ओबीसी आरक्षण लागू करने मुख्यमंत्री से मिलेंगे ओबीसी संगठन के डेलीगेट्स

Neel Tiwari | Feb 10, 2025, 13:14 IST
Share
mp obc reservation
mp obc reservation

मध्य प्रदेश में ओबीसी संगठनों ने ओबीसी आरक्षण लागू करने और महाधिवक्ता को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

मध्य प्रदेश में ओबीसी संगठनों द्वारा लगातार ओबीसी आरक्षण लागू किए जाने की मांग उठाई जा रही है। इसी संबंध में ओबीसी संगठनों और एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भोपाल में एक गहन मंथन किया। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा और ओबीसी आरक्षण के मामले पर चर्चा करेगा। इसके साथ ही, आरक्षण विरोधी मानसिकता के सबूत पेश कर महाधिवक्ता को पद से हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

खबर यह भी- OBC आरक्षण : सुप्रीम कोर्ट में दायर की गईं कैविएट, सरकार और अभ्यर्थी आमने-सामने

मध्य प्रदेश में नहीं लागू हो रहा OBC आरक्षण

मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लागू न किए जाने से ओबीसी संगठनों में खासा विरोध नजर आ रहा है। उनके द्वारा शासन से लगातार ओबीसी आरक्षण को लागू किए जाने की मांग की जा रही है। ओबीसी संगठनों ने बताया है कि इस आरक्षण को लागू न किए जाने से कई भर्तियों में होल्ड लगा हुआ है जिसका सीधा असर पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों पर पड़ रहा है। इसी संबंध में ओबीसी संगठनों के द्वारा भोपाल में ओबीसी आरक्षण लागू किए जाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया है। साथ ही प्रतिनिधिमंडल के द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर आरक्षण संबंधी चर्चा किए जाने पर विचार किया जा रहा है।
mp obc reservation 2
mp obc reservation 2


खबर यह भी- राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पहुंचे जबलपुर, OBC आरक्षण गजेट पर चर्चा

महाधिवक्ता को पद से हटाए जाने के लिए सौंपा जाएगा ज्ञापन

मध्य प्रदेश ओबीसी संगठनों और एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से एक प्रतिनिधिमंडल नियुक्त किया जाएगा, जो मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ओबीसी आरक्षण लागू किए जाने की मांग करेगा। साथ ही, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह की ओबीसी आरक्षण विरोधी मानसिकता के साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए उन्हें पद से हटाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

mp obc reservation 4
mp obc reservation 4


खबर यह भी- OBC आरक्षण खत्म करने के खिलाफ याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

HC से लेकर SC तक पहुंचा OBC आरक्षण का मामला

प्रदेश के ओबीसी संगठनों और अभ्यर्थियों द्वारा ओबीसी आरक्षण से संबंधित लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा याचिकाएं हाईकोर्ट में दायर की जा चुकी हैं, जिन पर हाईकोर्ट में सुनवाई लगातार जारी है।

क्योंकि हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण के विरुद्ध लगी याचिकाओं को तर्कहीन मानते हुए खारिज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई थी। जिसके बाद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगभग आधा सैकड़ा ट्रांसफर याचिकाएं दायर कर दीं और सुनवाई में मेंशन कराकर हाई कोर्ट को मामलों पर सुनवाई से रोक दिलवा दी। इसके विपरीत, सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर हो चुकी पुरानी याचिकाओं की सुनवाई को लेकर सरकार ने कोई गंभीर पहल नहीं की है।

खबर यह भी- OBC आरक्षण पर कमलनाथ ने दिया बड़ा बयान, बीजेपी पर साधा निशाना

OBC संगठनों के द्वारा किया गया बैठक का आयोजन

बीते दिनों भोपाल में ओबीसी संगठनों द्वारा ओबीसी आरक्षण लागू न किए जाने के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के संयोजक बहादुर सिंह लोधी, अपाक्स के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश पटेल, एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर, विनायक शाह, ओबीसी महासभा के ओबीसी विजय कुमार, साथ ही समस्त जिला अध्यक्ष और समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • MP High Court
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • OBC RESERVATION
  • ओबीसी आरक्षण
  • 27 percent OBC reservation
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा