MP में फिर से तय होगा वन कर्मचारियों का वेतन, सरकार ने जारी किया आदेश
Siddhi Tamrakar | Nov 16, 2024, 10:06 IST
forest guard
मध्यप्रदेश के वन विभाग में कर्मचारियों के वेतन से 165 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में अब नया मोड़ आया है। वन विभाग ने इस संबंध में एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत वन रक्षकों (फॉरेस्ट गार्ड) को बड़ी राहत मिली है। पढ़ें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के वन विभाग में कर्मचारियों के वेतन से 165 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में अब नया मोड़ आया है। वन विभाग ने इस संबंध में एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत वन रक्षकों (फारेस्ट गार्ड) को बड़ी राहत मिली है। आदेश में कहा गया है कि 1 जनवरी 2006 से 8 सितंबर 2014 तक भर्ती हुए वन रक्षकों को जो अतिरिक्त वेतन दिया गया था, अब उसकी वसूली नहीं की जाएगी। इसके बजाय, इस राशि की वसूली उन अधिकारियों से की जाएगी जिन्होंने गलत तरीके से पे-बैंड स्वीकृत कर दिया था।
मध्यप्रदेश के 6 हजार 592 फॉरेस्ट गार्ड को दोहरी राहत मिली है। उनका वेतन पुनर्निर्धारित किया जाएगा और उन्हें दी गई अतिरिक्त राशि की वसूली भी अब नहीं की जाएगी। इसके बदले, वे अधिकारी जो नियमों का उल्लंघन कर पे-बैंड स्वीकृत करने के लिए जिम्मेदार थे, अब उनसे ये पैसे वसूले जाएंगे।
इससे पहले, 1 जनवरी 2006 से 8 सितंबर 2014 के बीच भर्ती हुए वन रक्षकों को दिए गए अतिरिक्त वेतन की ब्याज सहित वसूली का आदेश था, जिससे कर्मचारियों ने कड़ा विरोध किया था। इसके बाद सरकार ने उन्हें राहत देते हुए ये नया आदेश जारी किया है।
फॉरेस्ट गार्ड को मिली राहत
अधिकारियों से की जाएगी वसूली
13 नवंबर को वन विभाग ने इस मामले में आदेश जारी किया है। इसमें यह कहा गया कि वित्त विभाग के 31 मार्च 2016 के आदेश के अनुसार 5 हजार 200 रुपये की जगह 5 हजार 680 रुपये के पे-बैंड लेने वाले वन रक्षकों के वेतन का वापस से निर्धारण किया जाएग और उन अधिकारियों से वसूली करने की बात कही गई है जिन्होंने लापरवाही करते हुए ज्यादा वेतन दे दिया था।
पहले आदेश पर हुआ था जमकर विरोध
FAQ
- वन रक्षकों को क्या राहत मिली है?
2006-2014 के बीच भर्ती हुए वन रक्षकों से अतिरिक्त वेतन की वसूली नहीं होगी, और उनका वेतन पुनर्निर्धारित किया जाएगा। - अतिरिक्त वेतन की वसूली किससे की जाएगी?
वसूली उन अधिकारियों से की जाएगी, जिन्होंने गलत तरीके से पे-बैंड स्वीकृत किया था। - नया आदेश कब जारी किया गया?
13 नवंबर को वन विभाग ने यह नया आदेश जारी किया, जिसमें वसूली की जिम्मेदारी अधिकारियों पर डाली गई। - पहले आदेश का कर्मचारियों ने क्यों विरोध किया था?
पहले आदेश में ब्याज सहित अतिरिक्त वेतन की वसूली का प्रावधान था, जिस पर वन रक्षकों ने असहमति जताई। - कितने वन रक्षकों को राहत मिली है?
6592 वन रक्षकों को राहत दी गई है, जिसमें वेतन निर्धारण और वसूली से छूट शामिल है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari