मध्य प्रदेश की अफसर ओजस्वी टेंभरे ने सिंगापुर में बढ़ाया भारत का मान
Kaushiki | Jun 20, 2026, 12:12 IST
mp ojaswi tembhre singapore msme training
मध्य प्रदेश के एमएसएमई विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर ओजस्वी टेंभरे ने सिंगापुर में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। पांच दिन के इंटरनेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम में उन्होंने राज्य की नीतियों और शिवपुरी के खास उत्पाद को वैश्विक मंच पर पेश किया।
समझें क्या है पूरा मामला
- मध्यप्रदेश की अधिकारी ओजस्वी टेंभरे सिंगापुर में हुए ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल हुईं।
- भारत से सिर्फ एक प्रतिभागी चुना गया था और यह मौका उन्हें मिला।
- सिंगापुर सहयोग कार्यक्रम के तहत यह ट्रेनिंग 08 से 12 जून 2026 तक चली।
- करीब 25 देशों के अफसरों ने इस ट्रेनिंग में हिस्सा लिया।
- टेंभरे ने सिंगापुर को अधिकारियों को शिवपुरी का मशहूर जैकेट भेंट किया।
ओजस्वी ने बढ़ाया भारत का मान
सिंगापुर के Civil Service College में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में #MSME विभाग, मध्यप्रदेश की सहायक संचालक श्रीमती ओजस्वी टेंभरे ने भारत का प्रतिनिधित्व कर बढ़ाया प्रदेश का गौरव
RM : https://t.co/gFv5HQzxr6 @DrMohanYadav51 @ChetanyaKasyap #MSMEMP pic.twitter.com/WnvuFRDkNs
— MSME Department, MP (@minmpmsme) June 15, 2026
SCP का मेन ऑब्जेक्टिव क्या है
ये कार्यक्रम 08 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का मेन ऑब्जेक्टिव ट्रेड और इन्वेस्टमेंट को ग्लोबल बूस्ट देना था। इसके साथ ही स्टार्टअप डेवलपमेंट और इनोवेशन को मजबूत करना भी इसका लक्ष्य था।
Ojaswi Tembhare
SCP में ओजस्वी टेंभरे का चयन कैसे हुआ
देश से केवल एक रिप्रेजेन्टेटिव को चुना गया। मध्य प्रदेश की ओजस्वी टेंभरे को सिंगापुर में भारत को रिप्रेजेन्ट करने का मौका मिला। उन्होंने वहां ग्लोबल एक्सपर्ट्स के साथ इम्पोर्टेन्ट इकनोमिक इश्यूज पर बातचीत की।
Ojaswi Tembhare
ट्रेनिंग प्रोग्राम में अधिकारियों को क्या सिखाया गया
वहां के स्टार्टअप इकोसिस्टम और कौशल विकास कार्यक्रमों का गहराई से स्टडी कराया गया। एडमिनिस्ट्रेटिव अरेंजमेन्ट्स को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की सफल तकनीकों को भी सिखाया गया।
प्रोग्राम में और क्या सिखाया गया
इसके अलावा उन्होंने जुरोंग इनोवेशन डिस्ट्रिक्ट की प्रोसीजर को भी करीब से देखा। इन दौरों से इंडस्ट्री और एजुकेशनल इंस्टीटूशन्स के बीच आपसी सहयोग को समझने का अवसर मिला।
Ojaswi Tembhare
ओजस्वी टेंभरे ने मंच पर एमपी का मॉडल कैसे रखा
शिवपुरी जैकेट और वोकल फॉर लोकल का प्रेजेंटेशन
Ojaswi Tembhare
इस प्रेजेंटेशन से एमपी को क्या लाभ होगा
ग्लोबल पर्सपेक्टिव का यूज प्रदेश के एंटरप्रेन्योर को नए अंतर्राष्ट्रीय अवसर दिलाने में होगा। इससे आत्मनिर्भर और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण के संकल्प को नई ताकत मिलेगी।
FAQ
- सिंगापुर में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य विषय क्या था?
सिंगापुर के सिविल सर्विस कॉलेज में आयोजित इस पाँच दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य विषय "ट्रेड एंड बिजनेस डेवलपमेंट" (Trade and Business Development) था, जिसका उद्देश्य व्यापार संवर्धन और नवाचार को बढ़ावा देना था। - भारत की तरफ से इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में किसने प्रतिनिधित्व किया और उनका पद क्या है?
इस कार्यक्रम में भारत की तरफ से एकमात्र प्रतिभागी के रूप में श्रीमती ओजस्वी टेंभरे ने प्रतिनिधित्व किया। वह मध्य प्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग में सहायक संचालक के पद पर कार्यरत हैं। - ओजस्वी टेंभरे ने सिंगापुर के अधिकारियों को स्मृति-चिह्न के रूप में क्या भेंट किया?
उन्होंने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के "एक जिला एक उत्पाद" (ODOP) के तहत आने वाली प्रसिद्ध 'शिवपुरी जैकेट' को सिंगापुर के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को उपहार स्वरूप भेंट किया और स्थानीय हस्तशिल्प की ब्रांडिंग की।
Google Summer Internship 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें लास्ट डेट
एमपी में कब और कहां से होगी भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत, जानें इसके बेनिफिट्स
Re-NEET UG 2026 कल, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें NTA की ये नई गाइडलाइंस
Global University Ranking 2026 रिसर्च में चीन की झेजियांग यूनिवर्सिटी ने हार्वर्ड को हराया
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari