करने का आदेश दिया गया।
Harda. मध्यप्रदेश में हरदा जिले के पीएम श्री कॉलेज में बड़ा विवाद हो गया है। हिंदी के अतिथि विद्वान बसंत सिंह राजपूत को भाजपा जिला महामंत्री बनाए जाने पर कॉलेज परिसर में विरोध तेज हो गया। हंगामा बढ़ता देख कॉलेज प्राचार्य डॉ. संगीता बिले ने राजपूत को पद से हटाने का आदेश दिया।
बसंत सिंह राजपूत पिछले दस वर्षों से कॉलेज में हिंदी विषय पढ़ा रहे थे। वे लंबे समय से एबीवीपी और भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ से जुड़े रहे हैं।
भाजपा पद नियुक्ति के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में धरना दिया। उन्होंने पोस्टर लगाए और दो घंटे तक प्राचार्य कक्ष के बाहर नारेबाजी की। विरोध का मुख्य कारण सरकारी कॉलेज के शिक्षक का सक्रिय राजनीति में होना बताया गया।
ये भी पढ़िए... MP News: कोरबा मेडिकल कॉलेज में चेकअप के नाम पर ट्रेनी डॉक्टर से अश्लील हरकत, सीनियर के खिलाफ FIR दर्ज
ये भी पढ़िए... मप्र में डिजिटल करेंसी में मिलेगी विकास की रकम, महीनेभर में खर्च नहीं की तो लौटेगी खजाने में
एनएसयूआई नेताओं ने 2018 के पुराने नियमों का हवाला दिया। उन्होंने प्राचार्य को याद दिलाया कि तब यह तय हुआ था कि शिक्षक सीधे राजनीति में भाग नहीं लेंगे। लगातार दबाव और हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने आदेश जारी किया। बसंत सिंह राजपूत को पद से हटाकर कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया।
विरोध के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष योगानंद राजपूत, कृष्णा विश्नोई और एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मनोज विश्नोई सहित कई छात्र नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
ये भी पढ़िए... सागर, देवास, हरदा और मऊगंज भाजपा कार्यकारिणी का ऐलान, बीएल संतोष ने शीर्ष नेताओं संग किया मंथन
एनएसयूआई का विरोध
भाजपा पद नियुक्ति के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में धरना दिया। उन्होंने पोस्टर लगाए और दो घंटे तक प्राचार्य कक्ष के बाहर नारेबाजी की। विरोध का मुख्य कारण सरकारी कॉलेज के शिक्षक का सक्रिय राजनीति में होना बताया गया।
ये भी पढ़िए... MP News: कोरबा मेडिकल कॉलेज में चेकअप के नाम पर ट्रेनी डॉक्टर से अश्लील हरकत, सीनियर के खिलाफ FIR दर्ज
हरदा कॉलेज विवाद वाली खबर पर एक नजर
|
पुराना नियम बना आधार
विरोध में कई नेता मौजूद
ये भी पढ़िए... सागर, देवास, हरदा और मऊगंज भाजपा कार्यकारिणी का ऐलान, बीएल संतोष ने शीर्ष नेताओं संग किया मंथन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman