एमपी में बैंकों के 35 हजार 668 करोड़ फंसे, SBI, PNB समेत कई बैंक परेशान

Rohit Sahu | Jun 02, 2025, 14:36 IST
Share
mp bank loans
mp bank loans

मध्य प्रदेश में बैंकों का फंसा कर्ज 35 हजार 668 करोड़ तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा एनपीए कृषि क्षेत्र में है, तीन साल से ये लगातार बढ़ते जा रहा है।

मध्य प्रदेश में बैंकों से कर्ज लेकर उसे न चुकाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 31 दिसंबर 2024 तक प्रदेश में बैंकों का कुल एनपीए (Non-Performing Asset) 35 हजार 668 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। यानी बैंकों की ये राशि डूब चुकी है, इसकी भरपाई तब होगी जब उधार लेने वालों से वापस वसूली हो जाएगी।

कृषि क्षेत्र में सबसे अधिक डिफॉल्ट

राज्य में सबसे ज्यादा एनपीए कृषि क्षेत्र से ही हुआ है। कृषि क्षेत्र से कुल कर्ज बकाया राशि 10 लाख 77 हजार 757 करोड़ रुपए है। इसके बाद सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) सेक्टर का एनपीए 5 लाख 3 हजार 475 करोड़ रुपए रहा है। इन दो क्षेत्रों की वजह से ही बैंक गंभीर संकट में हैं। दोनों सेक्टरों में वसूली नहीं हो पा रही है।

प्राथमिक क्षेत्र में डूबा सबसे ज्यादा कर्ज

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल एनपीए में से 17 लाख 36 हजार 117 करोड़ रुपए प्राथमिक क्षेत्रों से जुड़े हैं। इसमें खेती, शिक्षा, मकान और एमएसएमई सेक्टर शामिल हैं। वहीं, गैर-प्राथमिक क्षेत्रों में दिया गया करीब 4 लाख 43 हजार 733 करोड़ रुपए भी एनपीए बन चुका है।

हाउसिंग और एजुकेशन लोन की हालत भी खराब

मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए चिंता की बात यह है कि हाउसिंग लोन में भी 20 हजार 56 करोड़ रुपए डूबे हुए हैं। शिक्षा ऋण में भी 348 करोड़ रुपए की बकाया राशि एनपीए हो चुकी है, जिससे छात्र और उनके परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

एसबीआई और पीएनबी को सबसे ज्यादा घाटा

राज्य में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का एनपीए सबसे अधिक है, जिसकी राशि 4 लाख 90 हजार 950 करोड़ रुपए हो गई है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का एनपीए भी पीछे नहीं है, जो 4 लाख 11 हजार 162 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें....PM श्रम योगी मानधन योजना में करोड़ों मजदूरों को सरकार देती है मासिक पेंशन, ऐसे करें आवेदन

एनपीए में पिछले 3 सालों से लगातार बढ़ोतरी

पिछले तीन सालों के आंकड़े बताते हैं कि एनपीए में स्थायी रूप से बढ़ोतरी हो रही है।

2022: 34 हजार 527 करोड़ रुपए

2023: 35 हजार 802 करोड़ रुपए

2024: 35 हजार 668 करोड़ रुपए

हालांकि 2024 में थोड़ी कमी आई है, लेकिन विशेषज्ञ इसे केवल आकस्मिक गिरावट मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें...इंदौर में 80 साल की बुजुर्ग महिला, बैंक अधिकारी की सूझबूझ से डिजिटल अरेस्ट से 1 करोड़ की ठगी से बची

एनपीए क्या होता है?

जब कोई ग्राहक लगातार 90 दिन (तीन महीने) तक कर्ज की किस्त नहीं चुकाता है, तो बैंक उस खाते को एनपीए घोषित कर देता है। यदि बाद में भुगतान शुरू हो जाए, तो खाता दोबारा रेगुलर स्थिति में आ सकता है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Bank loans | बैंक लोन | NPA | MP News

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • NPA
  • एनपीए
  • Bank loans
  • pnb
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • बैंक लोन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा