अब इन बच्चों की कोचिंग का खर्च उठाएगी MP सरकार, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

Kaushiki | Jun 10, 2025, 12:32 IST
Share
मध्य प्रदेश सरकार
मध्य प्रदेश सरकार

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया है कि सरकार जनजातीय बच्चों की कोचिंग का खर्च उठाएगी। इसके साथ ही, 100-100 सीटर छात्रावास और परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र भी खोले जाएंगे। आइए जानें...

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के मौके पर एक जरूरी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय वर्ग के बच्चों की कोचिंग का खर्च उठाएगी। इस पहल का उद्देश्य जनजातीय समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा और कोचिंग में मदद करना है, ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज शहडोल में प्रतिमा स्थापित करने के साथ की। साथ ही बाणसागर जलाशय में बाणभट्ट की प्रतिमा स्थापित करने की योजना का भी ऐलान किया।

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर मेट्रो में टिकट लगने लगा तो 80% घटे यात्री, 14 जून तक टिकिट में मिलेगी 75% रियायत

जनजातीय समाज का योगदान

सीएम ने जनजातीय समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस समाज ने स्वतंत्रता संग्राम में कई जरूरी भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि कोल समाज प्राचीन काल से अपनी वीरता के लिए जाना जाता है। इस समाज के नायकों ने जल, जंगल, जमीन और अंग्रेजों से लड़कर देश की स्वतंत्रता में अहम योगदान दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... MP के सरकारी शिक्षकों का होगा ट्रांसफर, नए जिले में 1 जुलाई से मिलेगी नियुक्ति

आवास और शिक्षा के लिए योजनाएं

सीएम ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार कोल जनजाति के लोगों को जहां पट्टे नहीं मिले हैं, वहां पट्टे देने का कार्य करेगी। इसके साथ ही, 24-24 करोड़ की लागत से 100-100 सीटर छात्रावास और परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र प्रदेश के सभी डिवीजन में खोले जाएंगे। इन केंद्रों में बालक और बालिका दोनों के लिए कोचिंग और परीक्षा पूर्व तैयारी की सुविधा दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...MP में बढ़ रहा जापानी बुखार का खतरा, 22 जिलों में वायरस सक्रिय, जानवरों में भी संक्रमण की पुष्टि

पीएम मोदी के योगदान की सराहना

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने तेजी से विकास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का लाभ गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों को मिला है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 4 करोड़ लोगों को पक्के आवास दिए गए हैं और जो लोग अब तक छूट गए हैं, उनका सर्वे करके उन्हें पक्का आवास दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... SSC CGL 2025 ने जारी किया CGL 2025 का नोटिफिकेशन, 14 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

MP सरकार न्यूज | जनजातीय समाज का छात्र | मध्यप्रदेश न्यूज | सीएम मोहन यादव | सीएम मोहन यादव ऐलान | CM Mohan Yadav | भगवान बिरसा मुंडा | Birsa Munda | pm modi | MP News | Madhya Pradesh

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • पीएम मोदी
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Birsa Munda
  • बिरसा मुंडा
  • MP सरकार न्यूज
  • जनजातीय समाज का छात्र
  • भगवान बिरसा मुंडा
  • pm modi
  • सीएम मोहन यादव ऐलान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा